Author: admin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उज्जैन महाकाल मंदिर में आग की घटना में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सोमवार को अपने एक्स हैंडल एक्स पर केंद्रीय मंत्री ने कहा “मैंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात की और आग लगने की घटना के संबंध में जानकारी एकत्र की। स्थानीय प्रशासन घायलों को हरसंभव मदद और इलाज उपलब्ध करा रहा है।” उल्लेखनीय है कि महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान भीषण हादसा हो गया। गर्भगृह में भस्म आरती के बाद अचानक आग लगने से 16 पुजारी और सेवक घायल हो गए। गंभीर रूप…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सद्भाव और नई ऊर्जा की कामना की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स हैंडल पर कहा,“ सभी देशवासियों को रंगों और खुशियों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में समृद्धि और सद्भाव के रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स हैंडल पर कहा,“आप सभी को होली के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर रांची जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। चुनाव के दौरान किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए आर्म्स लाइसेंस धारियों से उनके हथियार वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर थाना स्तर से आर्म्स लाइसेंस धारियों को हथियार जमा करने को कहा गया है, जिसके बाद आर्म्स लाइसेंस धारी इस कोशिश में हैं कि उन्हें अपने हथियार जमा न करना पड़े। बताया जाता है कि रांची जिले में करीब 3500 से ज्यादा लोगों के पास लाइसेंसी हथियार है।…

Read More

रांची। सुखदेवनगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ हर्ष कुमार उर्फ पल्लू को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1.25 ग्राम ब्राउन शुगर,10 हजार 440 रुपया और मोबाइल बरामद किया है। डीएसपी प्रकाश सोय ने सोमवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अवैध शराब, आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थ की बरामदगी के लिए एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। टीम ने सुखदेवनगर थाना के किशोरगंज के एलपी पब्लिक स्कूल के पास कुछ लड़के अवैध मादक पदार्थ…

Read More

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग भड़की। हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायलों में 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है। सोमवार तड़के चार बजे महाकाल मंदिर में भस्मारती में रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान पुजारी कपूर से महाकाल की आरती भी कर रहे थे। इस दौरान…

Read More

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर होली से पूर्व रविवार की शाम उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में कई वर्तमान सांसदों का टिकट काट दिया गया है। सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, मेरठ सीट से रामायण धारावाहिक में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को टिकट मिला है। गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह का टिकट काटते हुए अतुल गर्ग को चुनाव मैदान में उतारा है। ताला नगरी अलीगढ़ से सतीश गौतम, हाथरस (अजा) अनूप वाल्मीकि, बदायूं सीट पर…

Read More

– भाजपा ने जारी उम्मीदवारों की पांचवीं सूची रांची। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में झारखंड की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुल्लू महतो और दुमका से सीता सोरेन को मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने इससे पहले अन्य उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। तीनों सीटों पर नए चेहरों को मौकाः चतरा लोकसभा सीट से कालीचरण सिंह को भाजपा ने उतारा है। सुनील कुमार सिंह का पत्ता इस बार कट गया। उनकी जगह भाजपा ने…

Read More

रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित सर्वदा ज्वेलरी शॉप से दो करोड़ के जेवर गबन का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। इस मामले का पता तब चला जब ज्वेलरी शॉप के मालिक अनुराग सिंधानिया ने स्टॉक ऑडिट कराया। गबन के मामले में स्टोर मैनेजर मोहित नारंग और जीवन हाजरा (कारीगर) की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इस मामले में अनुराग सिंधानिया ने लोअर बाजार थाना में दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। संदिग्ध दोनों कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने बताया कि ज्वेलरी…

Read More

पूर्णिया। पूर्णिया के रुपौली विधायक बीमा भारती के राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होते ही कई तरह की चर्चाएं होने लगी है, जितनी तरह की जुबान उतनी तरह की बातें हो रही है। रुपौली विधानसभा क्षेत्र में लगातार बीमा भारती किसी ने किसी रूप में बड़ी लकीर खींचती रही है। बीमा भारती वर्ष 2000 में निर्दलीय विधायक, 2005 में राजद से विधायक, 2010 में जदयू, 2015 में जदयू एवं 2020 में जदयू से विधायक बनती रही हैं। छः बार के विधायक चुनाव में पांच बार चुनाव जीतीं तथा एक बार 2005 में शंकर सिंह से हारीं। इनका राजनीतिक टकराव हमेशा…

Read More

रांची। इस देश में भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक दल है जो जनजातीय समाज का सच्चा हितैषी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में चल रही सरकार ने इस समाज को जो मान सम्मान दी है आज से पहले कभी इस समाज को उतना मान सम्मान नहीं दिया गया था। उक्त बातें भाजपा के रांची लोकसभा के उम्मीदवार संजय सेठ ने कांके विधानसभा अंतर्गत बुकरु में जनजातीय विकास परिषद ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। श्री सेठ ने लोगों को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई देते हुए कहा की…

Read More

रांची। सांसद सुनील सिंह ने चतरा लोकसभा से भाजपा की ओर से उम्मीदवारी के रेस से खुद को किनारे कर लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सुनील सिंह ने लिखा है कि बीते 10 वर्षों तक चतरा की जनता का सेवा का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह को धन्यवाद। साथ ही उन्होंने चतरा की जनता का विशेष आभार व्यक्त किया है। इस पोस्ट के साथ ही, यह साफ हो गया है कि उन्होंने खुद को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी के रेस से बाहर कर लिया है। दरअसल…

Read More