Author: admin

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार और मुद्रा बाजार में आज (शुक्रवार) कारोबार नहीं होगा। अब शेयर बाजार में आगामी वित्त वर्ष 2024-25 के पहले दिन एक अप्रैल को कारोबार होगा। स्टॉक एक्सचेंज की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक गुड फ्राइडे के अवसर पर अवकाश होने की वजह से शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बंद रहेंगे। इसके अलावा आज धातु और सर्राफा समेत थोक जिंस बाजार भी बंद रहेंगे। दरअसल आज गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार बंद है। 30 मार्च को शनिवार और 31 मार्च को रविवार का दिन होने की…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का रुख है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 87 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते…

Read More

बांदा। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। सूचना मिली कि मुख्तार को आईसीयू से सीसीयू में भर्ती करना पड़ा। यहां मुख्तार के इलाज में 9 डॉक्टरों की टीम लगाई गई। हालांकि, मुख्तार की जान नहीं बच सकी। इससे पहले मंगलवार को उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कब्ज की समस्या बताई थी और इलाज के बाद उसी दिन कारागार…

Read More

खूंटी। खूंटी सुरक्षित संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद गुरुवार देर शाम दिल्ली से वापस खूंटी पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा का खूंटी क्षेत्र के कांग्रेसियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कालीचरण मुंडा के स्वागत के लिए शाम से ही बाजे-गाजे के साथ शहर के नेताजी चौक पर कांग्रेस के कार्यकर्ता जमा हो गए थे। देर शाम जैसे ही कालीचरण मुंडा खूंटी पहुंचे, वहां पहले से जमे कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। नेताजी की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कालीचरण मुंडा को बाजे-गाजे के साथ कार्यकर्ता जुलूस के रूप में…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार होता रहा। सोने की कीमत में आज मामूली तेजी दर्ज की गई। इसके कारण आज भी देश के कई सर्राफा बाजारों में सोना 67 हजार रुपये के करीब ही कारोबार करता रहा। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज एक बार फिर मामूली गिरावट आई। इस गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22…

Read More

– बाजार की तेजी से निवेशकों को 3.27 लाख करोड़ का मुनाफा नई दिल्ली, 28 मार्च (हि.स.)। वित्त वर्ष 2023-24 के आखिरी कारोबारी दिन आज शेयर बाजार में निवेशकों ने जम कर कमाई की। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले पॉजिटिव संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार ने जबरदस्त तेजी पकड़ ली। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1,194 अंक और निफ्टी 392 अंक तक उछल गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.90 प्रतिशत और निफ्टी 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान फार्मास्यूटिकल, पब्लिक…

Read More

मुंबई। फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा आहूजा गुरुवार को शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गोविंदा ने कोई मांग नहीं की है और शिवसेना के लिए सक्रिय रूप से काम करने की इच्छा जताई है। सीएम शिंदे ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी फिल्म कलाकारों के हित के लिए काम करती रहेगी। इस अवसर पर गोविंदा ने विश्वास जताया कि मुझे दी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाऊंगा। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। जब मैं शुरुआत में 2004 से 2009 तक राजनीति में था,…

Read More

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने हाल ही में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लेकर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने गेट्स को बताया कि कैसे प्रौद्योगिकी ने भारत में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कई क्षेत्रों में क्रांति ला दी है। इस बातचीत का एक प्रमोशनल टीजर गुरुवार को जारी किया गया। टीजर में बिल गेट्स बताते हैं कि कैसे भारतीय न केवल प्रौद्योगिकी को अपना रहे हैं बल्कि…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सभी आईएनडीआई गठबंधन का चरित्र न्यायप्रणाली पर दबाव बनाना है। भाजपा ने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन का काम झूठ बोलो, पकड़े जाओ तो विक्टिम हुड कार्ड खेलो और अगर यह भी काम न आए तो संस्थाओं पर दबाव बनाना है। गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज कुछ कानूनविदों और वक्ताओं ने सीजेआई को पत्र लिखा कि कैसे कुछ राजनीतिक दल न्याय प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। न्यायिक व्यवस्था को बदनाम करने की कोशिश…

Read More

रांची। रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को नक्सल प्रभावित इलाके में बूथ का निरीक्षण किया। शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। दोनों अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित तमाड़ थाना क्षेत्र पेडाईडीह, लुपुंगडीह और डेरो बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर पेयजल,शौचालय और बिजली सहित अन्य व्यवस्था कराने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की भारत निर्वाचन आयोग के जरिये दिए गए सभी…

Read More

विशेष -इस बार पार्टी ने ओबीसी उम्मीदवारों को दी है विशेष तरजीह -भाजपा कोटे की सात सामान्य सीटों में पांच प्रत्याशी ओबीसी के झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से अपने कोटे की 13 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें से सात अनारक्षित सीटें हैं और इन सीटों पर जो उम्मीदवार दिये गये हैं, उससे साफ हो गया है कि झारखंड फतह के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति को पूरी तरह बदल दिया है। भाजपा ने झारखंड की सात अनारक्षित सीटों में से पांच पर ओबीसी समुदाय का उम्मीदवार देकर राज्य की बड़ी आबादी को…

Read More