Author: sonu kumar

प्रसिद्ध सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी, जिसके बाद से दोनों की जल्द शादी की खबरे सोशल मीडिया पर लगातार आ रही थी। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि शादी की तारीख अभी सामने नहीं आई है। दरअसल नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में नेहा के हाथ में मेहंदी लगी है, वहीं रोहनप्रीत ने अपने हाथों में एक बोर्ड पकड़ा हुआ जिस पर लिखा है-‘विल यू मैरी…

Read More

राजकुमार राव और नुसरत भरुचा की आगामी फिल्म ‘छलांग’ का पहला गाना ‘केरी ना करदा’ गुरुवार को रिलीज हो गया। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसे राजकुमार राव और नुसरत भरुचा पर फिल्माया गया है।  इस गाने को स्वीतज ब्रार और यो यो हनी सिंह ने मिलकर गाया है, जबकि लिरिक्स अल्फाज, यो यो हनी सिंह व होमी दिलवाला ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। फिल्म के इस गाने का लिंक राजकुमार राव ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-‘नोक-झोंक का नया एंथम! गर्लफ्रेंड अब तक सिर्फ कहती थी,अब गा के सुनाएंगी!’करी ना करदा’ आ गया।’ फिल्म के इस…

Read More

दिवंगत कन्नड़ अभिनेता चिंरजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज ने बेटे को जन्म दिया है। चिंरजीवी सरजा की इसी साल 7 जून को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मौत के वक्त उनकी पत्नी मेघना राज प्रेग्नेंट थीं। मेघना ने बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपने बच्चे को जन्म दिया है। मेघना के बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक तस्वीर में चिरंजीवी के भाई ध्रुव सरजा अपनी बाहों में बच्चे को लिए हुए हैं। मेघना राज के मां बनने की जानकारी चिरंजीवी सरजा के भाई ध्रुव ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने…

Read More

देश के रक्षा मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने  यहां कहा कि हमने जो वादे किये, उन्हें पूरा किया। प्रधानमंत्री मोदी की विश्वसनीयता अद्भुत है। उन्होंने लोगों का भरोसा हासिल किया है। शुरुआत के घोषणा पत्र में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बात की थी, हमने उसे चुटकी में खत्म किया। वर्षों से चली आ रही अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि विवाद को कानूनी तरीके से सुलझा दिया। भव्य राम मंदिर बनाने का वादा हमने किया था, जिसकी नींव रख दी  गई है। मंदिर निर्माण जारी है। देश विभाजन के बाद दूसरे देश में रह रहे सभी अल्पसंख्यक…

Read More

फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में अमरीश पुरी के एक फेमस डायलॉग और आखिरी आइकॉनिक सीन को कौन भूल सकता है। फिल्म के रिलीज के 25 साल बाद काजोल ने अमरीश पुरी के डायलॉग को अपने अंदाज में फिर से लिखा है। काजोल ने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) में अमरीश पुरी की बेटी सिमरन की भूमिका निभाई थी। फिल्म के आखिर में अमरीश पुरी काजोल का हाथ छोड़कर कहते हैं जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी और काजोल ट्रेन की तरफ भागती है, जहां राज यानी शाहरुख खान उनका इंतजार कर रहे होते हैं। हाल में फिल्म…

Read More

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी कजन सिस्टर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह और परिणीति के साथ में नजर आ रहा हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा-‘जन्मदिन की बधाई टीशा। तुम्हें बड़ा सा हग प्यार भेज रही हूं, तुम्हें बहुत मिस करती हूं परिणीति चोपड़ा।’ इस तस्वीर में परिणीति और प्रियंका दोनों ही ग्लैमरस लुक में खूबसूरत लग रही हैं।…

Read More

​​नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने गुरुवार को भारतीय नौसेना के प्रमुख लड़ाकू विमानों की परिचालन तैयारी और युद्ध-तत्परता की समीक्षा की। उन्होंने नौसेना कर्मियों के साथ बातचीत के दौरान अपनी ​​युद्ध-लड़ने की क्षमताओं को तेज करने के लिए निर्देश दिए​​। ​नौसेना प्रमुख के​​ सामने ​​​​अरब सागर में​ किया गया युद्ध परिदृश्य का प्रदर्शन ​किया गया​​​।​ युद्धपोत ​विक्रमादित्य​ पर नौसैनिकों को ​संबोधित करके उन्होंने ​युद्ध​ ​लड़ने की क्षमताओं को ​और ​तेज करने के निर्देश दिए​।​ ​भारतीय नौसेना प्रमुख ने गोलीबारी अभ्यास, परिचालन तत्परता​, ​ऑपरेशन लॉजिस्टिक्स की देखभाल करने, मरम्मत और रखरखाव के प्रमुख मुद्दों पर जोर दिया।   एडमिरल करमबीर सिंह वेस्टर्न नेवल कमांड के कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल अजीत कुमार के साथ करवार नेवल बेस पर पहुंचे। उन्होंने…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी किया। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप’ के तहत भाजपा के 5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प के साथ विजन डाक्‍यूमेंट को जारी किया। साथ में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भी थे। घोषणापत्र में हर बिहारवासी को फ्री कोरोना वैक्सीन मुहैया कराने और मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराने, शिक्षा, स्वास्थ्य और आईटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में 19 लाख रोजगार देने के साथ ही एक साल में तीन लाख शिक्षकों की भर्ती का वादा किया गया है। इसमें 15 साल…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की है। नड्डा ने ट्वीट कर शुभकामना संदेश में कहा है, ‘राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत अमित शाह को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई संदेश में कहा है, ‘केंद्रीय गृह मंत्री और कैबिनेट में हमारे साथी अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।वे देश की आंतरिक सुरक्षा को मज़बूती देने में पूरे…

Read More

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। मायावती गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में 23 अक्टूबर को रोहतास व कैमूर जिले में दो चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी। पार्टी की ओर से गुरुवार को जानकारी दी गई कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बसपा सुप्रीमो की पहली चुनावी जनसभा जगजीवन स्टेडियम, करगहर हाई स्कूल कैम्पस, रोहतास जिले में होगी, जबकि उनकी दूसरी जनसभा भभुआ स्थित हवाई अड्डा मैदान, जिला कैमूर में आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि बसपा पहली बार पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की…

Read More

अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार द्वारा जरूरी कदम नहीं उठाए जाने को लेकर अक्सर कांग्रेस पार्टी सवाल खड़े करती रही है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने एक बार फिर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का ध्यान समाज के निचले तबके तक आर्थिक मदद पहुंचाने की ओर खींचा है। उन्होंने कहा कि ऊपरी स्तर पर तमाम कोशिशों के बाद भी देश की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरेगी, जबतक लोगों के पास खर्च करने के लिए धन नहीं होगा। इसीलिए जरूरी है कि गरीब परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाएं और बाजार को जीवंत करने की प्रभावी कदम उठाएं। अर्थव्यवस्था की स्थिति सुधारने तथा…

Read More