आगरा। आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में बेकाबू हुई एक कार ने दो स्कूली बच्चों की जान ले ली। जबकि इस हादसे में चार अन्य बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया है। पुलिस तीन अन्य की तलाश में जुटी हुई है। मामला आगरा जनपद के डौकी थाना इलाके के बांसमहापत गांव का है। यहां फतेहाबाद रोड की ओर से आ रही एक बेकाबू कार ने छह बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। गुरुवार सुबह स्प्रिंग फील्ड स्कूल में…
Author: sunil kumar prajapati
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के अश्वनी कुमार नामक एक कांस्टेबल ने बुधवार की रात मोहाली के होटल में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसका पता लगने पर होटल स्टाफ तुरंत कांस्टेबल के कमरे में पहुंचा और उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में लेकर गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अश्वनी कुमार परिवार का इकलौता बेटा था। उसने करीब 7 साल पहले शादी की थी। उसके परिवार में मां-पिता, पत्नी और 6 वर्षीय बेटी है। पारिवारिक जानकारों से पता लगा कि अश्वनी 10 मई की सुबह सेक्टर-26 में ही मौजूद था।…
– पेशावर में ‘रेडियो पाकिस्तान’ की इमारत को आग के हवाले इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। राजधानी इस्लामाबाद सहित तीन राज्यों में सेना तैनात किये जाने के बावजूद पीटीआई के कार्यकर्ता देश में हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्तियों के अलावा निजी संपत्तियों को भी निशाना बनाया है। पेशावर में ‘रेडियो पाकिस्तान’ की इमारत को आग के हवाले कर दिया गया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान की नौ…
– खुल जाएगा लाखों लोगों को अमेरिकी नागरिकता देने का रास्ता वाशिंगटन। अमेरिका में एच-1बी वीजा प्रणाली में बदलाव करने की पहल हुई है। अमेरिकी संसद में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी नागरिकता अधिनियम पेश किया है। इस विधेयक को अमेरिका में रह रहे भारतीयों और दूसरे देशों के अप्रवासियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद लिंडा सेंचेज की ओर से अमेरिकी संसद में पेश अमेरिकी नागरिकता अधिनियम-2023 के पास होने के बाद यहां प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम करने वाले हजारों भारतीयों को भी इसका लाभ मिलने की बात कही जा रही है। संसद…
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) करियर में 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। शिवम ने बुधवार को चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। मैच में दुबे ने 12 गेंदों में208.33 की स्ट्राइक रेट से 25 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए। 46 आईपीएल मैचों में, उन्होंने 27.11 की औसत और 140.67 की स्ट्राइक रेट से 1,003 रन बनाए हैं। उन्होंने छह अर्धशतक बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95* है। मौजूदा सीजन उनके लिए बेहतरीन साबित हो रहा है। उन्होंने 11 मैचों…
”बिग बॉस ओटीटी” का दूसरा सीजन जल्द ही पर्दे पर आने के लिए तैयार है। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन फैंस ने काफी पसंद किया था। ”बिग बॉस ओटीटी” सीजन 1 की सफलता को देखते हुए अब मेकर्स ने सीजन 2 लाने का फैसला किया है। ”बिग बॉस ओटीटी 2” जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देगा, लेकिन अब इस शो के फैंस को भी एक बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि, कहा जा रहा है कि करण जौहर को ”बिग बॉस ओटीटी 2” से हटा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ”बिग बॉस ओटीटी सीजन 2” का…
मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएल एंड एफएस वित्तीय अनियमितता मामले में नोटिस जारी कर सोमवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आज सुबह जयंत पाटिल को आईएल एंड एफएस के मामले में नोटिस जारी किया गया है। यह कंपनी दिवालिया घोषित की जा चुकी है, लेकिन इस कंपनी के जरिए भारी वित्तीय गबन किया गया है। इससे पहले भी इस कंपनी के मामले में राज ठाकरे को नोटिस भेजा गया था। इस मामले में अरुण कुमार साहा को हिरासत में लेकर पूछताछ…
आईपीएल के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हरा दिया। दोनों टीमें एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने हुईं। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी। चेन्नई की शानदार जीत गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में सातवीं जीत हासिल कर ली। उसने इस जीत के साथ ही प्लेऑफ के करीब खुद को…
आजाद सिपाही संवाददाता बेंगलुरु/नयी दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो गयी है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक 65.69% वोट पड़े हैं। कर्नाटक की 224 सीटों पर 2614 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। वोटिंग के दौरान तीन जगहों पर हिंसक घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने बताया कि विजयपुरा जिले के बासवाना बागेवाड़ी तालुक में लोगों ने कुछ इवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को तोड़ डाला गया। उन्होंने पोलिंग अधिकारियों की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। यहां अफवाह उड़ी थी कि अधिकारी मशीनें बदलकर वोटिंग में गड़बड़ी कर रहे थे। दूसरी घटना पद्मनाभ विधानसभा के पपैया गार्डन पोलिंग…
रांची।भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रदेश स्तरीय आजीवन सहयोग निधि अभियान की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की, जिसमें नेता विधायक दल एवं पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अभियान टोली के प्रदेश संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश टोली के सदस्य संजीव अग्रवाल, संजीव विजयवर्गीय, विनोद सिंह, गणेश तिवारी सहित सभी जिला अध्यक्ष, सभी जिला प्रभारी व अभियान की जिला टोली के सदस्य भी उपस्थित रहे. इस दौरान दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों सिद्धांतों के साथ अपनी…
लोगों को जागरूक करें, योजनाओं का दें लाभ रांची। सीएम ने नव नियुक्त सरकारी वकीलों से कहा कि आप सरकार के अभिन्न अंग के रूप में काम करेंगे। झारखंड प्रदेश जहां आदिवासी, दलित और पिछड़ों का एक बड़ा वर्ग बसता है। यहां के लगभग आमजनों को तो कानूनी व्यवस्था, कानूनी नियम के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं हैं। ऐसे में उनको न्याय दिलाना, उनके पक्ष में खड़ा होना होगा। उनके लिए कोर्ट में दलीलें देना कितना आसान और कितना मुश्किल हो सकता है ये आपको अंदाजा होगा। मुझे जो जानकारी प्राप्त है उसके अनुसार राज्य के जेलों में बंद…