Author: admin

रांची। राष्ट्रीय जनता दल ने कैलाश यादव को झारखंड में पार्टी का प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी बनाया है। झारखंड आरजेडी अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव ने कहा कि कैलाश यादव जनप्रिय नेता हैं। पहले भी पार्टी में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इन्होंने पार्टी हित में काफी मुखरता से काम किया है। संजय प्रसाद यादव ने उम्मीद जाहिर की है कि नई भी भूमिका में भी कैलाश यादव उल्लेखनीय काम करेंगे। प्रदेश महासचिव के पद पर रहते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे। वे, मुखरता से विपक्ष की जनविरोधी और नकारात्मक कार्यशैली को भी आड़े हाथों लेंगे। लालू यादव और…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय धनबाद लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। धनबाद में बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद सरयू राय ने ढुल्लू महतो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ट्विटर पर खुल कर ढुल्लू महतो के बारे में पीएम को टैग करते हुए पोस्ट किया है। क्या है मामला दरअसल, धनबाद सीट पर ढुल्लू महतो को प्रत्याशी घोषित करने पर धनबाद मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राष्ट्रीय महामंत्री को पत्र लिख कर प्रत्याशी बदलने की मांग की थी। इसकी सूचना जब…

Read More

धनबाद। धनबाद लोकसभा सीट पर एनडीए ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है, लेकिन इंडिया गठबंधन ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि झरिया से कांग्रेस पार्टी की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, धनबाद लोकसभा सीट पर दावेदारी ठोक रही हैं। इस बीच सूत्रों के हवाले से ताजा जानकारी मिली है कि पूर्णिमा नीरज सिंह, हाइकमान के बुलावे पर दिल्ली गयी हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पूर्णिमा नीरज सिंह, धनबाद लोकसभा सीट पर दावेदारी के सिलसिले में विचार-विमर्श करेंगी। बताया जा रहा है कि पूर्णिमा नीरज सिंह ने दिल्ली…

Read More

रांची। झारखंड में बम निरोधक दस्ते के 58 पदाधिकारियों और जवानों के लिए 60 लाख रुपये का बीमा तय हुआ है। लेकिन इसके लिए बीमा कंपनी नहीं मिल रही है। ऐसे में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने मार्च माह में दूसरी बार विज्ञापन जारी किया है। इससे पहले झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 7 मार्च को बीमा को लेकर विज्ञापन जारी किया था, लेकिन बीमा कंपनी नहीं मिलने के कारण पुलिस मुख्यालय ने एक बार फिर 27 मार्च को विज्ञापन जारी किया है। वर्तमान में द न्यू इंडिया इश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ झारखंड पुलिस का एक साल के लिए करार है,…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राज्य अपनी तैयारियों में लगा है. चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होंगे. झारखंड पुलिस के दो दर्जन से अधिक ईको कंपनी तमिलनाडु और यूपी में तैनात होंगे. तमिलनाडु और यूपी के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में अलग-अलग कंपनियां तैनात की जाएंगी. सभी जवानों को पुलिस के वरीय अधिकारियों ने ब्रीफिंग कर रवाना कर दिया गया है. तमिलनाडु में 20 ईको कंपनी और यूपी में 8 ईको कंपनी को भेजा गया है. जैप, आईआरबी एवं एसआईआरबी से गठित कुल 28 ईको कंपनी में करीब 2184 जवानों को चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया गया है. कम्पनियों…

Read More

रांची। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) के जज मनीष ने कहा कि सड़क दुर्घटना से संबंधित केस का निष्पादन ससमय हों, तभी पीड़ित एवं उसके परिजनों को न्याय मिलेगा। वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची के बैनर तले रांची सिविल कोर्ट के 40 कोर्ट बिल्डिंग में आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मौके पर उपस्थित जिले के थाना प्रभारियों को उन्होंने कहा कि झारखंड में जितने भी सड़क दुर्घटना होती है उन सभी का रिपोर्ट 48 घंटे के अंदर कोर्ट में दाखिल किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा फॉर्म एक से लेकर फॉर्म 10 तक…

Read More

कांके। राजधानी रांची के कांके इलाके में महिलाओं के साथ अमानवीय ढंग से मारपीट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए व्यक्ति का नाम शकिब मंसूरी और आकिब मंसूरी है। आपको बता दें कि सुकुरहुटू गांव में कपड़ा चोरी के आरोप में तीन महिलाओं व एक पुरुष को बुरी तरह पीटा और चारों को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में करीब दो घंटे तक घुमाया। घटना का वायरल वीडियो गुरुवार को रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा तक पहुंचा। उन्होंने नोटिस लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू  सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की है। यह मुलाकात की मायनों में अहम है। दरअसल कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल दोनों का दर्द एक जैसा है। हेमंत सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री रहते कल्पना सोरेन राज्य की राजनीति से प्राय अलग ही रहतीं थीं, उसी तरह जब तक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इडी  ने नहीं की थी तब तक सुनीता केजरीवाल अपने घर और परिवार को संभालने में लगी थी। लेकिन दोनों की गिरफ्तारी के बाद कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल…

Read More

टी-सीरीज़ फिल्म्स आपको तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म “श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने” इस साल 10 मई को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। पहले इस फिल्म इस नाम SRI रखा गया था जो अब बदलकर “श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने” कर दिया गया है। यह फिल्म श्रीकांत बोला की दिल को छू जाने वाली कहानी दर्शकों के समक्ष लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर अहम किरदार में नजर आएंगे।…

Read More

मीरजापुर। जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका निरंजन के आदेश के अनुपालन में शनिवार को पुलिस प्रशासन ने ड्रग माफिया की 15. 64 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क की। गैंग लीडर महेश सोनकर पुत्र दयाराम निवासी विश्वकर्मा कालोनी महुवरिया की अवैध रूप से अर्जित 15 करोड़ 64 लाख रूपये की चल व अचल सम्पत्ति धारा 14(1) अधिनियम-गिरोहबन्ध एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 में कुर्क की गई। महेश सोनकर का आपराधिक इतिहास है। उस पर कोतवाली शहर व देहात तथा चुनार में आठ मुकदमें चल रहे हैं।

Read More

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष 2023-24 को समाप्त होने में एक दिन शेष बचे हैं। यदि आपने आकलन वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के लिए अद्यतन (अपडेटेड) आयकर रिटर्न (आईटीआर) अबतक नहीं दाखिल किया है, तो 31 मार्च, 2024 तक अपना अपडेटेड आईटीआर (आईटीआर-यू) आप दाखिल कर सकते हैं। आयकर विभाग ने शनिवार को को ‘एक्स; पोस्ट पर जारी एक बयान में कहा कि अपडेटेड आईटीआर दाखिल करने की अतिम तिथि 31 मार्च, 2024 तक है। विभाग के मुताबिक आकलन वर्ष 2021-2022 के साथ निर्धारण वर्ष 2022-23 और निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए अपना अद्यतन आईटीआर भी आप 31 मार्च,…

Read More