Author: sonu kumar

 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को मॉस्को में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से लद्दाख में जारी गतिरोध पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर आमने सामने बैठकर करीब 2 घंटे बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच 5 मुद्दों पर सहमति बनी है। बैठक के बाद दोनों देशों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों मंत्रियों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के साथ-साथ भारत-चीन संबंधों पर हुए घटनाक्रमों पर एक स्पष्ट और रचनात्मक चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने सहमति व्यक्त की कि दोनों पक्षों को भारत-चीन संबंधों को…

Read More

केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं के हिस्से के तौर पर कोलकाता एयरपोर्ट विमानों के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह बनने जा रहा है। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां अत्याधुनिक सर्विस सेंटर बनाया जा रहा है। यह काम मार्च 2021 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन बढ़ जाएगा। इससे एयरपोर्ट प्रबंधन का न सिर्फ रेवेन्यू बढ़ेगा बल्कि कोलकाता से नार्थ-ईस्ट राज्यों व साउथ-ईस्ट एशिया से उड़ानों की संख्या भी बढ़ेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर कौशिक भट्टाचार्य ने बताया कि कुल 3 हैंगरों का निर्माण किया जा रहा है। जैसे यह बन जाएगा, इसके बाद इसे…

Read More

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की 127वीं वर्षगांठ पर कहा कि उनका जोरदार संबोधन एक परिवर्तनकारी और सरगर्मी वाला क्षण था, जिसने पूरी दुनिया को मानवता के एक नए विचार के साथ पेश किया। शाह ने शुक्रवार को कहा कि ‘इस दिन महान भारतीय दार्शनिक और आध्यात्मिक प्रतिभा के स्वामी विवेकानंद जी के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की 127वीं वर्षगांठ है। उनका जोरदार संबोधन एक परिवर्तनकारी और सरगर्मी वाला क्षण था जिसने पूरी दुनिया को मानवता के एक नए विचार के साथ पेश किया।’ उन्होंने कहा ‘विवेकानंद जी के सार्वभौमिक भाईचारे, सहिष्णुता…

Read More

भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को मानवाधिकारों के उल्लंघन, सीमापार आतंकवाद और अपने यहां अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के लिए कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि पड़ोसी देश भारत के खिलाफ घृणा से भरा दुष्प्रचार फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंचों का दुरुपयोग कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र के उच्चस्तरीय शांति की संस्कृति के मंच पर भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि पाकिस्तान अपनी सरजमी और सीमा पर हिंसा की संस्कृति का प्रसार कर रहा है। पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न जारी है तथा ईशनिंदा कानून के तहत उनके खिलाफ मनमानी कार्रवाई की जा रही है। पाकिस्तान…

Read More

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को बंगाल भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार की नीतियां ना केवल हिंदू विरोधी हैं बल्कि मानवता विरोधी भी हैं और लोग इन्हें निश्चित तौर पर 2021 के विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं में रोड़े अटकाती हैं और उनके  लाभ से प्रदेश की जनता को वंचित रखती हैं। पश्चिम बंगाल सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने…

Read More

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने गुरूवार को पांच राफेल विमानों को अपने लड़ाकू जहाजों के बेड़े में शामिल कर लिया है. गुरूवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर एक औपचारिक समारोह में इन विमानों को वायुसेना में शामिल कर लिया गया. इस इंडक्शन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भी मौजूद रहीं. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी राफेल के वायु सेना में शामिल होने कर खुशी जाहिर की और IAF को इसके लिए बधाई दी है. टीम इंडिया…

Read More

 सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा रद्द करने की मांग पर सुनवाई टाल दिया है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा कि कंपार्टमेंट परीक्षा 22 सितम्बर से शुरू हो रही है। ऐसे में प्रोविजनल एडमिशन की व्यवस्था होनी चाहिए, उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रोविजनल एडमिशन की इजाज़त पर केंद्र जवाब मांगा। सीबीएसई ने पिछले 4 सितम्बर को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो रहा है। सीबीएसई ने कहा था कि इस साल 575 की बजाय 1278 केंद्र बनाए गए हैं। एक क्लास में 40 की जगह 12 छात्र बैठेंगे।…

Read More

 सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण के खिलाफ 11 साल पुराने अवमानना मामले में गुरुवार को सुनवाई टाल दी है। इस मामले पर अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली नई बेंच ने अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल से एमिकस क्युरी के रूप में कोर्ट की मदद करने का आग्रह किया। जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने पिछले 25 अगस्त को इस मामले को नई बेंच के सामने लिस्ट करने के लिए चीफ जस्टिस को भेज दिया था। उसके बाद एएम खानविलकर की अध्यक्षता में नई बेंच का गठन किया गया। नई बेंच अभिव्यक्ति की आजादी और…

Read More

कार के ‘लेटर ऑफ कम्फर्ट’ को बेवकूफ बनाने वाला शब्द करार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यों को उधार लेने की सलाह देना किसी भी लिहाज से सही नहीं, इससे राज्यों को बोझ बढ़ेगा ही। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने जीएसटी मुआवजे के मुद्दे पर केंद्र पर समस्या का समाधान खोजने के बजाय राज्यों पर भार थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘सरकार का कहना है कि वह राज्यों को जीएसटी मुआवजा के अंतर को पाटने के लिए ‘लेटर ऑफ कम्फर्ट’ देगी, जिससे वो उधार ले सके। ये सिर्फ कागज के टुकड़े पर बेवकूफ बनाने वाले शब्द हैं, जिनकी कोई कीमत नहीं…

Read More

​रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ​ने​ कहा है कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि ​​​राफेल ​की ​क्षमताओं और तकनीकी बढ़त से ​​हमारी वायु सेना ​की ​ताकत बढ़ी है​।​ आज इनका​ वायुसेना में शामिल होना पूरी दुनिया, ख़ासकर हमारी संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए एक ​’​बड़ा और कड़ा​’ ​संदेश है। हमारी सीमाओं पर जिस तरह का माहौल हाल के दिनों में बना है, या मैं सीधा ​कहूं कि बनाया गया है, उनके लिहाज़ से यह बहुत महत्वपूर्ण है।​​ हम यह अच्छी तरह से समझते हैं कि बदलते समय के साथ हमें स्वयं को भी तैयार करना होगा​​​​। ​उन्होंने…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सरकार के फैसले और उनकी नीतियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हैं। ऐसे में गुरुवार को एक बार फिर उन्होंने कोरोना वायरस लॉकडाउन, अर्थव्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के युवाओं का भविष्य कुचल दिया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण करोड़ों युवाओं की नौकरियां छिन गईं, फिर भी केंद्र के पास कोई वैकल्पिक योजना नहीं है। ‘रोजगार दो’ नाम से अभियान चलाने के बाद कांग्रेस पार्टी अब ‘हैशटैग स्पीक-अप’ मुहिम के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार को घेरने में लगी है।…

Read More