सिनेमेटिक मास्टरपीस के रूप में फिल्मों को बनाने के लिए मशहूर निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अब अपना म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक लॉन्च किया है। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली का नाम एक आकर्षक कहानी और सुंदर संगीत के साथ फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। अब उनके नाम से भंसाली म्यूजिक लेबल भी हो गया है, जहां वे संगीत की दुनिया में अपनी रचनात्मक शक्ति को बढ़ावा देंगे और कई काबिल संगीतकार और कलाकारों के साथ मिलकर अपनी फिल्मों को और यादगार बनाने और एल्बम्स के लिए दिल जीतने वाला संगीत बनाएंगे। माना जाता है कि…
Author: admin
– बाजार की तेजी से निवेशकों को 1.53 लाख करोड़ का मुनाफा नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। हालांकि, दिन के कारोबार के दौरान शेयर बाजार कुछ समय के लिए लाल निशान में भी गिरा। बाद में लिवाली का सपोर्ट मिलने के कारण बाजार ने ऑल टाइम हाई क्लोजिंग के नए रिकॉर्ड के साथ कारोबार का अंत किया। पूरे दिन हुई खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ…
नई दिल्ली। देश में सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अप्रैल से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में दो फीसदी तक का इजाफा करने की घोषणा की है। यह मूल्य वृद्धि एक अप्रैल, 2024 से लागू होगी। कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में दो फीसदी तक की बढ़ोतरी अप्रैल से करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। कंपनी ने कहा कि यह मूल्य वृद्धि एक अप्रैल, 2024 से लागू होगी। टाटा समूह…
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) लिमिटेड और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) से केंद्र सरकार को लाभांश किश्त के रूप में 1015 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें एनएचपीसी ने क्रमशः लगभग 948 करोड़ रुपये और कोचीन शिपयार्ड ने 67 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वित्त मंत्रालय के निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग दीपम के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने गुरुवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में यह जानकारी दी है। पांडेय ने बताया कि सरकार को एनएचपीसी लिमिटेड से लगभग 948 करोड़ रुपये और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड से करीब 67 करोड़…
कांग्रेस ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की हमेशा उपेक्षा की आगरा। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को आगरा में अनुसूचित जाति महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा दलितों को गुमराह करती रही। कांग्रेस के नारे हमेशा खण्डित करने वाले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के विचार सबको समाहित करने वाले रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की हमेशा उपेक्षा की। यह इतिहास में दर्ज है कि मुंबई से संविधान सभा के चुनाव में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को हराया था। उन्हें…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लिया और सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए। इस अवसर पर उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना हमारी राष्ट्रीय चेतना का आधार है। अपने देश की समृद्ध संस्कृति का अहसास होने पर गर्व की भावना जागृत होती है। हमारी संस्कृति की विरासत संस्कृत भाषा में संचित है। इसलिए संस्कृत भाषा में उपलब्ध सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना राष्ट्र सेवा है। राष्ट्रपति ने कहा कि संस्कृत भाषा…
रांची।आईएनडीआईए गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए समय मांगा है। इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने राष्ट्रपति के सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि झारखंड के मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। अत: प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए समय निर्धारित किया जाये। इसकी जानकारी खुद विनोद कुमार पांडेय ने गुरुवार को दी है। उन्होंने बताया कि झारखंडी अस्मिता से जुड़े प्रमुख मांग और बिल जैसे सरना धर्म कोड, ओबीसी आरक्षण और 1932 खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति…
रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने गुरुवार को कहा कि आने वाले तीन से चार महीने के भीतर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 30 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए नियुक्तियां निकाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की सोच है कि बहुत कम समय में ही ऐसे कार्य किए जाएं, जो झारखंड के विकास में एक मिसाल कायम कर सकें। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन गुरुवार को रांची स्थित शहीद मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विभिन्न पदों पर नवनियुक्त 2454 अभ्यर्थियों को राज्य सरकार नियुक्ति पत्र…
– किसान शुभकरण की मौत की जांच हाई कोर्ट के सेवानिवृत जज की अगुवाई में होगी – आंदोलन की तस्वीरें देखकर कोर्ट ने कहा, हाथों में तलवार लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कैसे ? चंडीगढ। हाई कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान पंजाब एवं हरियाणा सरकारों को फटकार लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में दोनों ही राज्य अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने में नाकाम रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि किसान शुभकरण की मौत की जांच हाई कोर्ट के सेवानिवृत जज की अगुवाई में होगी और 3 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। पंजाब एवं हरियाणा में चल रहे किसान…
– 22 कैरेट सोना का भाव 60 हजार रुपये के पार पहुंचा नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी बनी रही। सोने की कीमत में आज 600 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की मजबूती आई है। सोने के भाव में आई तेजी के कारण आज देश के सर्राफा बाजारों में सोना 65 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर बिक रहा है। वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार…
मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) और बैंक इंडोनेशिया (बीआई) ने द्विपक्षीय व्यापार में स्थानीय मुद्रा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे निर्यातकों और आयातकों को संबंधित घरेलू मुद्राओं में बिल और भुगतान करने में सहूलियत होगी। रिजर्व बैंक ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि आरबीआई और बैंक इंडोनेशिया ने स्थानीय मुद्रा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। आरबीआई के मुताबिक इस समझौता ज्ञापन पर रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और बैंक इंडोनेशिया के गवर्नर पेरी वारजियो ने…