देश का भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ से फरार हो गया था जिसके कुछ दिनों बाद उसे डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था। अब उसे भारत लाने की कोशिशें जारी है। इसके साथ उसकी कथित गर्लफ्रेंड लगातार सुर्खियों में है।

दरअसल, बारबरा जराबिका को मेहुल की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। आज तक के मुताबिक पहले मेहुल चोकसी ने अपनी तरफ से कई आरोप इस बाबत लगाए। लेकिन, अब उसकी गर्लफ्रेंड जराबिका ने अपनी बात को रखा है।

इंडिया टूडे से बातचीत में गर्लफ्रेंड जराबिका ने कहा है कि वो मेहुल चोकसी की दोस्त थीं। पिछले साल चोकसी ने विजिट के दौरान उससे बात की थी। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। और फिर चोकसी ने जराबिका को डायमंड और ब्रेसलेट गिफ्ट किया लेकिन सभी नकली निकल गए।

आगे गर्लफ्रेंड ने मेहुल द्वारा किडनैपिंग के आरोप पर भी जवाब दिया है। इंडिया टूडे के मुताबिक जराबिका ने कहा है कि इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

बीते हफ्ते एंटीगुआ और बारबुडा से लापता हुए पीएनबी घोटाले का आरोपी और भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी को डॉमिनिका में पकड़ा गया था। जिसके बाद उसकी हिरासत में जेल में बंद पहली तस्वीर सामने आई थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version