Author: sonu kumar

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रौबैक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। 78 वर्षीय अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह हमेशा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। इस तस्वीर में अमिताभ सिग्नेचर फ्रेंच दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वह फेरी कोट पहने हुए है और बेड पर आराम करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा-‘एक जमाने में… ऐसे भी दिन हुआ करते थे।’ सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया…

Read More

केन्‍द्रीय श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कुछ बैंक कर्मचारी संगठनों के शामिल होने से गुरुवार को देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग सेवाएं आशिंक रूप से प्रभावित हुई हैं। बंद के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों की शाखाओं में नकदी जमाओं सहित लेनदेन भी प्रभावित हुआ, जबकि विदेशी मुद्रा और सरकारी लेनदेन पर भी असर पड़ा। हालांकि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और निजी क्षेत्र के बैंकों में कामकाज सामान्य है। हिन्‍दुस्‍थान समाचार से बातचीत करते हुए संस्‍थापक वॉयस ऑफ बैंकिंग के अश्विनी कुमार राणा ने कहा कि बैंकों की 10 कर्मचारी संगठनों में से तीन वामपंथी संगठनों और एक…

Read More

ग्वालियर से दिल्ली के लिए किसान आंदोलन में शामिल होने जा रही सामाजिक कार्यकता मेधा पाटिकर के काफिले को गुरुवार सुबह यूपी पुलिस ने सैया बार्डर पर रोक दिया। इससे नाराज आन्दोलनकारी धरने पर बैठ गये जिससे नेशनल हाईवे पर जाम लग गया है। जानकारी के अनुसार नर्मदा आन्दोलन से अपनी पहचान बनाने वाली सामाजिक कार्यकता मेधा पाटिकर का काफिला आज सैयां बार्डर पर रोक दिया गया है। रोके जाने से नाराज आन्दोलनकारी धरने पर बैठ गये हैं। इस पर मेधा पाटिकर ने कहा कि यूपी सरकार ने उन्हें किस वजह से रोका है, उन्हें दिल्ली में पहुंचना है। मेधा…

Read More

 बिलासपुर हाईकोर्ट ने फिल्म अभिनेता आमिर खान के खिलाफ दायर क्रिमिनल पिटीशन को खारिज कर दिया है। मामला हाईकोर्ट जस्टिस संजय के.अग्रवाल के सिंगल बेंच में लगा था।  मीडिया में नवम्बर 2015 में आमिर खान का यह बयान आया था कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है और उनकी पत्नी किरण ने यह सुझाव दिया था कि हमें देश छोड़ देना चाहिए। बुधवार को हुई सुनवाई में जस्टिस संजय के. अग्रवाल की बेंच ने आमिर खान के खिलाफ पेश याचिका को खारिज कर दिया। इस बयान के खिलाफ रायपुर के रहने वाले दीपक दीवान ने निचले अदालत में परिवाद पेश किया था।…

Read More

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज तड़के हुई पुलिस -नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली संतोष पोडियम को मार गिराया है। उसके जनमिलिशिया कमांडर होने का दावा किया जा रहा है। बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है। घटनास्थल से रायफल, पिट्ठू, नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग का समान भी बरामद किया गया है । बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा के जंगलों में गुरुवार की सुबह डीआरजी और जिला बल की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। वहां नक्सलियों के होने का इनपुट था। तड़के सुबह सर्चिंग पर निकले…

Read More

अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है। बुधवार को डिएगो माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि डिएगो माराडोना फुटबॉल खेल में मास्टर थे, जिनके खेल को विश्वभर में खूब पसंद किया गया, वे वैश्विक लोकप्रिय खिलाड़ी थे। अपने पूरे कॅरियर के दौरान, उन्होंने हमें फुटबॉल के मैदान पर कई बेहतरीन पल दिए। उनके असामयिक निधन ने हम सभी को दुखी किया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। उल्लेखनीय है कि अर्जेंटीना के फुटबॉलर डिएगो माराडोना का…

Read More

चक्रवाती तूफान ‘निवार’ गुरुवार तड़के पुडुचेरी के पास तट से टकराने के पश्चात कमजोर पड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज रात करीब 2.30 बजे तट से टकराने के साथ इसकी रफ्तार घटकर 100 से110 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई है जबकि पहले इसकी गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे की थी।     चक्रवात के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अलबत्ता कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आर.बी. उदयकुमार ने कहा कि तमिलनाडु के कुछ हिस्सों से दीवार गिरने की घटनाएं हुई हैं। एहतियात के तौर पर राज्य भर…

Read More

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का आज पिरामन गांव के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पटेल के अंतिम संस्कार के समय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटेल का शव बुधवार को विशेष चार्टर प्लेन में वडोदरा हवाई अड्डे पर लाया गया था। रात में शव को अंकलेश्वर के सरदार पटेल अस्पताल व हार्ट इंस्टीट्यूट में रखा गया। आज सुबह पटेल का पार्थिव शरीर सरदार हार्ट इंस्टीट्यूट से सीधे कब्रिस्तान में ले जाया गया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, छत्तीसगढ़ के…

Read More

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को 71वें संविधान दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, हमने स्वयं अपने संविधान को अंगीकार किया और स्वयं को उसके प्रति समर्पित कर दिया। उप राष्ट्रपति ने संविधान को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभाने वाले बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के कथन को याद करते हुए ट्वीट कर कहा, “संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, यह जीवन का एक वाहन है।” उन्होंने कहा, “संविधान तो सिर्फ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसे राज्य के अंगों का प्रस्ताव मात्र करता है। जो कारक राज्य के इन अंगों को चलाते हैं वे, जनता तथा उसकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनके द्वारा बनाए गए राजनैतिक दलों और उनकी…

Read More

 केंद्रीय गृह मंत्रालय चक्रवात निवार के मद्देनजर तमिलनाडु और पुडुचेरी की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर संभव मदद के लिए तैयार है।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा,”हम चक्रवात निवार के मद्देनजर तमिलनाडु और पुडुचेरी की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईपीएस प्लानीसामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी से बात की है और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ की टीमें जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पहले से ही जमीन पर हैं।”  उल्लेखनीय है कि गंभीर चक्रवाती तूफान निवार ने गत 25 नवम्बर की रात…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 92 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44 हजार 489 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 92,66,706 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 524 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,35,223 तक पहुंच गई है। गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,52,344 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अब तक 86,79,138 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि…

Read More