Author: admin

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। यूपी में सात चरणों में 80 सीटों पर चुनाव होगा। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत यानी आठ सीटों के वोटर 19 अप्रैल को अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। 2019 के चुनाव में इन आठ सीटों में से चार बीजेपी, तीन बसपा और एक को सपा ने जीता था। गौरतलब है पिछले लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन था। इस बार सपा-कांग्रेस का गठबंधन है। और रालोद बीजेपी के साथ है। बसपा किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। गठबंधन के उलटफेर और बदले…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को अपने बेटे अरविन्द को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव में घोसी सीट पर विशेष रूप से चर्चा हुई। घोसी लोकसभा सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविन्द राजभर ने घोसी के समीकरण पर अपनी बातों को रखा है। घोसी सीट के अलावा कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने नये दायित्व के रूप में मिले दो विभागों की भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के…

Read More

-एनआरआई हॉस्टल में दिए जाएंगे कमरे अहमदाबाद। नमाज पढ़ने के स्थान को लेकर हुए विवाद में अफगानी विद्यार्थी के साथ मारपीट की घटना के बाद गुजरात यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अहम फैसला किया है। यूनिवर्सिटी के विदेशी विद्यार्थियों के लिए नॉन रेसिडेंट इंडियन (एनआरआई) हॉस्टल में रहने की व्यवस्था की जाएगी। गुजरात यूनिवर्सिटी में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् (आईसीसीआर) के तहत बड़ी संख्या में विदेशी विद्यार्थी पढ़ाई के लिए हर साल आते हैं। इन सभी विद्यार्थियों को सामान्य विद्यार्थियों के हॉस्टल में ही रहने की व्यवस्था की जाती है। हालांकि यूनिवर्सिटी ने एनआरआई हॉस्टल भी बनाया है लेकिन इसमें फायर एनओसी…

Read More

मनोहर यडवट्टि भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में आज सत्तारूढ़ कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस/आईएनसी) अपने 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय किए गए चुनावी वादों और गारंटियों को लागू करने में विफल दिख रही है। ऐसा लगता है कि शायद, सत्ता में आने की जल्दी में पार्टी प्रबंधकों ने कभी भी ड्राइवर की सीट संभालने की स्थिति में बाद के परिणामों के बारे में नहीं सोचा था। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जब यह कहते हैं कि सभी वादे पूरे करने के लिए नहीं होते हैं। चुनाव से पहले न जाने क्या-क्या आश्वासन जनता को दिए जाते हैं, उन्हें पूरा करने का वादा…

Read More

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लाडली बेटी श्वेता बच्चन ने 17 मार्च को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर बॉलीवुड में कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्वेता के 50वें जन्मदिन के मौके पर बच्चन परिवार ने एक शानदार पार्टी रखी। बर्थडे पार्टी की इन तस्वीरों में ऐश्वर्या के नजर नहीं आने के बाद फैंस को आश्चर्य हुआ। लगता है कि क्या इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। रविवार शाम को बच्चन परिवार ने एक ग्रैंड सेलिब्रेशन किया। आयोजन की तैयारी में करण जौहर श्वेता की बेटी नव्या के साथ सजावट में मदद करते दिखे।…

Read More

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा तीन दिन पहले बेटी मालती मारी के साथ भारत पहुंची हैं। इसके बाद आज प्रियंका के पति और इंटरनेशनल सिंगर निक जोन्स भी भारत आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर निक जोन्स का एक वीडियो सामने आया है। कहा जा रहा है कि निक, प्रियंका और मालती के लिए मुंबई आए हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी गर्लफ्रेंड अंजुला आचार्य और बेटी मालती मारी के साथ 14 मार्च को मुंबई पहुंचीं। प्रियंका एक ज्वैलरी ब्रांड के इवेंट में शामिल हुईं। वह ईशा अंबानी की होली पार्टी में भी शामिल हुई थीं। इसके बाद निक जोन्स भी भारत आ चुके…

Read More

कंगना रनौत से लेकर अक्षय कुमार तक बॉलीवुड के कई कलाकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। महिमा चौधरी ने भी प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की है। महिमा ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनकी प्रेरणा हैं। महिमा ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ‘विदेशों हमारी इज्जत कितनी बढ़ गई है। हर कोई भारत को वैसे ही देख रहा है जैसे हम अमेरिका को देखते थे।’ भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। देश के युवाओं को प्रधानमंत्री से काफी उम्मीदें हैं। महिमा ने कहा,…

Read More

मॉस्को। रूस में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जनता ने निवर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर वी. पुतिन पर अपना भरोसा जताया है। रूस के चुनाव आयोग ने कहा है कि प्रारंभिक परिणामों में पुतिन सबसे आगे हैं। उन्हें 88 प्रतिशत वोट मिले हैं। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव में भारी बढ़त मिलने के बाद पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने जा रहे व्लादिमीर वी. पुतिन ने रविवार को राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपने समर्थकों को संबोधित किया। पुतिन ने अपने चुनाव मुख्यालय से राष्ट्रीय टेलीविजन पर जनता को भी संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान विपक्षी नेता अलेक्सी…

Read More

-तेलंगाना और कर्नाटक में जनसभा, तमिलनाडु में शाम को रोड शो नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बजने के साथ सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता प्रचार में कूद गए हैं। भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रचंड बहुमत हासिल करने के लिए धुआंधार दौरा शुरू किया है। वो आज तीन तीन राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम का ब्यौरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा की एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान परिसर में स्थापित भारत मंडपम में आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय स्टार्टअप महाकुंभ में सफलता की कहानियां फलक पर आएंगी। दो हजार स्टार्टअप इसमें शामिल हो रहे हैं। इसमें 10 थीम पवेलियन हैं। यह जानकारी उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव राजेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि 1000 से अधिक निवेशक, 300 इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर, 3000 प्रतिनिधि, 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल, भारत के 3000 भावी उद्यमी, 50 से अधिक यूनिकार्न और 50,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुक इसके साक्षी होंगे। कुमार के अनुसार, यह कार्यक्रम एसोचैम,…

Read More

पटना। बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर हुआ। हादसे में सात सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर से कार टकरा गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार कार सवार बाराती चौथम प्रखंड इलाके से शादी कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे। जिले…

Read More