Author: sonu kumar

9 सितंबर को बीएमसी के जरिए कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ किए जाने के मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है। ये फैसला कंगना रनौत के पक्ष में आया है साथ ही कोर्ट ने बीएमसी पर दुर्भावनापूर्ण रवैये से एक्शन लेने का आरोप भी लगाया है। कोर्ट ने कहा कि बीएमसी को कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ किए जाने के लिए हर्जाना देना पड़ेगा। च्च न्यायालय ने बीएमसी के ध्वस्तीकरणके आदेश को निरस्त कर दिया है। साथ ही कंगना को हुए नुकसान के आंकलन के लिए मूल्यांकनकर्ता को नियुक्त करने की बात कही…

Read More

बक्सर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया,जमीनी विवाद में अपराधियों ने पति और पत्नी को गोली मार दी. मामला धनसोई थाना क्षेत्र के जगमनपुर गांव की है. मौके पर पहुंचे बक्सर सदर के एसडीपीओ गोरखराम के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. दोनों पीड़ितों को सिर में गोली मारी गई है. फिलहाल परिजनों से पूछताछ जारी है.गोली की आवाज सुन अगल बगल के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और आनन फानन में घायल पति पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को…

Read More

ग्वालियर से दिल्ली के लिए किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहीं सामाजिक कार्यकता मेधा पाटकर के काफिले को रोके जाने के बाद से शुक्रवार यानी दूसरे दिन भी हाईवे पर किसान संगठनों का धरना जारी है। यूपी पुलिस ने जिला आगरा के सैया राजस्थान बॉर्डर पर ही रोक दिया जिसके चलते किसान संगठनों का धरना दूसरे दिन भी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान आंदोलन में शरीक होने के लिए निकली सामाजिक कार्यकता मेधा पाटकर व उनके तमाम समर्थकों को यूपी पुलिस की ओर से बॉर्डर पर ही रोक दिये जाने के बाद से शुक्रवार सुबह भी आन्दोलनकारी…

Read More

 केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में लामबंद किसानों का दिल्ली कूच लगातार जारी है। हरियाणा और पंजाब से किसान हजारों की संख्या में दिल्ली सीमा के नजदीक पहुंच गए हैं। शुक्रवार की सुबह पानीपत में लगाए बैरिकेडिंग को किसानों ने तोड़ने की कोशिश, जिसके चलते पुलिस ने पानी की बौछारों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। वहीं, किसान बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर नाकेबंदी को लांघकर आगे बढ़े। किसानों ने दिल्ली में घुसने का प्रयास किया। यहां भी पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इसी तरह दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।…

Read More

पाकिस्तान की सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना के जवानों ने करारा जवाब दिया लेकिन इस फायरिंग में भारत का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तान की फायरिंग में भारतीय सेना के सूबेदार स्वतंत्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्म गहरे होने के कारण डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह उत्तराखंड के रहने वाले थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सूबेदार…

Read More

 पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। भारतीय जवानों से बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान नापाक हरकत कर रहा है। गुरुवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी। जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ जिले में एलओसी से सटे दिगवार कस्बा तथा किरनी  सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सैन्‍य चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। फायरिंग में सेना का एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) स्वतंत्र सिंह शहीद हो गया, जबकि एक नागरिक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागरीक की पहचान मोहम्मद रशीद के रूप में हुई है। पाकिस्तान की इस गोलाबारी का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।…

Read More

गुजरात के राजकोट जिले के मालवीयनगर इलाके के आनंद बंगला चौक स्थित उदय शिवानंद कोविड-19 अस्पताल में गुरुवार देर रात को भीषण लग गई। इस आग में पांच मरीजों की झुलसकर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है जबकि छह को सुरक्षित बचा लिया गया। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आग लगने की इस घटना की जांच पंचायत और ग्रामीण आवास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके राकेश को सौंप दी है। साथ ही मृतक परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है। डीसीपी मनोज सिंह जडेजा के…

Read More

नौसेना का ट्रेनर मिग-29के लड़ाकू विमान अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि दूसरा लापता है। लापता पायलट को खोजने के लिए हवाई और सतह इकाइयों ने अभियान चला रखा है। नौसेना ने इस हादसे की जांच के लिए आदेश दे दिए हैं। यह विमान आईएनएस विक्रमादित्य पर तैनात था और इसी माह अरब सागर में चार देशों की नौसेनाओं के साथ हुए मालाबार अभ्यास में भी हिस्सा लिया था। नौसेना प्रवक्ता के अनुसार अरब सागर में यह हादसा गुरुवार शाम 5 बजे उस वक्त हुआ जब नौसेना का ट्रेनर मिग-29के लड़ाकू…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 93 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43 हजार 082 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 93,09,788 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 492 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,35,715 तक पहुंच गई है।   शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,55,555 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 87,18,517 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि…

Read More

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को प्रदर्शन करने पहुंचे पंजाब-हरियाणा के सैकड़ों किसानों को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। किसानों ने 26 एवं 27 नवम्बर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया था। बीते दिनों फैसला हुआ था कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों के किसान दिल्ली पहुंचेंगे, जबकि दूरदराज के राज्यों के किसान अपने प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। किसानों के इस प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी दिल्ली से सटी सभी राज्यों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। कई…

Read More