Author: admin

रांची। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच नेताओं का पाला बदलने का दौर भी लगातार जारी है। इन सबके बीच हाल ही में सत्तापक्ष और विपक्ष के दो विधायक सार्वजनिक रूप से पाला बदल चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा से नाराज होकर भाजपा का दामन थामने वाली जामा विधायक सीता सोरेन और भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए मांडू विधायक जेपी पटेल को लेकर अब तक कोई एक्शन विधानसभा की ओर से नहीं हुआ है। सीता सोरेन ने 19 मार्च को स्पीकर को ई-मेल के जरिए इस्तीफा भेजा गया था जबकि जेपी पटेल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों की 14 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के बागी सभी छह विधायकों को टिकट दिया है। वीजापुर से चतुरसिंह जावंजी चावड़ा, पोरबंदर से अर्जुनभाई देवभाई मोधवाडिया, मनावदर को अरविंदभाई जिनाभा लड़ानी, खंभात से चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल और वाघोडिया से धर्मेन्द्रसिंह रानुभा वाघेला को टिकट दिया है। उधर, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल स्पीति (एसटी) से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंद्र राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा, कुटलैहड़ से देविंदर कुमार (भुट्टो), कर्नाटक की शोरापुर (एसटी)…

Read More

नवादा। जिले में नरहट थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मंगलवार को अपराधियों ने जदयू के नेता अयोध्या शरण को गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अयोध्या शरण के सर में गोली लगी है।उनके पिता वरिष्ठ जदयू नेता अखिलेश्वर सिंह 30 वर्षों तक नारायणपुर ग्राम पंचायत के मुखिया रहे हैं तथा जदयू की टिकट पर हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। जदयू नेता अयोध्या शरण ने बताया कि गांव के ही पूर्व मुखिया रहे ललन कुमार मधुकर ,रामाशीष प्रसाद सहित…

Read More

गोड्डा। जिले के ठाकुर गंगटी प्रखंड में मंगलवार को होली की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं, जब दो युवक तालाब में डूब गए। दोनों होली खेलने के बाद नहाने के लिए तालाब गए थे। वे हीरा खुटहरी गांव के रहने वाले थे। बताया गया है कि एक ही परिवार के दोनों युवक ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के हीरा खुटहरी गांव के तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाने के क्रम में दोनों तालाब में डूब गए। इसकी खबर सुनते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। लोगों ने होली खेलना बंद कर दिया। ग्रामीणों ने…

Read More

सरायकेला। आरआईटी थाना क्षेत्र समेत जमशेदपुर में कई संगीन अपराधों में शामिल कुख्यात अपराधी राजा सिंह उर्फ पगला को आरआईटी पुलिस ने एक हत्याकांड को अंजाम देने से पूर्व गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात अपराधी राजा सिंह 24 मार्च को रांची के रिम्स अस्पताल से फरार हो गया था। आरआईटी पुलिस ने राजा सिंह के साथ एक अन्य आरोपित प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास से हथियार और गोली बारूद भी बरामद किया है। सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो ने मंगलवार को आरआईटी थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान गिरावट का माहौल बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। यूएस कोर पीसीई (पर्सनल कंजप्शन एक्सपेडिचर्स प्राइस इंडेक्स) के 29 मार्च को आने वाले आंकड़ों के पहले पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार सतर्क होकर कारोबार करते नजर आए, जिसके…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (मंगलवार) विशेष कानून एवं व्यवस्था व्यवस्था के मद्देनजर यातायात प्रभावित रहेगा। इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के संरक्षक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी ने 26 मार्च को प्रधानमंत्री आवास घेरने की घोषणा की है। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सरकार का कथित आबकारी नीति घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को कहीं भी रुकने या पार्क करने की…

Read More

पलामू। पंडवा थाना क्षेत्र के पाटन – पंडवा मुख्य मार्ग पर कोकरसा में सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत हो गई है। मृतक लखन कुमार भुईयां(24) और जीतू भुईयां (17) नावाबाजार थाना क्षेत्र के पतरिया गांव के रहने वाले थे। दोनों चचेरे भाई थे। बताया जाता है कि सोमवार की रात गांव में होली खेलने के बाद जीतू और लखन को लेकर उसका दोस्त मिठू भुईयां कहीं जा रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान कोकरसा स्कूल के पास पाटन की ओर से आ रही एक बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें…

Read More

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की सोमवार देररात हालत बिगड़ गई। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उसे उसे आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है। जेल विभाग ने रात को ही मुख्तार के घर वालों सूचना भेजने के लिए पुलिस को पत्र भेजा। मुख्तार की स्थिति अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। डीजी जेल एसएन साबत का कहना है कि माफिया मुख्तार अंसारी को पेट में और यूरिनल इंफेक्शन है। डीजी जेल के अनुसार हालत गंभीर नहीं है। उल्लेखनीय है कि मुख्तार ने कोर्ट में दिए लिखित बयान में…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 87 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। देश की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय…

Read More

मुंबई। डीआरआई ने भारी मात्रा में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ जब्त किया, जिसकी कीमत 19.79 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक विदेशी महिला यात्री को भी गिरफ्तार किया गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई एयरपोर्ट पर 19.79 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद किया है। इस मामले में नैरोबी से मुंबई आई सिएरा लियोन नामक एक महिला यात्री को डीआरआई ने गिरफ्तार किया है। डीआरआई सूत्रों ने कहा कि सिएरा लियोन 24 मार्च को नैरोबी से मुंबई आई थी। डीआरआई अधिकारियों ने जब उसके सामान की तलाशी ली। तलाशी लेते समय सिएरा के जूते, मॉइस्चराइजर…

Read More