Author: sonu kumar

रविवार का राशिफल युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 05.44, सूर्यास्त 07.06, ऋतु – वर्षा श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, रविवार, 19 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार को लेकर प्रवास हो सकता है, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। परिवार…

Read More

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के सैडभर गांव के जंगल में शनिवार की देर रात को पुलिस और तीन बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे और उसके एक साथी को पकड़ लिया, जबकि एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से कुछ दिन पूर्व लुटे गए रुपये, तमंचा बरामद हुआ। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह ने रविवार को यह बताया कि सिंघावली अहीर पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल तीनों बदमाश मोटर साइकिल पर सैडभर गांव के जंगल में है। सूचना…

Read More

 अमरिया थाना के छह पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। जबकि 66 पुलिसकर्मियों को एकांतवास किया गया है। जिला प्रशासन ने थाने को सैनेटाइज करवाकर उसे 48 घण्टे तक के लिए सील कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने रविवार को यह बताया कि शनिवार की देर रात को छह पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है तथा इनके सम्पर्क में आने वाले पुलिस कर्मियों को भी एकांतवास किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए थाने से महज 500 मीटर दूरी से ही बैरीकेडिंग लगाकर रोक लगा दी गई। वहीं,…

Read More

रामपुर थाना क्षेत्र के कोटिगांव में डीह बाबा की मूर्ति शनिवार की देर रात अराजकतत्वों ने तोड़ दी। रविवार की सुबह यहां के ग्रामीणों ने जब मूति खंडित देखी तो आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना के बावजूद जब पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।  रामपुर के कोटिगांव डीह में डीह बाबा का विशाल मंदिर स्थापित है। यह मंदिर दशकों पुराना है। मंदिर भक्तों के लिए आस्था एवं विश्वास का केंद्र बाबा बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का माहौल खराब करने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर के बीचो-बीच बने…

Read More

सावन मास की शिवरात्रि को पहली बार शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं है। कोरोना आपदा के कारण सोमवार को शिव मंदिरों के बाहर लोगों को मंदिर में घुसने से रोकने के लिए पुलिस फोर्स तैनाती रही। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक नहीं कर पाने से श्रद्धालुओं को भारी निराशा हुई।   कोरोना आपदा के कारण पुलिस प्रशासन ने सावन मास में सभी शिव मंदिरों को बंद रखने के निर्देश दिए। इसी कारण कांवड़ यात्रा पर भी इस वर्ष प्रतिबंध लगाया गया। सोमवार को सावन मास की शिवरात्रि पर भी मेरठ के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं को आने से…

Read More

 देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या में अब तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,902 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 10,77,618 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 543 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 26,816 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,73,379 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में…

Read More

 असम में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 1117 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। जिसमें से 515 मरीजों की शिनाख्त सिर्फ गुवाहाटी में हुई है। गुवाहाटी में संक्रमण का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 58 व्यक्तियों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1060 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इस संबंध में राज्य के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने शनिवार रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘ब्रिटिश शासन के विरुद्ध 1857 की क्रांति का आगाज करने वाले मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। देश में पराधीनता के विरुद्ध आपके संघर्ष की गाथाएं युग युगांतर तक आने वाली पीढ़ियों का देश सेवा के लिए मार्गदर्शन करती रहेंगी।’ उल्लेखनीय है कि महान क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म 19 जुलाई, 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के…

Read More

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पूरे देश में भागम-भाग की स्थिति अब भी बनी हुई है। देश के विभिन्न शहरों में रहने वाले लाखों श्रमिक बिहार आए हैं। सरकारी आंकड़े के अनुसार 25 हजार से अधिक श्रमिक बेगूसराय जिला भी आए हैं। काम बंद होने के कारण मजदूरों के वापस आने और काम नहीं मिलने के बाद फिर परदेस जाने का सिलसिला जारी है। हालांकि बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आने के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुरू किया गया। औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना चलाई जा रही है। विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों में प्रवासी कामगारों को काम मिल रहा है।…

Read More

दुर्गापूजा के लिए दुनियाभर में विख्यात पश्चिम बंगाल में मूर्ति निर्माण बाधित ना हो इसके लिए विशेष पहल की गई है। मूर्ति निर्माण के हब कुम्हारटोली में अब थर्मल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। लॉकडाउन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। चूंकि इस बार प्रतिमाएं गढ़ने का काम देर से शुरू हुआ है इसलिए समय पर उन्हें तैयार करके पूजा पंडालों में भेजने की मूर्तिकारों के सामने कठिन चुनौती है। इस बीच कुम्हारटोली में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इसका कारण, लॉकडाउन के बाद विभिन्न जगहों से मूर्तिकारों…

Read More

आज आखिरकार कई दिनों बाद आम जनता को राहत मिली है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।  जबकि कल डीजल की कीमतों में 17 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इसी के साथ दिल्ली में डीजल की कीमत 81.52 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुकी है. हालांकि, पेट्रोल की कीमतें काफी दिनों से जस की तस हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 81.52 रुपये प्रति लीटर है. आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में…

Read More