Author: admin

रांची। लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज गया है। झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में एक है गिरिडीह संसदीय क्षेत्र। यह खनिज संपदा से संपन्न क्षेत्र है। यह गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले के कुछ हिस्सों को मिला कर बना है। इस सीट पर एक बार फिर से राजनीतिक गोटी सेट होनी शुरू हो गई है। हालांकि, झारखंड में आजसू पार्टी और भाजपा के बीच समझौता है, तो ऐसे में यह माना जा रहा है कि गिरिडीह की सीट इस बार भी आजसू के खाते में ही रहेगी। इस सीट पर 1957 में हुआ पहला लोकसभा चुनाव गिरिडीह लोकसभा सीट…

Read More

पटना। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीएससी) शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में नीतीश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 313 आरोपित अभ्यर्थियों को जेल भेज दिया है। इनमें 266 को बेऊर जेल भेजा गया है तो 88 महिलाओं को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। इस कांड में अब तक के सबसे बड़े सॉल्वर गैंग का खुलासा हुआ है। इस मामले में तेजस्वी और राहुल गांधी ने रविवार को सवाल उठाया है। तेजस्वी ने तो इस मामले में एक मंत्री को दोषी भी करार दिया है और जनता से सवाल किया है कि इस मंत्री का नाम बुझो तो जानें?…

Read More

गिरिडीह। जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के माथाडीह गांव में दो चचेरे भाइयों 10 वर्षीय मुकेश पंडित और 5 वर्षीय पियुश पंडित की तालाब में नहाने के दौरान हुई मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम सात बजे घर से दोनों बच्चे नहाने के लिए घर के बगल में स्थित कदमा आहर में नहाने गए हुए थे। इस दौरान दोनों डूब गए। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। दोनों माइंड स्पेस पब्लिक स्कूल देवपूर के छात्र थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह लाया गया…

Read More

नागपुर में चल रही प्रतिनिधि सभा में हुआ चयन नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नागपुर में चल रही अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में दत्तात्रेय होसबले को फिर से सरकार्यवाह चुना गया है। सरकार्यवाह का कार्यकाल 3 वर्षों का होता है। इस लिहाज से होसबले 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। नागपुर में 15 मार्च से चल रही प्रतिनिधि सभा की बैठक का रविवार को समापन है। इस प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से अगले 3 वर्षो के लिए दत्तात्रेय को फिर एक बार सरकार्यवाह चुना है। होसबले साल 2021 से सरकार्यवाह का दायित्व संभाल रहे थे। इससे पहले…

Read More

इस्लामाबाद। बलोच यकजहती कमेटी प्रतिनिधि डॉ. महरंग बलोच ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों का संज्ञान लेकर उसे खत्म करने की दिशा में हस्तक्षेप करने की अपील की। संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद् के 55वें सत्र के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान के लिए स्टैंड लेने की अपील की। डॉ. महरंग बलूच ने एक्स पर साझा की गई पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बलोच यकजहती कमेटी एक समूह है जो बलोच लोगों के अधिकारों की हिमायत करता है। यूएनएचआरसी में डॉ. महरंग ने सिलसिलेवार तरीके से बताया कि…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खूनखराबे की धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि अगर वे 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचित नहीं हुए तो देश में खूनखराबा होगा। ओहियो के पास रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इसबार चुनाव की तारीख अमेरिका के इतिहास में सबसे अहम होने जा रही है। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर की तारीख नोट कर लें। अगर वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में नहीं जीते तो अमेरिका में खूनखराबा होने वाला है। हालात पिछली…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का रविवार 17 मार्च को समापन होगा। 15 मार्च से नागपुर के रेशमबाग स्थित स्मृति भवन परिसर में आयोजित इस सभा में 2023-24 के संघ कार्य की समीक्षा और आगामी वर्ष (2024-25) की संघ कार्य योजना पर चर्चा हुई। साथ ही `श्रीराममन्दिर से राष्ट्रीय पुनरुत्थान की ओर’ प्रस्ताव के जरिये सामाजिक जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को प्रतिष्ठित करने और सभी प्रकार के वैमनस्य को समाप्त कर समरसता से युक्त पुरुषार्थी समाज निर्माण का संकल्प लिया गया। प्रत्येक तीसरे वर्ष प्रतिनिधि सभा का आयोजन होता है। प्रतिनिधि…

Read More

चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर छोटे भाई ने जन्म लिया है। शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सोशल मीडिया पर रविवार सुबह नवजात के साथ तस्वीर साझा करके यह जानकारी दी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसके माता-पिता अकेले थे। इस बीच मूसेवाला की संपत्ति को लेकर कथित तौर पर कई तरह की खबरें आई। कुछ माह पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया साइट पर दावा किया था कि उनके घर नया मेहमान आने वाला है। मूसेवाला की माता चरण कौर लंबे समय से घर से बाहर नहीं निकली थी। रविवार को…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इडी की तरफ से उन्हें नया समन भेज कर 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। शनिवार को ही दिल्ली आबकारी घोटाला के मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को राहत मिली थी। जिसके बाद रविवार को केजरीवाल को नया समन भेजा गया है। केजरीवाल को गुरुवार 21 मार्च को इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी की तरफ से ये 9वां समन है। वहीं, आम आदमी पार्टी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही…

Read More

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा थाने की पुलिस ने रविवार को यूट्यूबर एल्विश यादव को सांप के जहर की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पिछले साल पुलिस ने नोएडा सेक्टर-39 थाने में एफआईआर दर्ज की थी। आज एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एल्विश यादव को कुछ देर में कोर्ट में पेश किया जाएगा। एल्विश यादव के विरुद्ध दिल्ली-एनसीआर में होने वाली पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने 16 डीएसपी को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रैंक में प्रोन्नति दी है। इनमें दीपक कुमार, राजेश कुमार, अविनाश कुमार, रौशन गुडिया, श्रीराम समद, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, बिरेन्द्र कुमार चौधरी, राहुल देव बड़ाईक, खीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, हीरा लाल रवि, विनोद कुमार महतो, शशि प्रकाश, अजय कुमार और अमित कुमार शामिल है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 15 मार्च की तिथि में अधिसूचना जारी की है।

Read More