Author: sonu kumar

देश में अब कोरोना की रफ्तार धीमी हो गई है। पिछले 24 घंटों में 53,256 नए मामले सामने आए हैं, 1,422 लोगों की मौत हुई है। वहीं 78,190 नए डिस्चार्ज हुए जिसके बाद अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,02,887 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में 88 दिनों बाद कोरोना के नए मामले कम रिपोर्ट हुईं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.36% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.83% है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,39,996 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 28,00,36,898 हुआ। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए…

Read More

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने सोमवार को अपने आवास के प्रांगढ़ में योग कर सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्विटर पर योगाभ्यास करते हुए चित्र साझा करते हुए देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति कोविंद ने लिखा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई। हजारों वर्षों से लाखों-करोड़ों लोगों को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन का वरदान और शरीर एवं मन के संयोजन का साधन, योग के रूप में हमारे ऋषियों ने विश्व को दिया है। मानवता को यह भारत की अनुपम देन है। योग, कोविड-19 के संदर्भ में भी सहायक हो…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि योग-व्यायाम से हमें अच्छा स्वास्थ्य मिलता है और सामर्थ्य प्राप्त होता है। योग हमें अवसाद से उमंग और प्रमाद से प्रसाद तक ले जाता है। वे सोमवार की सुबह 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  कहा, “हमारे लिए स्वास्थ्य ही सबसे बड़़ा भाग्य है और अच्छा स्वास्थ्य सभी सफलताओं का माध्यम। भारत के ऋषियों ने जब भी स्वास्थ्य की बात की है तो उसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है बल्कि आंतरिक सामर्थ्य भी है। इसलिए योग में फिजिकल हेल्थ (शारीरिक स्वास्थय)…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रधानमंत्री (मोदीजी) के प्रयासों से योग आज विश्व बंधुत्व का प्रतीक बन गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ट्विट कर कहा, “योग तन व मन के बीच सामंजस्‍य स्थापित करने का ऐसा शाश्वत साधन है, जिसके नियमित अभ्यास से मनुष्य में एक नई आत्म चेतना जागृत होती है।” अपने संदेश में आगे उन्होंने कहा है, “भारत की प्राचीनतम परंपरा की पहचान योग आज मोदीजी के प्रयासों से विश्व बंधुत्व का प्रतीक बन गया है।”

Read More

झारखंड में कोरोना के जितने मरीज मिल रहे हैं, उसके मुकाबले स्वस्थ होकर लौटने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 181 मरीज स्वस्थ हुए है, जबकि इस दौरान 138 नए केस मिले हैं। उल्लेखनीय है कि  राज्य में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से आठ,बोकारो से छह, चतरा से नौ , देवघर से दो, धनबाद से 27, दुमका से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से सात नए मरीज मिले हैं। इसी तरह गढ़वा से चार, गिरिडीह से पांच, गुमला से तीन,हजारीबाग से आठ, जामताड़ा…

Read More

बारामूला जिले के सोपोर इलाके में रविवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर मुदसिर पंडित सहित तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के शवों के साथ हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया है।  जानकारी के अनुसार रविवार देर रात सोपोर के गुंड ब्राथ इलाके में स्थानीय पुलिस को आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना प्राप्त हुई। इस पर  सेना, एसओजी तथा सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने उस घर को घेर लिया…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  कहा कि आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है तो योग उम्मीद की एक किरण भी बना हुआ है। प्रधानमंत्री सोमवार को 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा “जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश अपने  साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना।” 7वें  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय ‘योगा फॉर वेलनेस’ है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अचूक हथियार करार देते हुए कहा कि योग हमें नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज जब पूरा विश्व महामारी का मुकाबला कर रहा है, ऐसे में योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को वर्चुअल माध्यम से 7वें योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस वर्ष का विषय ‘योग फॉर वेलनेस’ है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले दो…

Read More

कोलकाता : दूरदराज के इलाकों में वैक्सीनेशन में किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं, यह पश्चिम बंगाल के एक वीडियो से साफ पता चल जाता है। ये वीडियो अलीपुरद्वार जिले का है। यहां वैक्सीन लगाने वाली टीम को जंगलों, पहाड़ों और पथरीले रास्तों से होते हुए 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। इसके बाद वे अदमा नाम के गांव में पहुंचे। यह वीडियो रविवार को सामने आया है। हेल्थ वर्कर्स की टीम ने गांव में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया। इस टीम के साथ DM सुरेंद्र कुमार मीणा भी गए थे। इस टीम…

Read More

बीकानेर: बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही एक बिल्डिंग रविवार शाम अचानक गिर गई। इससे काम कर रहे 9 मजदूर दब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई और 5 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। एक की तलाश की जा रही है। यह बिल्डिंग दो दिन पहले ही बननी शुरू हुई थी। गंगाशहर में पेट्रोल पंप के पास बनी इस बिल्डिंग की पहली मंजिल पहले से बनी हुई थी। शनिवार रात से दूसरी मंजिल बनाने का काम चल रहा था। घटना के वक्त यहां 9 ही मजदूर काम कर रहे थे। ये…

Read More

रांची। बाल श्रम उत्पीड़न के आरोपी बड़कागांव के तत्कालीन बीडीओ राकेश कुमार और उनकी पत्नी के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने झारखंड सरकार से पीड़ित बच्ची को एक लाख मुआवजा देने का निर्देश दिया है। इस मामले में एक अक्टूबर 2019 को बड़कागांव के तत्कालीन बीडीओ राकेश कुमार एवं उनकी पत्नी के विरुद्ध बाल श्रम, बच्चों के प्रति क्रूरता के अलावा भादवि की अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। बचपन बचाओ आंदोलन ने इस मामले में हस्तक्षेप किया था। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आंदोलन भी किया था। तत्कालीन बीडीओ राकेश कुमार…

Read More