उन मां-बाप का दर्द समझे, जो पेट काटकर बच्चों को पढ़ाते हैं रांची। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने जेपीएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने पर कहा कि सरकार को बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं है। सरकार अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकती है। झारखंड की वास्तविकता से सरकार मुंह मोड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार उन गरीब मां, बाप, भाई-बहन की वेदना को समझे, जो भूखे पेट रह कर, जमीन बेचकर बच्चों की पढ़ाई कराते हैं। इस उम्मीद से की एक दिन उनके बच्चे को सरकारी नौकरी मिल जायेगी। लेकिन उन सपनों को सरकार…
Author: admin
धनबाद। धनबाद कोर्ट परिसर में सोमवार की दोपहर वकीलों ने जमकर बवाल काटा। दरअसल, जमीन विवाद में एक व्यक्ति ने एक वकील की पिटाई कर दी, जिसके बाद वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद वकील शांत हुए। घटना के संबंध में पीड़ित वकील परिमल आचार्य ने कहा कि धनबाद के बलियापुर स्थित एक तीन एकड़ चार डिसमिल पुस्तैनी जमीन को लेकर उनका रवि रंजन वर्मा से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर रवि रंजन ने अधिवक्ता का पीछा कर उनके साथ कई बार मारपीट…
रांची। महानगर के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित रामपुर चौक के पास पेट्रोल पंप के कर्मी से बाइक सवार दो अपराधियों ने एक लाख 68 हजार रुपये से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गये। पेट्रोल पंप कर्मी सत्यजीत महापात्रा रिलायंस पेट्रोल पम्प में काम करते हैं। वह पैसे लेकर धर्मकांटा जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने जनसंपर्क अभियान के तहत हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों का सघन दौरा किया। जायसवाल ने इस दौरान स्थानीय भाजपा मंडलों के कार्यकर्ताओं संग बैठक भी की। उन्होंने मतदान तक जनता के बीच रहने और बूथ को मजबूत बनाने पर जोर दिया। मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बंगाल बॉर्डर रामगढ़ के गोला प्रखंड स्थित बरलंगा पंचायत से लेकर बिहार बॉर्डर के चौपारण प्रखंड स्थित चौरदाहा पंचायत तक लोगों के बीच पंहुच बनाई। साथ ही चतरा जिले के बचरा और कोडरमा जिले के चंदवारा पहुंचकर…
रांची। रांची महानगर भाजयुमो कला और खेल प्रकोष्ठ के रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने पांचवीं राष्ट्रीय युवा संसद में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) की स्वयंसेवक आयशा फातिमा को सोमवार को सम्मानित किया। फातिमा रांची के विमेंस कॉलेज में राजनीतिक शास्त्र सेमेस्टर छह की छात्रा है। मौके पर आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि आयशा फातिमा ने झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया है। फातिमा जैसे कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की वजह से झारखंड काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने इनकी सफलता के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि…
रांची। राज्य की कोडरमा लोकसभा सीट पर कांग्रेस कभी भी मजबूत नहीं रही है। यह भाजपा की पारंपरिक सीट मानी जाती है। भाजपा ने यहां हुए 13 लोकसभा चुनावों में छह बार जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस दो बार। इस लोकसभा क्षेत्र में कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के अलावा हजारीबाग जिले का बरकट्ठा, गिरिडीह का धनवार, बगोदर, जमुआ और गांडेय विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इस संसदीय क्षेत्र को अभ्रक के लिए जाना जाता है। साथ ही बिहार के बॉर्डर पर होने के कारण इसे झारखंड का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। यहां से फिलहाल अन्नपूर्णा देवी सांसद हैं और…
राज्यपाल ने इकनोमिक सिक्योरिटी पर अध्ययन के लिए आयी टीम के साथ किया संवाद रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि विकास के लिए सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण है। वर्तमान में हमारा देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मैं विभिन्न देशों का भ्रमण कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली का गौरवशाली इतिहास रहा है। राज्य में स्थापित झारखंड रक्षा विश्वविद्यालय को सैनिक विश्वविद्यालय के रूप में गठन करने के लिए इच्छुक हैं। सोमवार को राजभवन में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली के फैकल्टी एंड कोर्स मेंबर्स की ओर…
नई दिल्ली। सांसद राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को स्त्रीद्वेषी मानसिकता वाला बताया है। भाजपा ने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को नकारने से लेकर शक्ति के बारे में बयान देने तक, कांग्रेस पार्टी का हिंदू घृणा का एक लंबा इतिहास है। सोमवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन के कई सदस्यों ने कहा है कि हिंदू धर्म धोखाधड़ी है। रामचरितमानस पोटेशियम साइनाइड है। भगवान राम के अस्तित्व को नकारने से लेकर शक्ति के बारे में बयान देने तक, कांग्रेस पार्टी का हिंदू घृणा का एक लंबा…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और कई खिलाड़ियों के लिए, यह कैरेबियन और यूएसए में जून में होने विश्व कप के लिए तैयारी के रूप में काम करेगा। हमेशा की तरह आईपीएल 2024 में ऑस्ट्रेलिया का मजबूत प्रतिनिधित्व है जिसमें कुछ बड़े नाम भी लौट रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में कैमरून ग्रीन (आरसीबी), ग्लेन मैक्सवेल (आरसीबी), मिशेल स्टार्क (केकेआर), नाथन एलिस (पंजाब किंग्स), मिशेल मार्श (दिल्ली कैपिटल्स), डेविड वार्नर (दिल्ली कैपिटल्स), जेक फ्रेजर-मैकगर्क (दिल्ली कैपिटल्स), झाय रिचर्डसन (दिल्ली कैपिटल्स), एडम ज़म्पा (राजस्थान रॉयल्स), टिम डेविड (मुंबई…
नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के हाथों अपनी टीम की खिताबी हार के बाद, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने बल्लेबाजी में गिरावट पर अफसोस जताया। एक समय दिल्ली का स्कोर 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 64 रन था और ओपनर शैफाली वर्मा और लैनिंग क्रीज पर मजबूती से बल्लेबाजी कर रही थीं, लेकिन इसके बाद सिर्फ 49 रन पर बाकी सभी 10 विकेट गिर गए और पूरी टीम 20 ओवर पूरे होने से पहले ही 113 रन पर आउट हो गई। एलिसे पेरी की एक और ठोस पारी…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू सोमवार को इडी के एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। इडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। जमीन घोटाला और अवैध खनन मामले में इडी ने बीते तीन जनवरी की सुबह अभिषेक सहित कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण डाटा मिले थे।