भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अलग-अलग राज्यों में हो रही बलात्कार की घटनाओं के बीच कहा है कि सभी राजनीतिक दलों को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसे मामलों में प्रशासन तेजी से कार्रवाई करे और बलात्कार के मामालों में समय से न्याय मिले। भाजपा की वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कांग्रेस पर दोमुंहापन का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा में हुए बलात्कार मामले पर भाई-बहन की जोड़ी मुंह क्यों नहीं खोल रही। उनका इशारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की ओर था। निर्मला ने कहा कि टांडा…
Author: sonu kumar
आईटीबीपी के 59वें स्थापना दिवस पर ‘हिमाद्रि तुंग श्रृंग से…’ गीत भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान अर्जुन खेरियल ने गाया है। गीत में आईटीबीपी की देश की सुरक्षा में भूमिका और मुश्किल परिस्थितियों में भी उच्च स्तरीय सेवा भावना को दर्शया गया है। इस गीत के विडियो को आईटीबीपी ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर रिलीज किया है। आईटीबीपी के प्रवक्ता के अनुसार गीत की कुल अवधि 3 मिनट 36 सेकंड्स है, जिसे अर्जुन ने खुद प्रसिद्ध कवि जयशंकर प्रसाद की कविता ‘हिमाद्रि तुंग श्रृंग से…’, ‘शिव तांडव स्रोतम’ और आईटीबीपी फ़ोर्स गीत से पंक्तियों से प्रेरित होकर बनाया है। गीत में आईटीबीपी के तैनाती स्थलों को दर्शाया गया है, जिसमें हिमालय से छत्तीसगढ़ तक के स्थान शामिल हैं। 24 अक्टूबर, 1962 को आईटीबीपी का गठन भारत चीन सीमा संघर्ष के दौरान किया गया था, तब से आईटीबीपी मूलत: भारत चीन सीमा सुरक्षा के लिए तैनात रही है। बल की उच्चतम सीमा चौकी 18, 800 फीट पर…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभभकामनाएं देते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुभकामना संदेश में कहा, दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर हम सब को नारियों के सशक्तीकरण का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। मेरी कामना है कि माँ दुर्गा के आशीर्वाद से हम सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, दुर्गा पूजा के पावन पर्व पर…
भारतीय सेना ने शनिवार सुबह एलओसी पर पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप का कॉडकॉप्टर मार गिराया, जो केरन सेक्टर में भारतीय सीमा की तरफ गिरा। यह एक घंटे से सीमा के आसपास मंडरा रहा था लेकिन सीमा पार से कॉडकॉप्टर्स के इस्तेमाल को लेकर एलओसी पर पहले से ही अलर्ट भारतीय सेना ने उसे निशाना बना लिया। इससे पहले भी पाकिस्तान की तरफ से हथियार लेकर आये कई ड्रोंस को सेना ने मार गिराकर हथियारों की बरामदगी की है। इसी तरह आज सुबह भी जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कॉडकॉप्टर आते देख एलओसी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने देखा। तत्काल उसे मार गिराया जो एलओसी पर 70 मीटर भारत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात में तीन प्रमुख परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने गुजरात के किसानों के लिए ‘किसान सूर्योदय योजना’ का भी शुभारंभ करने के साथ यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के साथ पीडियाट्रिक हार्ट हॉस्पिटल और टेली-कार्डियोलॉजी के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन और गिरनार में एक रोपवे परियोजना का भी उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने गुजरात में पर्यटन की अपार संभावनाओं की जिक्र करते हुए कहा कि शिवराजपुर को अतंरराष्ट्रीय पहचान मिली है, ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन मिला है। ऐसे स्थलों को विकसित करने पर वहां पर्यटक आएंगे और…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 78 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 हजार 370 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 78,14, 682 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 650 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,17,956 तक पहुंच गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 6,80,680 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 70,16,046 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट…
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक ‘शेरशाह’ की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी हैं। कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान फिल्म की शूटिंग रूक गई थी। अब अभिनेता ने आखिरकार फिल्म की शूटिंग को लगभग दो दिनों में पूरा कर लिया है। हाल में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट्स पर लौटे थे। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों को शेयर कर सिद्धार्थ ने लिखा था- ‘सोल्जर एक बार फिर काम पर।’ फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया…
बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी अदाकारा मल्लिका शेरावत कल यानी 24 अक्टूबर को अपना 44वां जन्मदिन मनाएंगी। मल्लिका शेरावत का जन्म 24 अक्टूबर 1972 को हरियाणा में हुआ था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लिका ने अभिनय को अपना करियर चुना। उनका असली नाम रीमा लाम्बा था, लेकिन फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल कर मल्लिका शेरावत रख लिया था। मल्लिका ने अपने करियर की शुरुआत कुछ विज्ञापनों में बतौर मॉडल की थी। इसके बाद मल्लिका 2002 में आई फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वह छोटी सी भूमिका में नजर आई…
भिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के कारण मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। मुंबई के एक कोर्ट में कंगना के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत कंगना के मुंबई शहर और मुंबई पुलिस के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए दर्ज की गई हैं। इससे पहले कंगना रनौत के खिलाफ बांद्रा कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई थी। उसके बाद मुंबई पुलिस ने कंगना और उनकी बहन के खिलाफ देशद्रोह और सांप्रदायिक सद्भाव का मामला दर्ज किया था। अब कंगना ने इन सभी मामलों पर चुप्पी तोड़ते हुए खुद की तुलना लक्ष्मीबाई और…
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में अपनी कोशिशों को तेज कर दी हैं। चुनाव प्रचार कार्यक्रम के बीच तमाम राजनीतिक घोषणाओं और वादों का दौर भी जारी है। इन्हीं वादों और घोषणाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार और उसके गठबंधन पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि आज मोदी सरकार और बिहार में उनके साथी नीतीश लोगों को बड़े-बड़े वादों में फांस रहे हैं लेकिन जब लॉकडाउन में यही लोग पैदल मीलों का सफर तय कर रहे थे तब सरकार कहां थी। आज जुमला फेंक कर भाजपा सोचती है कि…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 1,535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इन थानों में महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी। तय समय सीमा के भीतर फाइनल रिपोर्ट भी लगेगी। महिला और बालिकाओं की समस्या के निदान व सुरक्षा के संबंध में अलग से महिला कांस्टेबल और कक्ष की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद भी संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस समाज के सम्पर्क में सबसे पहले आती…