जमशेदपुर। पुलिस लोकसभा चुनाव और होली के त्योहार को लेकर अलर्ट हो गई है। जमशेदपुर पुलिस की तरफ से एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस पर शहर में अफवाह फैलाने वालों या भड़काऊ संदेश, तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों की शिकायत की जा सकेगी। पुलिस ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। लोग इस व्हाट्सएप नंबर 7091091825 पर शिकायत कर सकते हैं या फिर 06572912047 पर फोन कर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा हंड्रेड डायल, 11 2 या नजदीक के थाने पर फोन कर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते…
Author: admin
पलामू। जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत कादल कुर्मी गांव की दो बच्चियों की मौत नहाने के दौरान कोयल नदी में डूबने से हो गई। इस घटना से गांव में खुशी, उल्लास व रंगों का पर्व होली गम में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए शवों को निकाल लिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव के 5-6 बच्चे कादलकुर्मी पंचायत सचिवालय के पास कोयल नदी में स्नान करने गए थे, जिसमें दो बच्चियों की मौत गहरे पानी में जाने से हो गई। अन्य बच्चे किसी तरह बच कर निकलने में कामयाब रहे। मृत बच्चियों की पहचान प्रिया…
रांची। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही झारखंड के सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक तरफ भाजपा ने जहां राज्य की 13 सीटों पर अपनी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन में सीटों का खाका तैयार हो गया है। जल्द ही झामुमो, कांग्रेस और राजद के द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। इस बीच केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों समेत सभी निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न की घोषणा कर दी है। इसमें भाजपा को कमल का फूल, झामुमो को तीर-कमान, आजसू को केला, कांग्रेस को…
रांची। तमाम कयासों के बीच आखिरकार बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को भाजपा ने धनबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। ढुल्लू महतो को कोयलांचल के लोग टाइगर ढुल्लू के नाम से भी जानते हैं। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने मजदूर से विधायक तक का सफर तय किया है। इस दौरान वो लगातार जनता के दिलों में छाए रहे। आमलोगों के बीच उनकी प्रसिद्धि बढ़ती रही। इसी का नतीजा है कि भाजपा ने उन्हें धनबाद जैसी प्रतिष्ठित सीट से उम्मीदवार बनाया है। ढुल्लू महतो के राजनीति में कदम रखने का विषय काफी दिलचस्प है। क्योंकि, यह राजनीति उन्हें विरासत में…
रांची। राज्य में होली दो दिन मनाई जाएगी। कुछ जगहों पर सोमवार को मनाई गई तो कुछ जगहों पर मंगलवार को होली मनाई जाएगी। इसी बीच मौसम ने करवट बदला और राजधानी रांची में सोमवार को गरज के साथ बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ थोड़ी देर तक हुई बूंदा-बांदी ने रांची के मौसम को सुहाना बना दिया। कई और जिलों के लिए मौसम विभाग ने वर्षा एवं वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बोकारो, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले के कुछ हिस्से में गरज के साथ बारिश…
गोरखपुर। रंगोत्सव के खास और विरासतपूर्ण आयोजनों में शामिल होने के सिलसिले में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ रविवार से गोरखपुर प्रवास पर हैं। रविवार शाम को वह पांडेयहाता से निकलने वाली होलिका दहन शोभायात्रा में सम्मिलित हुए तो मंगलवार को घंटाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। उत्सवी वातावरण के इस बेला में सोमवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ से लोकमंगल एवं चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। गोरखनाथ मंदिर आवास के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल…
चतरा। पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये की प्रतिबंधित अफीम के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित घर में ही ब्राउन शुगर की मिनी फैक्टरी चलाते थे। इनके घर से 28 किलो 50 ग्राम गीला अफीम, ब्राउन शुगर बनाने में इस्तेमाल होने वाली जैक मशीन, ढक्कन, लकड़ी का टुकड़ा, प्लास्टिक टब और अफीम से सना हुआ कपड़ा बरामद हुआ है। एसपी विकास पांडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में गठित वशिष्ठनगर जोरी थाना की विशेष टीम को यह सफलता मिली। एसपी विकास पांडे ने बताया कि थाना क्षेत्र…
लोहरदगा। जिले में सोमवार को बेमौसम आंधी-बारिश की वजह से काफी ज्यादा नुकसान हुआ। पेड़ गिरने और वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। जिले के कई क्षेत्रों में कई पेड़ उखड़ कर गिर गए। कई लोगों के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बिजली व्यवस्था पर भी काफी ज्यादा असर हुआ है। फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आंधी-बारिश की वजह से कई गरीबों का आशियाना तबाह हो गया। पेड़ गिरने और वज्रपात की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। इन घटनाओं में कई लोग घायल भी…
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने होली के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। राज्यपाल ने सोमवार को एक्स पर ट्वीट कर कहा कि स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आयेगा। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियां बांटते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम,…
कोलकाता। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीजेपी ने बंगाल के । लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। रविवार रात दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय से बंगाल की 19 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। इसके पहले 20 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था जिनमें से आसनसोल सीट पर पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। यानी राज्य की 42 में से 38 सीटों पर तो उम्मीदवार घोषित हो गए लेकिन चार पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। नई सूची में लोकसभा उम्मीदवारों के नाम में तापस रॉय और अर्जुन सिंह…