Author: admin

रांची। भगत सिंह के शहादत दिवस पर राष्ट्रीय युवा शक्ति आंदोलन के अध्यक्ष उत्तम यादव ने 23 मार्च को शहादत देने का निर्णय किया है। उन्होंने भगत सिंह के अपमान से दुखी होकर यह फैसला किया है। राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित चिल्ड्रन पार्क में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। राष्ट्रीय युवा शक्ति के संरक्षक जगदीश सिंह जग्गू और योगेश कुमार रॉक ने संयुक्त रूप से कहा कि एक सच्चे देश प्रेमी होने के नाते भगत सिंह को सम्मान नहीं मिलने से उत्तम यादव दुखित हैं और लज्जित होकर इस तरह का कदम उठाने के लिए…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी का रुख नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में आज 500 से 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की उछाल दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर या काफी करीब कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के बीच थिंपू में शुक्रवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच इस दौरान सात करार पर हस्ताक्षर किए गए। यह करार तेल, खाद्य, ऊर्जा, खेल, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष और शिक्षा से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान दोनों देशों के बीच कुछ करार हुए। इस करार के तहत भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) भूटान खाद्य और औषधि प्राधिकरण (बीएफडीए) के प्रमाणपत्र को मान्यता देगा।…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित हुए। उन्होंने सम्मान के प्रति आभार प्रगट करते हुए इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया। दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को भूटान पहुंचे प्रधानमंत्री ने सम्मान के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “ये सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, ये भारत और 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। भूटान की इस महान भूमि पर मैं सभी भारतवासियों की ओर से ये सम्मान नम्रता से स्वीकार करता हूं। इस सम्मान के लिए आप सभी का हृदय से…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की एक टीम ने शुक्रवार को बीरभूम जिले में पश्चिम बंगाल के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और कपड़ा विभाग के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के आवास पर छापेमारी की। इडी की टीम के साथ बड़ी संख्या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवान भी थे। इडी के प्रवक्ता के मुताबिक टीम सुबह 10 बजे नीचूपट्टी इलाके में मंत्री के आवास पर पहुंची थी। उस वक्त मंत्री अपने आवास पर नहीं थे। छापेमारी और तलाशी अभियान पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी मामले से जुड़ा हुआ है। चंद्रनाथ सिन्हा बीरभूम जिले के एक प्रभावशाली मंत्री और…

Read More

रांची। राज्य के 80 जिलास्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए आज प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें कुल आवेदक के 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 36,230 विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रही। प्रवेश परीक्षा देने आये विद्यार्थी और उनके अभिभावक दोनों उत्साहित दिखे। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए थे। 30 मार्च को प्रवेश से संबंधित पहली मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। एक अप्रैल से सात अप्रैल तक चयनित विद्यार्थियों का नामांकन होगा। आठ अप्रैल नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो जायेगी। इस…

Read More

रांची। डोरंडा थाने में शुक्रवार को होली पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से होलिका दहन के समय विशेष सतर्कता कैसे बरती जाए उस पर चर्चा की गई। साथ ही होली के समय मस्जिदों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई। थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद ने शांति समिति की बैठक में पहुंचे सभी लोगों को आपसी भाईचारा के साथ पर्व को मनाने की बात कही। साथ ही प्रभारी ने कहा कि पुलिस आप की सेवा में 24 घंटे मौजूद रहेगी। बैठक में डोरंडा महावीर मंडल के…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक एक बार गरमा गई है। राज्य के तीन निर्दलीय विधायकों ने भी विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। इससे पहले ही विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस के छह बागी विधायकों को अयोग्य ठहरा चुके हैं। शुक्रवार को देहरा से विधायक होशियार सिंह, नालागढ़ से विधायक केएल ठाकुर और हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा विधानसभा परिसर पहुंचे और विधानसभा सचिव को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। इनमें नालागढ़ से केएल ठाकुर 2012 में भाजपा से विधायक रह चुके हैं, जबकि वे 2017 का चुनाव हार गए थे। वर्ष 2022 में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था।…

Read More

आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले उन्हें इडी ने गुरुवार रात कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया और अब उच्च न्यायालय में एक याचिक दाखिल कर उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की गई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं कि कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करेगी या नहीं। गिरफ्तारी के बाद आई केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया कल (गुरुवार) गिरफ्तारी के बाद इडी द्वारा राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किए जाने पर गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं चाहे अंदर रहूं…

Read More

हॉलीवुड में अपना परचम लहराने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारत में आई हुई हैं। हाल ही में उनके परिवार में कई खास कार्यक्रम भी हुए लेकिन तब वह भारत नहीं आ सकीं। अब इतने लंबे समय के बाद वह अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ मुंबई में आई हैं। अब उनके भारत आने के पीछे की एक खास वजह सामने आई है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा कई स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं, जिनमें से एक संजय लीला भंसाली का प्रोजेक्ट भी है। प्रियंका चोपड़ा के पास भारत में कई फिल्म प्रोजेक्ट चल रहे हैं। रिपोर्ट्स के…

Read More

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ 22 मार्च सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म गांधी जी और नेहरू जी के दौर से पहले देश की खातिर अपना सब कुछ दांव पर लगा देने वाले नायकों की दर्दनाक संघर्ष बताती है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था लेकिन थिएटर से निकलने के बाद दर्शकों का उत्साह कहीं फीका पड़ता नजर आ रहा है। फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की कहानी स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के जीवन की समीक्षा करने वाली इस फिल्म की कहानी विनायक दामोदर…

Read More