Author: admin

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन स्टारर ‘मैदान’ जल्द ही पर्दे पर आएगी। 7 मार्च को फिल्म के निर्माताओं ने मुंबई में एक ट्रेलर लॉन्च इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट में डायरेक्टर अमित शर्मा, अजय देवगन, प्रियामणि और गजराज राव मौजूद थे। बड़े बजट और बड़ी स्टारकास्ट वाली ‘मैदान’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ दोनों एक ही दिन रिलीज होंगी। यह पहली बार नहीं है कि मनोरंजन उद्योग में फिल्मों की तारीखें टकराई हैं। जब अजय देवगन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहली बार चुप्पी तोड़ी। अजय ने कहा, ‘मैं इस सवाल का इंतजार कर रहा था। मैं…

Read More

मेरठ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। राज्य निधि योजना के अन्तर्गत शुक्रवार को वाणी स्कूल एंड रिसर्च सेंटर पल्लवपुरम द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में दिव्य कला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांगों द्वारा निर्मित उत्पादों, अन्य क्रियाकलापों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने किया। कार्यक्रम में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने तमिलनाडु के लिए 2281.10 करोड़ और जम्मू कश्मीर को 2093.92 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह राशि तमिलनाडु और जम्मू कश्मीर के राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण व सुद्दढ़ीकरण पर खर्च होगी । केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर साझा किया है। गडकरी ने अपनी पोस्ट में कहा है कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग-701 के राफियाबाद-कुपवाड़ा-चौकीबल-तंगधार-चामकोट खंड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण परियोजना के लिए 1404.94 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। क्षेत्र में रसद के लिए महत्वपूर्ण, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों को जोड़ने…

Read More

-वर्ष 2026 में रेलगाड़ी की आवाज उत्तराखंड वासियों को देगी सुनाई -प्रधानमंत्री मोदी की यह उत्तराखंड में राष्ट्रीय एवं सामरिक महत्व की है रेल परियोजना ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उत्तराखंड में राष्ट्रीय एवं सामरिक महत्व की 125 किमी लम्बी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना का निर्माण 2025 तक पूरा कर लिए जाने के उपरांत इस ट्रैक पर वर्ष 2026 में रेलगाड़ी की आवाज उत्तराखंड वासियों को सुनाई देगी। रेल विकास निगम लिमिटेड हर प्रकार के अवरोधों को पार कर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए द्रुत गति से कार्य को संचालित कर रहा है। यह जानकारी रेल…

Read More

रांची। रांची के कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की आराधना की गई। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा मां और पत्नी के साथ पुलिस लाइन स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान एसएसपी ने पत्नी के साथ कीर्तन भी गाया। इस दौरान सिटी एसपी राजकुमार मेहता,ट्रैफिक एसपी सुमित कुमार अग्रवाल सहित कई अधिकारियों ने भी पूजा-अर्चना की। सभी ने भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना की। उल्लेखनीय है कि रांची पुलिस केंद्र में भगवान शिव का भव्य मंदिर है। यहां हर साल महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा का आयोजन होता…

Read More

6 मार्च को कैबिनेट की बैठक में 41 प्रस्तावों पर लगी मुहर रांची। 12 मार्च को झारखंड कैबिनेट की बैठक होनी है। बैठक झारखंड प्रोजेक्ट मंत्रालय में शाम 4 बजे से आहूत की गई है। जिस दिन बैठक होगी उस दिन मंगलवार है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बता दें कि जब से सीएम चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं तब से वह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वह एक के बाद एक धड़ाधड़ बैठक कर रहे हैं। बता दें कि अभी हाल ही में 6 मार्च को कैबिनेट की बैठक हुई थी…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लेखिका और और समाजसेविका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महिला दिवस के मौके पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में…

Read More

श्रीगंगानगर। सीमा सुरक्षा बल ने गुरुवार देर रात भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाक घुसपैठिया को मार गिराया। घुसपैठिया पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। उस दौरान उसे चेतावनी दी गई लेकिन नहीं मानने पर उससे सीमा प्रहरियों ने मार गिराया। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह बीएसएफ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुरा बीओपी में बीती रात एक बजे की है। रात को बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। पाकिस्तानी घुसपैठिया खेतों के बीच में से होकर भारत की सीमा की तरफ आ रहा था। जवानों…

Read More

पूर्वी चंपारण। मोतिहारी कोर्ट ने गुरुवार को चरस तस्करी के मामले में दो महिला अभियुक्तों को दस-दस वर्षों की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। नार्कोटिक्स एक्ट के विशेष न्यायाधीश सह चौदहवीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूर्यकांत तिवारी ने चरस तस्करी मामले में नामजद दोनों महिला अभियुक्तों को दोषी पाते हुए दोनों को दस वर्षों के सश्रम करावास के अलावा प्रत्येक को एक-एक लाख रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर नामजद को एक वर्ष अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सजा नेपाल के सहतरी थाना के मनरखती निवासी और नेपाल के ही बीरगंज निवासी को मिली…

Read More

भागलपुर। जिले भर में महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को धूम-धाम से मनाया जा रहा है। सभी शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह भोलेनाथ की आरती हुई। इसके बाद शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू किया। शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचते रहे। भागलपुर के सभी शिवालयों में मेला जैसा माहौल बन गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। एक तरह से पूरा शहर शिव की भक्ति में शिवमय हो गया। हर हर महादेव के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा। उधर विभिन्न…

Read More

भागलपुर। जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के बिठा में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। आग की खबर फैलते ही काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए, जिसके बाद घटना की सूचना अग्निशमन को दी गई। इसी बीच स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी लेकिन तेज चल रही हवा के कारण आग ने लगभग आधा दर्जन घर को अपने चपेटे में लिया। थोड़ी देर बाद अग्निशमन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उल्लेखनीय…

Read More