Author: sonu kumar

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के डेथ केस में बिहार पुलिस लगातार तहकीकात कर रही है, इसके लिए बिहार पुलिस ने एक टीम मुंबई भी भेजी थी। हालांकि खबरें ये भी आई की मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के साथ कॉपरेट नहीं कर रही हैं। खैर इन सब के बीच बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने एक इंटरव्यू में कहा कि “कुछ दिन पहले शाम को हमारी टीम की वहां के डीसीपी से अच्छी बात हुई है। अभियुक्त पक्ष कोर्ट गया है। हमें जिस दिन ये मौका मिल गया उस दिन सत्य की जीत होगी।” बिहार पुलिस के डीजीपी ने कहा कि…

Read More

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से कुछ दिनों पहले ही उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियन ने भी सुसाइड कर लिया था, इसके बाद 14 जून को सुशांत राजपूत के सुसाइड करने की खबर सामने आई। मुंबई पुलिस के बाद अब बिहार पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है, साथ ही दिशा और सुशांत के केस के बीच कनेक्शन ढूंढने की कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में बिहार पुलिस की एक टीम शन‍िवार शाम को मालवणी पुलिस थाने भी पहुंची थी, लेकिन जिस तरह का रवैया मुंबई पुलिस इस केस में दिखा रही है, उसे बिहार पुलिस के लिए काफी मुश्किलें खड़ी…

Read More

 उत्तर प्रदेश सरकार की प्राविधिक शिक्षा मंत्री रही कमल रानी वरुण भले ही कोरोना की जंग न जीत सकी हों, पर राजनीति में अपने दम पर वह कर दिखाया जो एक साधारण गृहणी के लिए असंभव था। पार्षद से राजनीतिक सफर शुरु करने वाली कमल रानी को पार्षद रहते ही भाजपा ने 1996 में घाटमपुर की लोकसभा सीट से टिकट देकर ऐसी चुनौती दी जिसको पार पाना आसान नहीं था, क्योंकि राम मंदिर लहर होने के बाद भी 1991 में इसी सीट से वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चुनाव हार चुके थे। रामनाथ कोविंद उन दिनों कानपुर परिक्षेत्र में भाजपा के…

Read More

लम्बी लड़ाई एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद राम नगरी अयोध्याधाम में भगवान श्रीराम का दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को भूमि पूजन करेंगे। इस शुभ मुहूर्त को लेकर जहां दुनिया भर के राम भक्त उत्साहित हैं, वहीं तीर्थराज प्रयाग स्थित महावीर भवन भी गर्व से आह्लादित है। दरअसल राम मंदिर आंदोलन की पूरी पटकथा इसी भवन से लिखी गई थी। तीर्थराज प्रयाग में महर्षि भरद्वाज आश्रम के पास स्थित महावीर भवन राम मंदिर आंदोलन के महानायक रहे अशोक सिंहल का निवास रहा है। स्वर्गीय सिंहल विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भी…

Read More

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ काफी समय से चर्चा में हैं। यह फिल्म पहली फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है जिन्होंने साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच करगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज हो गया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। गुंजन सक्सेना ने वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों को बचाया था और युद्ध के दौरान…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर कहा ‘गुजरात के जनप्रिय मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आप अपनी कर्मनिष्ठा व त्याग से गुजरात की अभ्युदय यात्रा को सतत् अग्रसित करते रहेंगे। मैं आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।’ रूपाणी का जन्म 02 अगस्त 1956 को यंगून (म्यांमार) में हुआ था। वह 07 अगस्त 2016 से गुजरात के मुख्यमंत्री हैं और पश्चिमी राजकोट विधानसभा से विधायक…

Read More

रिद्धिमा कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के बेहद करीब थी। रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर को याद करते हुए पोस्ट शेयर करती रहती है। एक बार फिर रिद्धिमा ने ऋषि कपूर को याद किया है। रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता ऋषि कपूर की याद में उनकी घड़ी अपनी कलाई में लगा रही है। रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी कलाई की तस्वीर शेयर की है। उनकी कलाई पर एक लक्जरी घड़ी दिख रही है, जो उनके पिता की थी। रिद्धिमा कपूर साहनी तस्वीर के साथ लिखा-‘मेरे डैड हमेशा मेरे साथ हैं।’ उन्होंने हैशटैग डैडवाच और डैडब्लेसिंग लगाया। रिद्धिमा फिलहाल…

Read More

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान जब 1990 में कार सेवा के लिए पूरे देश के राम भक्त अयोध्या के लिए कूच कर रहे थे।तब भाजपा के नेताओं व कारसेवकों की गिरफ्तारी की जा रही थी। उस समय बांदा में भी दक्षिण भारत के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कल्याण सिंह सहित कई भाजपा के दिग्गज नेता गिरफ्तार कर बांदा के जेल में रखे गए थे। अयोध्या में विवादित ढांचा गिरा कर राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर 1990 में हजारों कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना हो रहे थे। उस समय राम भक्तों में गजब का उत्साह था।उन्हें न…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 17 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54 हजार 736 से नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 17,50,724 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 853 लोगों की मौत हो गई। वही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 37,364 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,67,730 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 51,256 मरीज स्वस्थ हुए…

Read More

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी की कोरोना से रविवार सुबह पीजीआई में मौत हो गयी है। उनका इलाज राजधानी के पीजीआई में चल रहा था। इनकी 18 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आयी मिली थी।   प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। 

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक पिंगली वैंकेया की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘देश के सम्मान एवं स्वाभिमान के परिचायक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक, कृषि वैज्ञानिक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जन्म जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।’ उल्लेखनीय है कि पिंगली वेंकैय्या का जन्म 02 अगस्त 1878 को हुआ था। वे भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक थे। वे भारत के सच्चे देशभक्त, महान् स्वतंत्रता सेनानी एवं कृषि वैज्ञानिक भी थे। इसके साथ ही वे भू-विज्ञान एवं…

Read More