Author: sonu kumar

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार मेंं घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ खुला। सोमवार को कारोबार के पहले दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 11.16 अंक नीचे और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.9 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 111.81 अंक ऊपर और निफ्टी 37.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। उस दिन उतार-चढ़ाव के बाद कारोबार के अंत में बीएसई 129.18 अंक नीचे…

Read More

सत्र नगरी के रूप में विख्यात बरपेटा अपनी अनूठी वैभवशाली पारंपरिक विशेषताओं के लिए विश्वविख्यात रहा है। यहां की प्राचीन हाथी दांत की कला अपने आप में मौलिक है। इस वजह से इसकी लोकप्रियता राज्य की सीमाएं तोड़कर वैश्विक रही है। बरपेटा का हाथी दांत शिल्प एक ऐसा शिल्प है जो अनूठा है लेकिन अब सरकारी प्रोत्साहन न मिलने के चलते इस कला के शिल्पकार उपेक्षित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार ने वर्ष 1977 में हाथी दांत पर पाबंदी लगा दी है। क्योंकि वन्य जीवों रक्षकों का मानना है कि हाथी दांत के लिए लोग हाथियों को मार…

Read More

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में बिरला ने कहा ‘मैं साथी नागरिकों को भाई बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन की हार्दिेक मंगलकामनाएं देता हूं। यह दिन आप सभी के जीवन में खुशियां सुख और समृद्धि लेकर आए, ईश्वर से मेरी यही कामना है।’  बिरला ने कहा ‘रक्षा बंधन का पर्व भारतीय संस्कृ्ति और परम्परा का महत्वपूर्ण भाग है। पौराणिक काल से लेकर आधुनिक काल तक विभिन्न अवसरों पर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाए जाने तथा इसके महत्व का उल्लेख मिलता है।…

Read More

भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच पांचवें दौर की अहम बैठक करीब 10 घंटे चली लेकिन पूर्वी लद्दाख के डेप्सांग मैदानी क्षेत्र, पैंगोंग झील और गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स एरिया के विवादित मुद्दों का कोई हल नहीं निकल पाया। रविवार सुबह करीब 11 बजे से यह बैठक लद्दाख में चीन की ओर स्थित मॉल्डो में हुई। तीनों जगहों से चीन पीछे हटने को तैयार नहीं है, इसलिए एक बार फिर भारत को दो टूक कहना पड़ा कि एलएसी पर 5 मई के पहले की स्थिति बहाल किये बिना अब आगे चीन से वार्ता नहीं होगी। भारत की ओर से सेना…

Read More

केदारनाथ धाम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी अन्नकूट उत्सव का परंपरागत रूप से मनाया गया। इस अवसर पर भोले बाबा को नए अनाज का भोग लगाया गया। हालांकि इस बार कोरोना के चलते भक्त भगवान के इस अलौकिक रूवरूप के दर्शन नहीं कर पाए। प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अन्नकूट पर्व मनाया जाता है। भगवान केदारनाथ जी को नये अनाज का भोग लगाया जाता है। नये चावलों को पकाकर भगवान केदारनाथ जी को चढ़ाया जाता है तथा पके चावलों से शिवलिंग को ढक दिया जाता है। आज चावलों को मंदाकिनी नदी में प्रवाहित कर दिया…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का आह्वान किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा, रक्षा बंधन पर सभी देशवासियों को बधाई! राखी प्रेम और विश्‍वास का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों‌ से जोड़ता है। आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्‍मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्‍प दोहराएं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, रक्षा बंधन के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! राखी भाई बहन के पवित्र स्नेह की…

Read More

पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले में दो तस्करों समेत पाक सरहद पर तैनात एक बीएसएफ के सिपाही को गिरफ्तार करके पाक समर्थित नशों और हथियारों की तस्करी के एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मस्कट, ओमान से फरार हुए सरगना सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के प्रत्यारोपण की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने रविवार को बताया कि सत्ता ने गुरमीत सिंह के नाम पर जारी किये गए जाली पासपोर्ट और आधार कार्ड का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि सत्ता की अनुचित साधनों से अर्जित जायदाद, जिसको उसने संधू कॉलोनी अमृतसर में अपने परिवार की…

Read More

पिता बने अभिनेता आफताब शिवदासिनी ,पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी मस्त, कसूर, मुस्कान ,मस्ती,दस कहानियां, बिन बुलाये बरात, क्या कूल है हम आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवा चुके  अभिनेता आफताब शिवदासिनी और उनकी पत्नी निन दुसांझ अब एक बच्ची के माता पिता बन चुके हैं।इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिये दी। आफताब शिवदासिनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आफताब और निन की हथेलियों के बीच उनकी बेटी के पैर नजर आ रहे हैं।इस खूबसूरत तस्वीर को फैंस के साथ साझा करते हुए आफताब ने लिखा-‘हमारी…

Read More

 धर्म रक्षा संघ की ओर से ब्रज की पवित्र रज से निर्मित रजत शिला आखिरकार रविवार को संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सौंप दी। जिसे देख भावुक हुए नृत्यगोपाल दास महाराज ने रजत शिला को अपने मस्तक पर लगा लिया और नमन किया, क्योंकि महंत स्वयं मूलरूप से ब्रजवासी है।  यह जानकारी रविवार की शाम सौरभ गौड़ ने दी है। मथुरा से रजत शिला को लेकर धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ एवं बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोपेश गोस्वामी तथा संघ के राष्ट्रीय प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी रूद्रदेवानंद रविवार अयोध्या…

Read More

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में टिड्डियों का प्रकोप बढ़ चुका है। 33 जिलों में एकाध को छोडक़र सभी जिलों में टिड्डियों का प्रकोप है। इसके लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया है कि वे इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। हम किसानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने देंगे। गहलोत ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि टिड्डियों के प्रकोप से पहले रबी की फसलें खत्म हो गई थी और खरीफ की फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि करीबन 30 साल पहले टिड्ढियों का ऐसा प्रकोप देखने को मिला…

Read More

भारत और चीन के सैन्य कमांडर रविवार को जहां एक तरफ पांचवें दौर की अहम बैठक लद्दाख में चीन की ओर स्थित मॉल्डो में कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ताजा सेटेलाइट तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने अपने ​​काशगर एयरबेस पर 6 शियान एच-6 बॉम्बर तैनात कर रखे हैं। भारत और चीन के बीच सबसे विवादित क्षेत्र पूर्वी लद्दाख की पैंगॉन्ग झील से काशगर एयरबेस की 690 किमी. दूरी है। एक ओर चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत के साथ शांति और स्थिरता कायम करने के लिए बैठक कर रहा है तो दूसरी ओर पीपल्स लिबरेशन आर्मी सीमा के पास ही…

Read More