मीरजापुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो. बी. सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों की सरकारों को अस्थिर करने के लिए ईडी एवं सीबीआई तथा इनकम टैक्स विभाग केंद्र सरकार के इशारे पर गिरफ्तार करने का काम कर रही है। पार्टी राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री की फर्जी गिरफ्तारी की घोर…
Author: admin
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक करार देते हुए इस एक्ट धर्म निरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ बताया। कोर्ट ने यूपी सरकार को मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों को बुनियादी शिक्षा व्यवस्था में समायोजित करने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट का यह फैसला दायर की गई उस रिट याचिका पर आया, जिसमें याचीकर्ता अंशुमान सिंह रठौर समेत कई लोगों ने याचिका दाखिल कर यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 और उनकी शक्तियों को चुनौती दी थी। एमिकस क्यूरी अकबर अहमद और अन्य अधिवक्ताओं ने भी कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा।…
कानपुर। महाराजगंज जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इरफान सोलंकी को एक बार फिर अगली तारीख 28 मार्च मिल गई है। माना जा रहा है कि एमपी/एमएलए कोर्ट उसी दिन अपना फैसला सुनाएगी, क्योंकि कोर्ट ने विधायक और अन्य आरोपितों को सामने पेश होने का आदेश दिया है। महिला के प्लॉट में आगजनी समेत कई मामलों में आरोपित सपा विधायक इरफान सोलंकी व भाई रिजवान सहित कानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने आज की तारीख फैसला दिये जाने के लिए सुनिश्चित की थी। इस पर इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान समेत सभी आरोपित…
कूचबिहार। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को कूचबिहार में आप के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। आप के कूचबिहार जिला कमेटी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रिहाई की मांग में शहर के कचहरी मोड़ इलाके में सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किए। इसके बाद आप नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन ने सड़क पर जाम की स्थिति उतपन्न हो गई। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन शांत हो गया। आप के कूचबिहार जिलाध्यक्ष अमिताभ देवनाथ ने कहा कि लोकसभा…
कूचबिहार। रात के अंधेरे में दिनहाटा शालमारा बाजार में भाजपा के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। घटना के प्रतिवाद में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शालमारा बाजार संलग्न इलाके में टायर जलाकर और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा का आरोप है कि गुरुवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के हरमन वाहिनी ने उसके पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की है। वहीं, बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर पार्टी के झंडे और बैनर को फाड़ दिया गया है। जिस वजह से दोषियों को सजा देने की मांग में टायर जलाकर और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन…
पटना। 23 मार्च को जारी हो सकता है बिहार बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक: कल दोपहर 2:30 बजे परिणाम जारी किए जा सकते हैं, बिहार सरकार के नए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर परिणाम जारी कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस साल 1 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें 13,04,352 छात्रों ने हिस्सा लिया था।
– सेंसेक्स ने इंट्रा-डे में लगाई 943 अंक की छलांग नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने आज शुरुआती कमजोरी का सामना करने के बाद जबरदस्त मजबूती का प्रदर्शन किया। होली के पहले के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में तेजी के कारण निवेशकों ने भी जम कर मुनाफा कमाया। आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी लेकिन पहले घंटे के कारोबार में ही तेजड़ियों ने बाजार पर कब्जा जमा लिया। इसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक जोरदार तेजी दिखाने में सफल रहे। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.26 प्रतिशत और निफ्टी 0.39 प्रतिशत की तेजी के…
पटना बिहार। लोकतंत्र और गणतंत्र का पाठ पढ़ने वाली वैशाली भगवान महावीर की जन्मस्थली और भगवान बुद्ध की कर्मस्थली है। लोकसभा चुनाव-2024 में यहां मुख्य मुकाबला आईएनडीआईए और राजग गठबंधन के बीच होगा। राजग गठबंधन में यह सीट लोजपा रामविलास के चिराग के पास गई है जबकि आईएनडीआईए में यह सीट राजद के खाते में है। वैशाली से 2019 के लोकसभा चुनाव में लोजपा की वीणा देवी ने राजद के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को पटकनी दी थी। रघुवंश प्रसाद सिंह को जनता ने वैशाली से पांच बार जिताकर लोकसभा भेजा। 1996 में जनता दल की टिकट पर रघुवंश…
देश-दुनिया के इतिहास में 23 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख सारे देश में प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती (23 मार्च, 1910) के रूप में जानी जाती है। उनका निधन 12 अक्टूबर, 1967 को दिल्ली में हुआ था। डॉ. लोहिया का जीवन एक व्यावहारिक और परिपूर्ण लोकतंत्र का जीवंत प्रतिमान है। साठ के दशक के बाद विकेंद्रीकरण राजनीति और युवा राजनीतिज्ञों के वह आदर्श बन गए और आज उनके कामकाज का हर ढर्रा एक स्वस्थ जनतंत्र की व्याख्या करता है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण वर्ष 1963 में मिलता है। बात यह…
– राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने किया दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का विरोध – केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, भाजपा मुख्यालय के पास सुरक्षा बढ़ी मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा है कि यह उनके कर्मों का नतीजा है, जो उन्हें भुगतना ही पड़ेगा। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि चुनाव से पहले इस तरह किसी नेता की गिरफ्तारी इससे पहले कभी नहीं हुई थी। भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मुंबई सहित राज्य में आप पार्टी सहित विपक्ष ने कई जिलों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी…
नई दिल्ली। तमिलनाडु की लोकसभा सीटों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। आईएनडीआई गठबंधन में कांग्रेस कोटे की 9 सीटों में से 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए हैं। शेष 5 सीटों पर उम्मीदवारों पर फैसला 27 मार्च को सीईसी की अगली बैठक में लिया जाएगा। तमिलनाडु में कांग्रेस तिरुवल्लूर, कृष्णागिरि, करूर, कुड्डालोर, मायलादुथुराई, शिवगंगा, विरुधुनगर, तिरुनेलवेली और कन्या कुमारी में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पुडुचेरी में एक सीट पर भी चुनाव लड़ेगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव एन वेणुगोपाल और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के…