Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
    देश

    मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंफाल। मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पहले अभियान में इंफाल पश्चिम जिले के इंफाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सामुदायिक हॉल के पास थांगमेइबंद थिंगेल लेईकाई से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अहीबाम जॉनसन सिंह उर्फ खोंथांग (27) निवासी ताकील कोलोम लेईकाई, निंगथौजम स्कोलिया देवी उर्फ चाओबा (25) निवासी ताइरेनपोकपी मयाई लेईकाई और सलाम बिनीता देवी उर्फ बेम्मा उर्फ तमन्ना (22) निवासी बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत निंगथौखोंग ममांग लेईकाई के रूप में हुई है।

    इसी तरह इंफाल ईस्ट जिले में एक कार्रवाई में पुलिस ने पोरोमपत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वांगखेई निंगथेम पुखरी मापल से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो और गुर्गों को पकड़ा। इनमें लैशराम सूरज सिंह उर्फ इबुंगो (33) निसावी नाओरेमथोंग लैशराम लीराक, इंफाल पश्चिम और सपम (एन) क्षेत्रीमायुम (ओ) अशंगबी देवी (34) निवासी खुरई साजोर लेइकाई, तिनसिड रोड, इंफाल पूर्व शामिल हैं। टीम ने दोनों के पास से एक स्कूटर, 10 हजार रुपये की जबरन वसूली की गई नकदी, दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद किया।

    लमलई पुलिस स्टेशन, इंफाल ईस्ट के अंतर्गत चिंगरेल तेजपुर में किए गए तीसरे ऑपरेशन में पुलिस ने इंफाल वेस्ट के समुरौ अवांग लेइकाई के नोंगमेकपम जिलिश मैतेई (29) को गिरफ्तार किया। उस पर निजी फर्मों और जनता से जबरन वसूली करने का आरोप है। मणिपुर पुलिस ने राज्य भर में आपराधिक गतिविधियों में शामिल उग्रवादी तत्वों के खिलाफ़ निरंतर कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
    Next Article बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
    shivam kumar

      Related Posts

      सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

      August 14, 2025

      कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर इडी का छापा

      August 13, 2025

      उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक में सीधी टक्कर, पांच की मौत

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version