Author: admin

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार दबाव में कारोबार करने के बाद गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल सांकेतिक कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है। अमेरिका के जीडीपी अनुमान में गिरावट आने की वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक दबाव में आ गए। डाउ जॉन्स 330 अंक…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 82 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इस हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.28 डॉलर यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 81.58 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.29 डॉलर यानी 0.37 फीसदी लुढ़क कर 77.62 डॉलर प्रति बैरल…

Read More

रांची। आम चुनावों की घोषणा के साथ ही 16 मार्च से देश भर में शुरू हुआ चुनावी शोर 30 मई की शाम पांच बजे से थम गया। इसके साथ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार भी समाप्त हो गया। इसके लिए 1 जून को मतदान होना है। इस दौरान संताल की तीन सीट समेत देशभर की 57 सीटों के लिए मतदान होगा। अंतिम चरण के इस चुनाव में जिन प्रमुख सीटों पर मतदान है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। इसके अलावा झारखंड के तीन लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले जायेंगे। संताल की तीन…

Read More

चतरा। चतरा-रांची मुख्य पथ पर लमटा जोगियाडीह के समीप शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रक चालक मोहम्मद हसमतुल्लाह ऊर्फ हाशो ड्राइवर (45) की मौत हो गई। वह चतरा शहर के आजाद नगर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सुबह खाली ट्रक चतरा जिले के सिमरिया की ओर जा रहा था। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर जोगियाडीह के पास एक पेड़ से जा टकराया। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और मुहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हसमतुल्लाह उर्फ हाशो ड्राइवर को इलाज के…

Read More

खूंटी। खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा आदि जिले बीजू आम के उत्पादन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन मौसम की मार से इस वर्ष बीजू आम का उत्पादन नहीं के बराबर है। भले ही पूरे झारखंड में अब मालदा, आम्रपाली, गुलाबखस, लंगड़ा सहित आम की लगभग तमाम किस्मों के आम का उपादन होता हो, पर 10-12 साल पहले इस क्षेत्र के लोग आम के नाम पर सिर्फ बीजू आम को ही जानते थे। पूरे आम बाजार में बीजू आम का शेयर 70 फीसदी से अधिक हुआ करता था। पूरे क्षेत्रीय बाजार में आम का दबदबा हुआ करता था। यहां के बीजू…

Read More

पटना। पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, बेगूसराय समेत कई जिलों में गुरुवार की रात या तो बारिश हुई या इसके कारण हवा में ठंडक आई; लेकिन इससे पहले बुधवार सुबह से गुरुवार शाम तक सड़क, बस स्टैंड, स्टेशन पर चलते-टहलते या मतदान की तैयारी कर रहे लोगों की मौतों की संख्या 73 पहुंच गई। गुरुवार को औरंगाबाद में सर्वाधिक 15 मौतें हुईं। इसके बाद पटना में 11 मौतों की खबर सामने आयी। भोजपुर में पांच मतदानकर्मियों सहित 10 की मौत हुई, जबकि रोहतास में आठ, कैमूर में पांच, गया में चार, मुजफ्फरपुर में दो के अलावा बेगूसराय, जमुई, बरबीघा और सारण…

Read More

बेंगलुरू। यौन उत्पीड़न मामले में वांछित जनता दल (सेक्युलर) से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार सुबह मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया है। आज प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बीती आधी रात करीब 35 दिनों बाद भारत वापस लौटे प्रज्वल को बेंगलुरू हवाई अड्डे पर उतरते ही एसआईटी ने हिरासत में ले लिया। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के सांसद पौत्र प्रज्वल रेवन्ना पिछले एक माह से चर्चा में थे। हासन से लोकसभा चुनाव लड़ रहे सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर उनके यहां काम करने वाली महिला कर्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन पर…

Read More

नई दिल्ली। पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि हमारे यहां पर जो आदर्श राज्यकर्ता हुए उनमें से एक देवी अहिल्याबाई थीं। आज की स्थिति में भी उनका चरित्र आदर्श के समान है। दुर्भाग्य से उनको वैधव्य प्राप्त हुआ लेकिन एक अकेली महिला होने के बाद भी अपने बड़े राज्य को न केवल सम्भालना, बड़ा करना और न केवल राज्य को बड़ा नहीं करना, उसको सुराज्य के नाते उसका कार्यवहन करना। राज्यकर्ता कैसा हो वह इसका आदर्श हैं। सरसंघचालक डॉ. भागवत ने कहा कि देवी…

Read More

-राजकोट गेम जोन अग्निकांड पीड़ित परिवारों से मिलने की संभावना राजकोट। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सोमनाथ महादेव का दर्शन करेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद अमित शाह सोमनाथ दर्शन करने आते हैं। इसी परंपरा के तहत वे सोमनाथ जाकर महादेव की विशेष पूजा, गंगाजल अभिषेक, ध्वजारोहण और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राजकोट के हीरासर हवाईअड्डे पर उतरेंगे। यहां वे राजकोट के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। बैठक के बाद गृह मंत्री राजकोट टीआरपी गेम जोन अग्निकांड में मृतकों के परिजनों…

Read More

गढ़वा। झारखंड में गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के सुंडीपुर में हीट वेव के चलते दो दर्जन से अधिक चमगादड़ों की मौत के बाद ग्रामीण मरे हुए चमगादड़ों को पका कर खा गये। इसके बाद तो गांव में अफरा-तफरी मच गयी। परिजनों में बेचैनी हो गयी। आनन-फानन में जिला मुख्यालय तक खबर पहुंचायी गयी। गढ़वा से बात राजधानी रांची के प्रशासनिक गलियारे तक तक पहुंच गयी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गया। जैसे ही इसकी सूचना मिली डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करते हुए उस गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज कर सभी ग्रामीणों की जांच…

Read More

रांची। एचइसी बचाव मजदूर जनसंघर्ष समिति की ओर से तीन जून को एचइसी मुख्यालय में प्रदर्शन किया जायेगा। समिति के मनोज पाठक ने शुक्रवार को बताया कि 18-19 माह का वेतन सहित अन्य मांग को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा। वेतन नहीं मिलने से कर्मियों के सब्र का बांध टूट गया है। प्रदर्शन को लेकर नया सराय, हटिया, सीटीओ में लोगों से जनसंपर्क चलाकर प्रदर्शन में हिस्सा लेने का आह्वान किया जा रहा है।

Read More