भारत ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण द्वीप खो दिया नई दिल्ली। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष अन्नामलाई ने सूचना अधिकार के तहत बेहद चौकाने वाले जानकारी सामने लाई है। भारत और श्रीलंका बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण द्वीप तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1974 में श्रीलंका को सौंप दिया था। वर्तमान में काचाथीवु नाम के इस द्वीप पर श्रीलंका का अधिकार है और वहां एक चर्च बना हुआ है। हिंद महासागर में कचातिवु द्वीप भारत के दक्षिणी सिरे पर और श्रीलंका के मध्य में स्थित है। हालाँकि ज्वालामुखी विस्फोट के कारण यह द्वीप निर्जन है, फिर भी यह द्वीप रणनीतिक रूप…
Author: admin
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की महारैली आयोजित की गई है। रैली के माध्यम से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी राजधानी में गठबंधन की ताकत दिखाने जा रहे हैं। मंच को आईएनडीआईए के बैनर तले तैयार किया गया है लेकिन ज्यादातर पोस्टर सलाखों के पीछे खड़े केजरीवाल हैं। आम आदमी पार्टी का दावा है कि पार्टी को लोकसभा चुनाव में केजरीवाल की गिरफ्तारी का राजनीतिक लाभ मिलेगा। पार्टी ने पिछले दिनों एक कैंपन चलाया था जिसमें मैं भी हूं केजरीवाल कहते हुए नेताओं ने अपना सोशल मीडिया का प्रोफाइल फोटो बदला था। यह फोटो…
काठमांडू। नेपाल में बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग को लेकर चीन ने कई समझौते पर हस्ताक्षर तो किए हैं, लेकिन उसके कार्यान्वयन का पक्ष एकदम कमजोर है। हाल ही में काठमांडू के मेयर द्वारा चीन की इस नीति की आलोचना करने के बाद अब चीन की सीमा से सटे देश के उत्तरी जिले के अधिकारियों ने भी चीन पर निशाना साधा है। चीन ने सीमा से सटे नेपाल के 15 जिलों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 3000 करोड़ रुपये देने का समझौता नेपाल सरकार के साथ किया था। पांच वर्ष पहले हुए इस समझौते के तहत चीन…
-कंप्यूटर,हार्ड डिस्क,सिम,मोबाइल व कागजात बरामद पूर्वी चंपारण। जिला से सटे नेपाल के वीरगंज शहर से दो चीनी नागरिक हिरासत में लिये गये है। दोनो चीनी नागरिकों को नेपाल पुलिस ने शनिवार की देर शाम वीरगंज महानगर पालिका वार्ड 15 के लक्ष्मणवा स्थित एक मठ के समीप के पास से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि दोनों चीनी नागरिक एक निजी मकान लेकर किराये पर रह रहे थे। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय कॉल बाईपास समेत अन्य संदेहास्पद गतिविधियों का संचालन उक्त मकान में बने दफ्तर व कंप्यूटर लैब से कर रहे थे,जहां दर्जनों की संख्या में कंप्यूटर सिस्टम लगा हुआ था।…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति कार्यालय से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई। इसके अनुसार राष्ट्रपति ने लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न प्रदान किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और आडवाणी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे। एक दिन पहले यानी शनिवार को राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इनकम टैक्स को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस कानून से ऊपर नहीं है। देश के कानून का कोई भी उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। आयकर नहीं भरने पर संबंधित विभाग कानून के तहत कार्रवाई कर सकता है, लेकिन कांग्रेस इस मामले में लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हाशिये पर रहने वाली पार्टी ही इस तरह से कानून का उल्लंघन करती है और अगर एजेंसी कार्रवाई…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सोनिया और कल्पना के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले कल्पना मुर्मू सोरेन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से भी मुलाकात की। रविवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली का आयोजन किया गया है। इसमें गठबंधन के घटक दलों के तमाम बड़े नेता नजर आएंगे। इसी रैली में हिस्सा लेने के लिए कल्पना मुर्मू सोरेन दिल्ली गई हैं।
रांची। रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान सात बैंच का गठन किया गया था। लोक अदालत में कुल 593 वादों का निष्पादन किया गया और दो लाख 83 हजार 30 रुपये का निष्पादन विभिन्न वादों में किया गया।
-इडी ने पांच हजार पन्नों से अधिक का दस्तावेज पेश किया -जमीन घोटाला मामले में किया गया था गिरफ्तार -इडी ने 8.5 एकड़ भूमि भी कुर्क की है आजाद सिपाही संवाददाता रांची। रांची के बड़गाईं अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पांच लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया। इस मामले में एजेंसी ने जांच लगभग पूरी कर ली है। इडी एक बक्शे में दस्तावेज लेकर कोर्ट पहुंची थी। सूत्रों के मुताबिक इडी ने 5500 पन्नों का दस्तावेज पेश किया है। इसमें…
खूंटी। आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस भेजे जाने और विपक्षी नेताओं की लगातार हो रही गिरफ्तारी के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम शहर के नेताजी चौक पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अरूण सांगा ने किया। पार्टी का झंडा बैनर थामें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता स्थानीय डाक बंगला से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए नेताजी चौक पहुंचे, जहां कुछ देर तक प्रदर्शन करने के बाद…
रांची। सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस, रांची के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हो रहे 5 कर्मियों को शनिवार को विदाई दी गयी। इसमें चंदेश्वर सिंह, मुख्य प्रबंधक (एमएम) (क्रय), डॉ. सुनीता प्रसाद, सीएमओ, गांधीनगर अस्पताल, सुनील कुमार तिवारी, मुख्य प्रबंधक, (सीपीआरएमएस एवं पेंशन), राम नरेश दास, सब. इंजीनियर (इएंडएम), टीए विभाग, सुशांत कुमार भट्टाचार्य, वरीय इसीजी तकनीशियन, गांधीनगर अस्पताल को सीसीएल की ओर से सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) हरीश दुहान, विशिष्ट अतिथि निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) सतीश झा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष/महाप्रबंधक एवं…