Author: admin

पश्चिम चंपारण। मसान नदी पर गाइड बांध निर्माण की बिहार सरकार मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिलने पर सोमवार को रामनगर प्रखंड के शेरहवा में चार प्रखंड के लोग पहुंच कर राज्यसभा सांसद सतीश चंद दुबे को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। संरक्षक शिपू चौबे के नेतृत्व में संपन्न कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में मसान नदी के तटीय लोग मौंजूद रहें। मसान नदी बाढ बचाव संघर्ष समिति के अध्यक्ष खलिक कुरैशी, सफिउरहमान, ईतेशार अहमद, शमशाद अली, नौशाद अहमद, मफिउरहमान, नसीम अख्तर, पूर्व सरपंच उपेन्द्र तिवारी, प्रेम यादव, दिलशाद समेत दर्जनों की संख्या में लोगों ने राज्य सभा सांसद सतिश चंद…

Read More

नई दिल्ली: सोमवार को दिन के कारोबार में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। कमजोरी पर खुलने के बाद सेंसेक्स 105 अंक की तेजी पर 72748 अंक के लेवल पर बंद होने में सफल रहा है जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 32 अंक की तेजी पर 22055 के लेवल पर बंद होने में सफल रहा है। टाटा स्टील के शेयर में पांच फ़ीसदी की तेजी दर्ज की गई जबकि कोफोर्ज के शेयर सात फीसदी की गिरावट पर बंद हुए हैं। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार के कामकाज में काफी उतार चढ़ाव देखा गया। निफ़्टी फार्मा, निफ़्टी…

Read More

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस के संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति ने अपने चार महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति को 240 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर उपहार में दिए हैं। अपने पोते को शेयर देने के बाद इंफोसिस में नारायणमूर्ति की हिस्सेदारी अब 0.40 फीसदी से घटकर 0.36 फीसदी रह गई है। उनके पास अब कंपनी के करीब 1.51 करोड़ शेयर रह गए हैं। रेगुलेटरी फाइललिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी में एकाग्र रोहन मूर्ति की 15,00,000 शेयर यानी 0.04 फीसदी हिस्सेदारी है। दरअसल, अपने पोते एकाग्र…

Read More

– एनएसआई ने हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया कानपुर। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) कानपुर में संस्थान में कार्यरत लगभग 40 से अधिक तकनीकी अधिकारियों को सरकारी काम-काज में हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय, कालपी रोड से आमंत्रित विद्वान अतिथि हरीश कुमार गुप्ता थे। मां वीणापाणि को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत निदेशक, प्रो.डी.स्वाईन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रो. स्वाईन ने कहा कि समय की मांग है कि हमको हिंदी भाषा को उसका गरिमामय स्थान प्रदान करना चाहिये। संविधान निर्माण…

Read More

– अहरौरा पुलिस ने सुकृत बार्डर पर चेकिंग के दौरान कंटेनर से बरामद किया 930 पेटी अंग्रेजी शराब मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। अहरौरा पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से झारखंड ले जायी जा रही 2.5 करोड की कंटेनर में लदी 930 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अहरौरा बृजेश सिंह, एसओजी प्रभारी संजय कुमार…

Read More

फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और आर. माधवन की फिल्म ‘शैतान’ का जलवा है। इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच इसकी चर्चा थी। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए कई लोगों ने एडवांस बुकिंग भी करा ली थी। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक चल रही है। शैतान की रिलीज़ के बाद, सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा और अदा शर्मा की बस्तर : फिल्म द नक्सल स्टोरी रिलीज हुई। हालांकि, इन फिल्मों का शैतान की…

Read More

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। फैंस अपने पसंदीदा एक्टर को टीवी पर देखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फैंस सलमान की आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में सलमान खान के भाई अरबाज खान ने एक बड़ा अपडेट दिया है। हिट कॉमेडी ड्रामा फ्रेंचाइजी फिल्म ‘दबंग’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन कर सलमान खान के करियर का स्टारडम ऊंचा कर दिया था। इस फिल्म के तीन पार्ट के बाद अब फैंस को फिल्म के चौथे पार्ट का इंतजार है। सलमान खान…

Read More

हैदराबाद। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तेलंगाना राजभवन के आधिकारिक बयान के अनुसार, तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने तेलंगाना के राज्यपाल पद के साथ-साथ पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। इसकी पुष्टि की गई कि राष्ट्रपति ने इस्तीफे को मंजूरी दे दी है। इस बीच तेलंगाना सरकार की ओर से मुख्य सचिव के शांता कुमारी हैदराबाद में राज्यपाल से मिलीं और उन्हें शुभकामनाएं दीं। साल 2019 में तमिलिसाई की तेलंगाना राज्यपाल के रूप में नियुक्ति हुई थी।

Read More

चुनाव आयोग ने दिए छह राज्यों के गृह सचिव और बंगाल के डीजीपी को हटाने के निर्देश नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सू्त्रों के अनुसार इसके अलावा बृहन् मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त को भी पद से हटाया गया है। इसी तरह मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिवों को भी…

Read More

नई दिल्ली। टाटा समूह की सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस अप्रैल में कोलकाता से इंफाल और कोच्चि के लिए अपनी सीधी उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइन की ये सभी उड़ानें इंफाल के लिए रोजाना और कोच्चि के लिए हफ़्ते में छह दिन होंगी। एयरलाइन के एक अधिकारी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की ये नई उड़ानें इंफाल के लिए रोजाना और कोच्चि के लिए हफ्ते में छह दिन संचालित होंगी। कंपनी के मुताबिक कोलकाता से इंफाल के लिए विमान सुबह सात बजे उड़ान भरेगा और सुबह 8:05 बजे मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचेगा। उन्होंने…

Read More

पलामू। 15झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पलामू टीम देवघर के लिए रवाना हो गयी। देवघर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन और झारखंड स्टेट एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 20 से 22 मार्च तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कुमैता स्पोर्ट्स कंपलेक्स देवघर में किया गया है, जिसमें 14, 16, 18 एवं 20 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पलामू से एथलेटिक्स कोच रेशमा पाण्डेय और मोनू कुमार मैनेजर अक्सा नाग के नेतृत्व में 55 सदस्यीय बालक-बालिका टीम को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष अजात शत्रु…

Read More