Author: sonu kumar

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने एक और लेटर बम फोड़ा है। मैनहर्ट परामर्शी को हुए भुगतान में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को नोटिस भेजे जाने के बाद विधायक सरयू राय ने एक और पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा है। इसमें बताया गया है कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2016 और 2017 में टॉफी, टी-शर्ट, गीत-संगीत, साज-सज्जा के नाम पर लाखों रुपए का घोटाला हुआ है। इस घोटाला के सभी केंद्रीय पात्र जमशेदपुर से जुड़े हैं। यह घोटाला वर्ष 2016 और 2017 में 15 नवंबर को हुए झारखंड राज्य स्थापना दिवस…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड के रांची में सिवरेज-ड्रेनेज निर्मण का डीपीआर तैयार करने के मामले में मैनहर्ट परामर्शी की नियुक्ति की गई थी। इस नियुक्ति में हुई अनियमितता और भ्रष्टचार मामले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को नोटिस भेजा है। इस नोटिस के राजनीतिक दांव-पेंच फिर से शुरू हो गई। झारखंड की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें जांच से कोई परहेज नहीं, लेकिन जांच निष्पक्ष होना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मेनहर्ट के मामले पर कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेंक कर अपना…

Read More

बोकारो : चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोर बड़ी लूट को अंजाम देने की फिराक में थे। दो चोर चिकसिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन को तोड़कर ही तोड़कर ले जा रहा था, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सका और मशीन को 100 मीटर खेत में छोड़कर भाग गया। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने खेतों में एटीएम मशीन को फेंका पाया तो चास मुफस्सिल पुलिस को सूचना दी। बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी के मुताबिक, जिस वक्त चोर इस घटना को अंजाम दे रहे थे उस दौरान एटीम में 20 लाख रुपए था। हैरानी इस…

Read More

एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्म  26 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। वह मशहूर निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी एवं प्रोड्यूसर स्वर्गीय मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर का बचपन काफी उलझनों में गुजरा। साल 1996 में वह जब 11 साल के थे तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर ने अपने बेटे अर्जुन और बेटी अंशुला की परवरिश की। अर्जुन अपनी मां के बहुत करीब थे, लेकिन वह उस वक्त अकेले हो गए जब साल 2012 में उनकी मां…

Read More

मशहूर फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज 47 साल की हो गई है। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए करिश्मा ने अपने जन्मदिन से पहले एक इवनिंग पार्टी रखी थी, जिसे उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी में कपूर सिस्टर्स की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी मौजूद थी। अमृता अरोड़ा ने इस बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। 25 जून, 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर दिग्गज फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता…

Read More

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपने 29 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जो आज ही के दिन यानी 25 जून, 1992 को रिलीज हुई थी । इस फिल्म में वो ऋषि कपूर और दिव्या भारती के साथ नजर आए थे। आज इस फिल्म के साथ ही शाहरुख खान ने भी बॉलीवुड में अपने 29 साल पूरे कर लिए हैं। बॉलीवुड में अपने 29 साल पूरे करने पर शाहरुख खान ने फैंस के प्रति आभार वयक्त किया है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा-‘काम कर रहा…

Read More

 दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने रेसलर सागर धनखड़ की हत्या मामले में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार और साथी अजय की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी है। आज सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने पिछले 11 जून को सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत आज तक के लिए बढ़ाई थी। पिछले 2 जून को कोर्ट ने सुशील कुमार को 11 जून की न्यायिक हिरासत में भेजा था । 2 जून को कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की हिरासत की मांग को खारिज कर न्यायिक हिरासत में भेजने…

Read More

दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर कोई फिल्म या डॉक्यूमेंट्री बनाने पर रोक लगाने की मांग खारिज करने के सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगाने से इनकार किया है। जस्टिस अनूप जयराम भांभानी की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने फिल्म और डॉक्यूमेंट्री निर्माताओं को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगी। सुनवाई के दौरान सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा कि फिल्म को खोजने की काफी कोशिश की गई लेकिन नहीं मिली। तब…

Read More

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 की आधी रात को देश पर आपातकाल लागू करने के बाद जब तमाम बड़े नेता जेल की सलाखों के पीछे डाल दिए गए। इनमें से एक कानपुर की रहने वाली व योगी सरकार में राज्य मंत्री नीलिमा कटियार भी हैं, जो महज दो वर्ष की उम्र में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रही मां प्रेमलता कटियार के साथ जेल में रहीं। उनका कहना है कि मैं आपातकाल को कभी नहीं भूल सकती, क्योंकि आपातकाल ने मेरी किलकारियां छीनी है। यही नहीं मां के साथ जेल में रहने से कई वर्षों तक…

Read More

25 जून 1951 को मुंबई में जन्मे सतीश शाह ने बॉलीवुड में बतौर हास्य अभिनेता एक खास मकाम हासिल किया है । उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की और बाद में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय की शिक्षा ली। 1972 में  अभिनेत्री और निर्माता मधु शाह से उनकी शादी हुई। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1970 में फिल्म ‘भगवान परशुराम’से की थी।  सतीश ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें गमन, उमराव जाब, पुराना मंदिर, अनोखा रिश्ता, मालामाल, हम साथ साथ हैं, हम आपके हैं कौन,…

Read More

बॉलीवुड के साधारण से दिखने वाले असाधारण कलाकार रघुवीर यादव का जन्म 25 जून, 1957 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। एक साधारण परिवार में जन्मे रघुवीर यादव को बचपन से ही संगीत में रुचि थी। समय के साथ संगीत से उनका गहरा लगाव होता गया और वह एक नामी संगीतकार बनने का सपना देखने लगे। अपने इस सपने के बारे में रघुवीर ने जब अपने घर में बताया तो उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद रघुवीर ने बहुत बड़ा कदम उठाया। अपने सपने को पूरा करने की ख्वाहिश लिए रघुवीर 15 साल की उम्र में घर से भाग…

Read More