फिल्म अभिनेत अर्जुन कपूर आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी लेडी लव यानी मलाइका अरोड़ा ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। इस रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा-‘हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन।’ सोशल मीडिया पर अर्जुन और मलाइका की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अर्जुन कपूर अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर…
Author: sonu kumar
एमपी अजब है सबसे गजब है ! मध्य प्रदेश की खूबसूरती इन दिनों बॉलीबुड के लोगों पर खुब छा हुई है, क्योंकि झीलों की नगरी से लेकर ओमकारेश्वर, महेश्वर और चंदेरी के स्पॉट इन फिल्मी कलाकारों को खींच ही लाते हैं। यही वजह है कि मध्यप्रदेश में कई फिल्मों की शूटिंग भी पहले हो चुकी है तो कई की अभी चल रही हैं दूसरी तरफ फिल्मी कलाकार यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर घूमने भी लगातार पहुंच रहे हैं। इन दिनों बालीवुड की धक-धक गर्ल रवीना टंडन इस समय छुट्टियां मध्यप्रदेश में बिता रही हैं। शनिवार को उन्होंने अपने परिवार…
झारखंड में कोरोना के जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौटने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बहुत दिनों बाद झारखंड में कोरोना के 100 से कम केस आये हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 166 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि रविवार सुबह तक सिर्फ 98 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), बोकारो और खूंटी से एक-एक मरीज शामिल हैं। राज्य स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 18, बोकारो से आठ , देवघर से सात, धनबाद से सात, दुमका से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से…
भारतीय नौसेना का जलपोत आईएनएस तबर सितम्बर के आखिर तक अफ्रीका और यूरोप के कई बंदरगाहों की यात्रा करेगा। इस जलपोत ने 13 जून से अपनी लम्बी यात्रा शुरू की है। इस दौरान जलपोत तबर व्यावसायिक, सामाजिक और अन्य गतिविधियों का संचालन करेगा। इस दौरान कई मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास में भी शामिल होगा। यात्रा के दौरान आईएनएस तबर अदन की खाड़ी, लाल सागर, स्वेज नहर, भूमध्य सागर और बाल्टिक सागर से होकर गुजरेगा। नौसेना प्रवक्ता के अनुसार आईएनएस तबर ने मित्र राष्ट्रों के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने की दिशा में 13 जून को अपनी लम्बी यात्रा शुरू की है। अफ्रीका और यूरोप के कई बंदरगाहों की यात्रा के दौरान यह जलपोत मित्रवत नौसेनाओं…
कानपुर देहात जनपद के झींझक कस्बे से करीब 18 किलोमीटर दूर नदी के किनारे बसा गांव है परौख। आज से चार वर्ष पूर्व देश विदेश के मीडियाकर्मी इस गांव को पूछते हुए पहुंचे थे। तब एनडीए की ओर से बिहार के तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया गया था। तब हिन्दुस्थान समाचार भी सबसे पहले पहुंचने वालों की कतार में था। इसी गांव की माटी में रामनाथ कोविंद का जन्म हुआ था। चार साल बाद एक बार फिर मीडिया कर्मियों का कैमरा चमकने लगा और इस बार खुद राष्ट्रपति आज अपनी माटी का आर्शीवाद लेने आने वाले हैं।…
टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में लगे स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शनिवार को कुओर्टेन खेलों में 86.79 मीटर की दूरी के साथ कांस्य पदक जीता। नीरज ने इस टूर्नामेंट में 83.21 मीटर के मामूली थ्रो के साथ शुरुआत की और अपने दूसरे प्रयास में 86.79 मीटर तक सुधार किया। बाकी चार प्रयास फाउल रहे। इस स्पर्धा का स्वर्ण जर्मनी के जोहान्स वेटर ने जीता। वेटर ने 93.59 मीटर का थ्रो किया। लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 89.12 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। बता दें कि यह अंतरराष्ट्रीय…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की बहाली की मांग को लेकर शनिवार को राज्यव्यापी चक्काजाम आंदोलन किया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि ओबीसी आरक्षण मिलने तक भाजपा की लड़ाई जारी रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस नागपुर में, विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर ठाणे में, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोल्हापुर में और राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे पुणे के आंदोलन में उपस्थित थे। वहीं मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा मंत्रालय के पास, सांसद सुजय विखे पाटिल अहमद नगर में, सांसद गोपाल शेट्टी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। वर्चुअल माध्यम से हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री ने मौजूद सभी अधिकारियों और मंत्रियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और उन्हें सुझाव दिया कि राम मंदिर बनने से पहले अयोध्या में सभी विकास कार्य पूरे कर लिए जाएं। शनिवार को हुई इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने लाइव प्रेजेंटेशन के जरिए प्रधानमंत्री को…
चीनी विदेश मंत्रालय के एक बयान के बाद बढ़ी तल्खी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 27-28 जून को पूर्वी लद्दाख के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास भारत की तैयारियों का जायजा लेंगे। वह एलएसी के पास कई सड़कों का उद्घाटन भी करेंगे। उन्होंने करीब एक हफ्ते पहले अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगी 12 सड़कें राष्ट्र को समर्पित की थीं। रक्षा मंत्रालय के अधीन बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) पाकिस्तान और चीन सीमा तक सैनिकों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए लगातार सड़कों का जाल बिछा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस लद्दाख दौरे में मुख्य फोकस बीआरओ के बुनियादी ढांचे पर होगा लेकिन उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब चीनी सैनिक अभी भी एलएसी…
ट्विटर ने शुक्रवार को अमेरिकी कॉपीराइट कानून (डीएमसीए) के उल्लंघन का हवाला देते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट तकरीबन एक घंटे के लिए बंद कर दिया था। कल तक अकाउंट सस्पेंड करने की असली वजह सामने नहीं आई थी। हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि म्यूजिक डायरेक्टर ए. आर रहमान का गाना ‘मां तुझे सलाम’ साझा करने की वजह से ट्विटर ने रविशंकर प्रसाद के खिलाफ यह कार्रवाई की थी। यह था पूरा मामला डीएमसीए नोटिस के अनुसार रविशंकर प्रसाद ने 2017 में एक ट्वीट साझा किया था। जिसमें उन्होंने 1971 के…
नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 26 जून को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज से नशीले पदार्थों के खतरे को खत्म करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर आज मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं जो हमारे समाज से नशीले पदार्थों के खतरे को खत्म करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। जीवन बचाने के लिए सभी प्रयास महत्वपूर्ण…