Author: admin

सहरसा। बनवारी शंकर महाविद्यालय इंटर संकाय के प्राचार्य डॉ पूनम कुमार वर्मा की पुत्री दीप्ति प्रिया का चयन पटना उच्च न्यायालय के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर हुआ है। उनके चयन पर बनवारी शंकर महाविद्यालय के शाशी निकाय के सचिव प्रो कमलेश्वरी प्रसाद यादव, बनवारी शंकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेंद्र कुमार, शिक्षक प्रो जयप्रकाश झा, प्रो शोएब आलम, रामशरण यादव,डॉ सुमन कुमार झा, डॉ अरविंद कुमार झा, डॉ गजेंद्र यादव सहित शिक्षक कर्मचारियों ने भी गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दीप्ति प्रिया को शुभकामनाएं दी है।

Read More

रांची। देश में आजादी के बाद पहली बार डर-भय, इडी का खौफ और तानाशाही फासीवादी साये में आम चुनाव हो रहा है। अब तक देश में 17 आम चुनाव हो चुके हैं, मगर इस चुनाव में जो माहौल है, वैसा कभी नहीं रहा। पहले तो गठबंधन की बात करने और गठबंधन करने पर इडी आती थी। मगर अब तो हालात इतने खराब हो गये हैं कि प्रत्याशी घोषित होते ही इडी उसके घर पहुंच जा रही है। उक्त बातें झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। श्री भट्टाचार्य ने कहा…

Read More

रांची। झारखंड सचिवालय और सभी कार्यालय 30 मार्च को खुले रहेंगे। इसका आदेश कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव आसिफ हसन ने गुरुवार को जारी किया है। इसकी जानकारी सभी संबंधितों को दे दी गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 से संबंधित वित्तीय कार्यों के निष्पादन के लिए 30 मार्च, 2024 (शनिवार) को सचिवालय और संलग्न कार्यालय के साथ-साथ राज्य सरकार अन्तर्गत वैसे सभी कार्यालय जहां शनिवार को अवकाश है, अन्य कार्यदिवस की भांति खुले रहेंगे।

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली में संवैधानिक संकट पैदा करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही भाजपा ने आम आदमी पार्टी से पांच सवाल पूछे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से पांच सवाल सवाल करते हुए आतंकवादी संगठनों से जुड़े आम आदमी पार्टी के संबंधों के बारे में सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि आतिशी ने जो कागज़ मुख्यमंत्री केजरीवाल का पत्र कह कर दिखाया वह उनके पास कहां से आया ? किसने उन्हें वह पत्र दिया ? इसके साथ उन्होंने पूछा कि…

Read More

दुमका। दुमका के बहुचर्चित पेट्रोल कांड के दोषी शाहरुख हुसैन और मो. नईम अंसारी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो रमेश चंद्रा की अदालत ने दोनों आरोपियों को सजा सुनाई गई। इससे पहले 28 मार्च को दोनों को दोषी करार दिया गया था। गौरतलब है कि अगस्त 2022 में दुमका में 16 साल की छात्रा अंकिता के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश की गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत भी हो गई थी। क्या थे अंकिता के अंतिम शब्द जिंदगी से जंग हारने से पहले अंकिता…

Read More

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर आज उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर पहुंचे। सचिन ने यहां औद्योगिक एरिया सिडकुल में ल्यूमिनस सोलर पैनल मेन्यूफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान सचिन ने कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों से बातचीत कर उन्होंने कंपनी के उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान सचिन तेंदुलकर के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। कार्यक्रम के बाद सचिन तेंदुलकर रामनगर रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक सचिन कुछ दिन कुमाऊं का भ्रमण करेंगे।

Read More

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) से केंद्र सरकार को लाभांश किश्त के रूप में 784 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें ओआईएल ने लगभग 522 करोड़ रुपये और बीईएल ने 262 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वित्त मंत्रालय के निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने गुरुवार को दोनों कंपनियों से लाभांश किश्त के रूप में कुल 784 करोड़ रुपये मिलने की पुष्टि की है। ऑयल इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन एक सरकारी स्वामित्व वाली…

Read More

अहमदाबाद। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी कच्छ कॉपर ने गुरुवार को मुंद्रा में अपने ग्रीनफ़ील्ड कॉपर रिफाइनरी प्रोजेक्ट की पहली यूनिट को चालू कर दी है। इस दौरान ग्राहकों को कैथोड का पहला बैच भी डिस्पैच किया गया है। यह अदाणी समूह की मेटल इंडस्ट्री में पहली शुरुआत है। ग्रीनफ़ील्ड यूनिट की सफल प्रगति अदाणी समूह के बड़े प्रोजेक्ट्स की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने की क्षमता को दर्शाती है। अदाणी एंटरप्राइजेज पहले चरण में 0.5 मिलियन टन वार्षिक क्षमता वाली कॉपर स्मेल्टर स्थापित करने के लिए लगभग 1.2 बिलियन डॉलर का निवेश कर रही है। दूसरे चरण…

Read More

– बैंकों को टैक्स जमा करने के लिए 31 मार्च को खुला रखने का निर्देश नई दिल्ली। गुड फ्राइडे के अवसर पर 29 मार्च को कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा। हालांकि, 30-31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में अगर बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है, तो आप उसे शनिवार और रविवार को निपटा सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकों को 30 मार्च और 31 मार्च को सामान्य कामकाजी घंटों तक सरकारी लेन-देन से संबंधित काउंटर खुला रखने का निर्देश दिया है। आरबीआई ने बैंकों को टैक्स जमा करने के लिए अपनी शाखाओं को…

Read More

पलामू।कांग्रेस नेता रहे राजमोहन पोलू और बिजली मिस्त्री राकेश कुमार दास उर्फ टुनटुन की हत्या में शामिल आरोपियों का पता पुलिस ने लगा लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज किया गया है। घटना के पीछे बिजली कनेक्शन तार ले जाने का विवाद सामने आया है। राजमोहन पोलू का बिजली कनेक्शन का तार जिन घरों के उपर से गुजरा था, उन घरों के लोग इसका विरोध कर रहे थे और तीन दिन पहले कनेक्शन तार को काट दिया था। बुधवार को राजमोहन पोलू कटे हुए बिजली कनेक्शन को दोबारा बिजली मिस्त्री बुलाकर जोड़वा रहे थे। इसी क्रम में पुनः…

Read More

रांची। सीआईडी मुख्यालय में गुरुवार को पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएसपी से एएसपी रैंक में प्रोन्नत हुए दीपक कुमार और एएसआई से एसआई बने छह पुलिस पदाधिकारियों को सीआइडी डीजी अनुराग गुप्ता और डीआईजी ने बैच लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम ने सीआईडी के सभी पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुये।

Read More