Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल में कुर्सी के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन में विवाद गहराया
    दुनिया

    नेपाल में कुर्सी के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन में विवाद गहराया

    adminBy adminApril 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने गठबंधन में बदलाव कर अपनी सरकार तो बचा ली है लेकिन नया संकट गहरा गया है। गठबंधन में शामिल दलों में प्रदेशों की सत्ता में भागीदारी को लेकर आपस में विवाद गहराता जा रहा है।

    अपनी सरकार बचाने के लिए प्रधानमंत्री प्रचण्ड को नए गठबंधन से हाथ मिलाना भारी पड़ रहा है। अब यही दल समझौता मानने से पीछे हट रहे हैं। इन पार्टियों के मुख्यमंत्री भी समझौता मानने से इनकार कर रहे हैं।नेकपा एमाले को तीन प्रदेशों में और एकीकृत समाजवादी पार्टी को एक प्रदेश में मुख्यमंत्री देने पर सहमति हुई थी। प्रचण्ड की पार्टी के मुख्यमंत्री एमाले को सत्ता का नेतृत्व हस्तांतरण करने से इनकार कर रहे हैं। एक प्रदेश में एमाले को धोखा मिलने के बाद अब दूसरे प्रदेश में भी माओवादी के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बजाए विपक्षी पार्टी के समर्थन से सरकार बचाने में लगे हुए हैं।

    सोमवार को बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री शालिकराम जमकट्टेल ने एमाले को सत्ता सौंपने के बजाए खुद के ही नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास मत हासिल कर लिया।अंतिम समय में दो विधायकों की एक पार्टी के एक विधायक को मंत्री बनाकर बहुमत के लिए आवश्यक 56 विधायक के समर्थन के साथ सरकार बचा ली। इस पर एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव नेपाल ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि इसका असर प्रचण्ड सरकार पर भी पड़ सकता है। हालांकि देरशाम तक प्रचण्ड ने एकीकृत समाजवादी पार्टी को सुदूर-पश्चिम प्रदेश की सरकार का नेतृत्व देने पर मना लिया है।

    प्रचण्ड की मान मनौव्वल के बावजूद मंगलवार को कर्णाली प्रदेश के मुख्यमंत्री राजकुमार शर्मा ने पद छोड़ने से इनकार कर दिया। माओवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री शर्मा को आज ही पद छोड़कर नेकपा एमाले को मुख्यमंत्री पद देने का निर्देश दिया गया था। शर्मा ने कहा कि वह पद से इस्तीफा देने के बजाय सदन में बहुमत साबित करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शर्मा विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के साथ समर्थन देने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। अगर कर्णाली में भी मुख्यमंत्री शर्मा को बहुमत मिल गया तो इसका असर केन्द्र की गठबन्धन सरकार पर पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफलस्तीनियों की सहायता के लिए गाजा पहुंचे कई जहाज
    Next Article 06 अप्रैल को सहारनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे मोदी
    admin

      Related Posts

      नेपाल और भारत के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सात-सूत्री योजना पर सहमति

      November 5, 2025

      नेपाल के स्टार्ट अप उद्यमियों को भारत से मिलेगा सहयोग

      November 1, 2025

      नेपाल में भारी हिमपात के बीच पांच दिनों से फंसे 11 विदेशी पर्यटकों को 9 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया गया

      November 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी: जेपी नड्डा
      • बिहार विधानसभा चुनाव का पहला महासंग्राम: 121 सीटों के लिए कल मतदान, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा
      • बिहार के विकास के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए, जो राजग में है: योगी आदित्यनाथ
      • बिहार में नहीं चलेगा बाहर का खेल, जनता बदलाव के मूड में – तेजस्वी
      • गुरु नानक देव जी ने सम्पूर्ण मानव समाज को सत्य, करुणा, सेवा, समानता और सद्भाव का संदेश दिया: राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version