शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि अगर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के बारे में उनके गलत बयानबाजी हुई होगी तो वह माफी मांग लेंगे। इस मामले में उनके और सुशांत के परिवार के बीच मीडिया को नहीं पड़ना चाहिए। संजय राऊत ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि बिहार से उनके पास अलग-अलग तरह की हर दिन जानकारी मिल रही है। इसी आधार पर उन्होंने सुशांत के परिवार के बारे में बयानबाजी की थी लेकिन अगर जानकारी गलत हुई तो माफी मांगने में हर्ज नहीं है। संजय राऊत ने कहा कि वह खुद संवेदनशील हैं, इसलिए गलती…
Author: sonu kumar
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि सुशांत सिंह मामले की सीबीआई जांच का विरोध नहीं किया जाना चाहिए। वैसे इस प्रकरण की जांच करने में महाराष्ट्र सरकार सक्षम है। शरद पवार ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि वह पिछले 50 साल से मुंबई पुलिस व महाराष्ट्र पुलिस को देख रहे हैं। मुंबई पुलिस व महाराष्ट्र पुलिस हर स्तर पर सक्षम है, इसमें शक की गुंजाइश ही नहीं है। सुशांत एक अच्छा कलाकार था, उसकी मौत से दुख हुआ है लेकिन उसकी मौत की जिस तरह से चर्चा की जा रही है, वह और दुखद…
महेश भट्ट की फिल्म ‘सड़क 2’ काफी दिनों से चर्चा में हैं। निमार्ताओं ने बुधवार को फिल्म ‘सड़क 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया। यह फिल्म 28 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘सड़क 2’ का निर्देशन महेश भट्ट ने किया है। इस फिल्म से महेश भट्ट लम्बे समय बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर के अलावा पूजा भट्ट, जिस्सु सेनगुप्ता, मकरंद देशपांडे, गुलशन ग्रोवर, प्रियंका बोस, मोहन कपूर और…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के संस्थापक डॉ विक्रम साराभाई की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। नड्डा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक, पद्म भूषण, पद्म विभूषण से सम्मानित, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के संस्थापक डॉ विक्रम साराभाई की जयंती पर उन्हें सादर नमन। राष्ट्र के अंतरिक्ष विज्ञान को नयी दिशा देने के लिए आपका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।’ साराभाई का जन्म 12 अगस्त,1919 को अहमदाबाद में हुआ था। वह एक भारतीय भौतिक विज्ञानी और खगोलशास्त्री थे, जिन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान शुरू किया…
उत्तर प्रदेश में बिजली की महंगी दरों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि भले राज्य में बिजली की दर कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बढ़ाई गई लेकिन फिक्स्ड चार्ज आदि को कम कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सकती है। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ता परिषद की दरें कम करने की मांग का भी समर्थन किया। प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘जनता कहती है कि उप्र में बिजली की दरें कम्पनियों के फायदे के लिए बढ़ाई गई हैं। उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की तरफ से…
सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण गंगोत्री राजमार्ग दो दिनों से लगातार बंद पड़ा हैं। इससे चीन सीमा का पूरा संपर्क कट गया है। सोमवार रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर थिरांग,रीडर और डबरानी के पास पहाड़ी दरकने से राजमार्ग पर भारी भरकम मलबा आ रखा है। इसके कारण उपला टकनोर क्षेत्र के दर्जनों गांवों का सम्पर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। बीआरओ के मजदूर युद्ध स्तर पर मार्ग खोलने में जुटे हुए हैं। आज शाम तक ही राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह लगभग 24 घण्टे…
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस का मानना है कि कोविड-19 की महामारी की वजह से वैश्विक स्तर पर व्यापारिक संबंधों में तेजी से बदलाव होगा। साथ ही वैश्विक आपूर्ति में बुनियादी बदलाव की रफ्तार बढ़ जाएगी। मूडीज ने मंगलवार देर रात जारी बयान में कहा कि वैश्विक महामारी के कारण व्यापार, निवेश और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर अंकुश की धारणा बढ़ने से वैश्विक अर्थव्यवस्था में संरक्षणवाद बढ़ेगा और इसके बिखराव की रफ्तार भी तेज होगी। मूडीज ने कहा कि वैश्विक महामारी की वजह से दुनिया के तमाम देशों के बीच व्यापारिक संबंधों और आपूर्ति श्रृंखला में कुछ बुनियादी बदलाव आना…
‘आत्म निर्भर भारत’ के तहत घरेलू रक्षा उद्योग को ‘उड़ान’ देने के लिए डीएसी के फैसलों से लगता है कि अब अमेठी के आयुध कारखाने के दिन बहुरने वाले हैं। तीनों सेनाओं के लिए गोला, बारूद, हथियार खरीदने के लिए सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की मंजूरी मिलने के बाद एके-203 राइफल के निर्माण में तेजी आने की संभावना है। भारतीय सेना के लिए ‘मेक इन इंडिया’ के तहत रूसी तकनीक की मदद से 6.71 लाख एके-203 राइफल का निर्माण उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित कोरवा ऑर्डिनेंस फैक्टरी में किया जाना है। चीन के साथ चल रहे युद्ध जैसे हालात के बीच फिर एक बार तीनों सेनाओं के लिए 22 हजार 800 करोड़ रुपये मूल्य के रक्षा सामानों को खरीदने…
रूस ने तो कोरोना की वैक्सीन बना लेना का दावा किया है। वहीं कोरोना की वैक्सीन को लेकर दुनिया भर में वैज्ञानिक और सरकारें दिन-रात कोशिशें कर रही हैं। अमेरिका, चीन के अलावा भारत में भी वैक्सीन जल्द से जल्द बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में सवाल ये है हमें और आपको यानी भारत को कोरोना वैक्सीन कब मिलेगी? क्योंकि, हमारे देश में करोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हर रोज 60,000 से ज़्यादा केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में भारत को वैक्सीन की सख्त जरूरत है। लेकिन, राहत की बात ये…
वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरी दुनिया की व्यवस्था को ही पलट कर रख दिया है। अर्थव्यवस्था छिन्न-भिन्न हो चुकी है, रोजगार के लिए लोग मारामारी कर रहे हैं। कोरोना काल ने हर वर्ग को हैरान परेशान कर दिया है। लेकिन इन्हीं हैरानी और परेशानी को दूर करने के लिए शुरू की गई केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आत्मनिर्भर भारत और गरीब कल्याण रोजगार अभियान एक नई आर्थिक और सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार करने को बेताब है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सभी श्रमिकों को गांव में रोजगार दिलाने के लिए भारत सरकार के 12 महत्वपूर्ण मंत्रालय लगातार काम कर रहे हैं।…
देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी पहले से ही केंद्र की मोदी सरकार के प्रति हमलावर है। ऐसे में इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति द्वारा जीडीपी को लेकर दिए बयान के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। दरअसल नारायणमूर्ति ने आशंका जताई है कि कोरोना वायरस के चलते इस वित्त वर्ष में देश की आर्थिक गति आजादी के बाद सबसे खराब स्थिति में होगी। उन्होंने आशंका जताई कि इस बार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में स्वतंत्रता के बाद के सबसे बड़ी गिरावट दिख सकती है। नारायणमूर्ति की इस आशंका…