Author: sonu kumar

झारखंड में लगातार कोरोना के जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। बुधवार को अबतक कोरोना के 603 नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना के 803 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से 13 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से पांच, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से पांच, गढ़वा से एक, लोहरदगा से एक और पलामू से एक मरीज शामिल है। किस जिले से कितने केस मिले स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 29, बोकारो से पांच, चतरा से नौ, देवघर से तीन, धनबाद से 30, दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 348, गढ़वा से आठ,…

Read More

भारत में कोविड- 19 के 92,596 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,90,89,069 हुई। 2,219 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,53,528 हो गई है। 1,62,664 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,75,04,126 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 12,31,415 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,90,58,360 हो गया है। बता दें कि करीब 2 महीनों के बाद एक दिन में सामने आए ये सबसे कम कोरोना के मामले हैं। इससे पहले 01 अप्रैल 2021 को देश में 81 हजार नए केस दर्ज किए गए थे। जिसके बाद कोरोना…

Read More

जम्मू कश्मीर में मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने प्रांतीय समिति के सदस्यों की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान उन्होंने अपने बयान में कहा है कि उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर में परिसीमन प्रक्रिया के खिलाफ नहीं है. साथ ही कहा कि इसके लिए अपनाया गया तरीका सही नहीं था. उन्होंने कहा कि ‘हम हर मंच पर और हर कीमत पर लोगों के हितों को बनाए रखेंगे’. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त 2019 के बाद से राज्य की विशेष स्थिति को खत्म करने के मामले पर फारूक की पार्टी ने अदालत में…

Read More

 पूर्वी लद्दाख में ​वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पिछले तीन दिनों से भारत और चीन के लड़ाकू विमानों की आसमानी हलचल बढ़ी है​। ​दोनों देशों की वायुसेनाओं के कई फाइटर जेट ​24 घंटे सीमा के करीब मंडरा रहे हैं।​ इसकी वजह यह है कि चीनी वायुसेना पूर्वी लद्दाख के सामने करीब दो दर्जन चीनी ​​लड़ाकू विमानों ​के साथ अभ्यास​ कर रही है​। ​चीन की हरकतों पर ​पैनी नजर रखने के लिए भारतीय वायुसेना के भी लड़ाकू विमान लगातार उड़ान भर रहे हैं​। ​​     ​लद्दाख बॉर्डर पर जमीन से आसमान तक तनाव ​के बीच इन दिनों आसमान में दोनों देशों…

Read More

उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद स्थित सचेंडी थाना इलाके में हाईवे पर मंगलवार रात टूरिस्ट बस ने टेम्पो में जबरदस्त​ टक्कर मार दी। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भेजा गया है। हादसे का शिकार सभी लोग टेम्पो में सवार होकर एक बिस्किट फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहे थे। घटना के बाद आलाधिकारियों ने हैलट अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति शोक जताया है और परिजनों को दो-दो लाख आर्थिक…

Read More

देश का भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ से फरार हो गया था जिसके कुछ दिनों बाद उसे डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था। अब उसे भारत लाने की कोशिशें जारी है। इसके साथ उसकी कथित गर्लफ्रेंड लगातार सुर्खियों में है। दरअसल, बारबरा जराबिका को मेहुल की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। आज तक के मुताबिक पहले मेहुल चोकसी ने अपनी तरफ से कई आरोप इस बाबत लगाए। लेकिन, अब उसकी गर्लफ्रेंड जराबिका ने अपनी बात को रखा है। इंडिया टूडे से बातचीत में गर्लफ्रेंड जराबिका ने कहा है कि वो मेहुल चोकसी की दोस्त थीं। पिछले साल चोकसी ने विजिट…

Read More

मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर सेहर अली लतीफ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार सेहर लतीफ की दोनों किडनियां खराब हो चुकी थी । मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।  सेहर लतीफ़ को लगभग आठ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एंटीबायोटिक ले रही थीं और ठीक हो रही थीं लेकिन  सोमवार को अचानक  दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सेहर लतीफ़ ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई थी। सेहर लतीफ ने…

Read More

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से रिया लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया का नाम आने से वह ज्यादातर मुद्दों पर चुप ही रहती हैं। इस केस में सुशांत के परिवार ने रिया पर कई आरोप लगाए थे। वहीं इस केस में ड्रग एंगल से जाँच होने के बाद रिया का नाम सामने आया और उन्हें  जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। फिलहाल रिया जमानत पर बाहर हैं। वहीं इन सब के बीच रिया चक्रवर्ती के हाथ एक बड़ी उपलब्धि लगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट…

Read More

बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज , बेबाकी एवं अपने फैशन सेन्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली चुलबुली अभिनेत्री सोनम कपूर 9 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था । सोनम कपूर मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बड़ी बेटी है। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने भी अपने करियर के रूप में अभिनय को चुना। सोनम कपूर ने साल 2005 में फिल्म ‘ब्लैक’ से बॉलीवुड में कदम रखा। रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘ब्लैक’ में सोनम ने बतौर  असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। इसके बाद उन्होंने साल 2007 में बतौर अभिनेत्री फिल्म ‘सांवरियां’ से अपने अभिनय…

Read More

ब्रेन ट्यूमर का नाम सुनते ही शरीर में सिहरन दौड़ जाती है। यह है ही इतनी खतरनाक बीमारी। इससे भी खतरनाक इसकी समय रहते पहचान कर पाना होता है। यदि इसे समय रहते पहचान लिया जाए और ठीक से उपचार मिल जाए तो इससे निजात भी मिल सकती है। यह कहना है लक्ष्मीबाई मेडिकल काॅलेज के न्यूरोलाॅली विभाग के एसोशिएट प्रोफेसर डॉ.अरविन्द कनकने का।   हिन्दुस्थान समाचार से बात करते हुए डॉ.अरविन्द कनकने ने बताया कि वास्तव में ब्रेन ट्यूमर मामले में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि शुरुआती दिनों में आसानी से इसका पता नहीं लगता। आधे मरीज साल भर बाद…

Read More

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने सागर धनखड़ हत्या मामले के आरोपित और ओलंपियन सुशील कुमार को जेल में उच्च प्रोटीनयुक्त भोजन उपलब्ध कराने की मांग करने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट इस मामले पर कल यानी 9 जून को फैसला सुनाएगा। सुशील कुमार को पिछले 2 जून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सुशील मंडोली की जेल नंबर 15 में रखा गया है। बताया जा रहा है कि सुशील कुमार को अपने डायट के मुताबिक जेल की ओर से उपलब्ध भोजन कम पड़ जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुशील कुमार रोटी,…

Read More