Author: sonu kumar

पुलवामा। पुलवामा जिले के त्राल में शुक्रवार को पांच लाख के इनामी हिजबुल कमांडर मोहम्मद कासिम शाह उर्फ जुगनू सहित तीन आतंकी मारे गए। इसके अलावा एक अन्य आतंकी बसित अहमद पर्रे अपने खानदान का चौथा ऐसा लड़का था, जो बंदूक उठाने के बाद मारा गया। इसके साथ ही दक्षिण कश्मीर का त्राल क्षेत्र हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों से पूरी तरह से मुक्त हो गया है। इस साल अब तक दक्षिण कश्मीर में 110 आतंकी मारे जा चुके हैं। और मारे गए ज्यादातर आतंकी दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, शोपियां तथा पुलवामा जिलों के ही निवासी थे। सुरक्षाबलों के लगातार प्रहार…

Read More

नई दिल्ली , दिल्ली में टिड्डियों के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार के मंत्री गोपाल राय ने आपात बैठक बुलाई है। बैठक में विकास सचिव, डिविजनल कमिश्नर, डायरेक्टर एग्रीकल्चर, सभी 11 जिलों के जिला मजिस्ट्रेट भी उपस्थित रहेंगे। बैठक के बाद सरकार एडवाइजरी जारी करेगी। वहीं इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा में भी टिड्डी दल का खतरा मंडरा रहा है।  टिड्डी दल के घुसने की संभावना को लेकर नोएडा में 4 टीम गठित की गई हैं। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के भीमगढ़ खेड़ी, राजेंद्र पार्क, सूरत नगर, लक्ष्मण विहार, दौलताबाग फ्लाईओवर पर टिड्डियों का दल मंडरा रहा है। फसलों…

Read More

गुजरात में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इसलिए केंद्र सरकार के संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल के नेतृत्व में एक टीम शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंच गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने अहमदाबाद महानगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय टीम निगम के जवाब से असंतुष्ट नहीं दिखी। निगम के तीन अधिकारियों द्वारा अलग-अलग जवाब देने से संयुक्त सचिव लव अग्रवाल नाराज दिखे और महानगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को झाड़ दिया। केंद्र की टीम ने मानसी सर्कल में एक नियंत्रण क्षेत्र के पास सेटेलाइट टॉवर का भी दौरा किया। निगम अधिकारियों…

Read More

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की जनता के प्रति अपने कर्तव्य को प्राथमिकता पर रखते हुए कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार चाहे तो उन पर कार्रवाई कर ले लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पोती हैं और किसी कार्रवाई से डरती नहीं हैं। वह हमेशा सच्चाई को सामने लाने का काम करती रहेंगी। प्रियंका गांधी ने कानपुर राजकीय बालिका गृह में कोरोना संक्रमित 57 लड़कियों के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से जारी नोटिस के जवाब में ट्वीट कर यह बात कही है। उन्होंने शुक्रवार को…

Read More

देहरादून। देश पर 1975 में जिस तरह से आपातकाल थोपा गया, उससे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पार्टी के कद्दावर नेता हेमवती नंदन बहुगुणा कतई खुश नहीं थे। उस वक्त वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस के साथ बंधे होने की वजह से उन्होंने इस फैसले का खुलकर विरोध तो नहीं किया, लेकिन सभी जानते थे कि बहुगुणा इस फैसले पर इंदिरा गांधी के साथ नहीं है। आपातकाल खत्म होने के बाद 1977 में लोकसभा चुनाव के दौरान बहुगुणा ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया। कारण पार्टी में उपेक्षा और आपातकाल जैसे निर्णय को ही माना गया।   बहुगुणा…

Read More

केंद्रीय गृहमंत्री ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुए लोगों के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। शुक्रवार को एक ट्वीट में उन्होंने कहा है, ‘तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में कई लोगों के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं।’ गृहमंत्री ने यह भी कहा कि दोनों राज्यों में राहत कार्य पूरी तेजी से चल रहा है। उन्होंने इस आपदा से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार…

Read More

पूर्वी लद्दाख की सीमा पर चल रहे तनाव के बीच चीन अब पाकिस्तान के रास्ते भारत की घेराबंदी कर​ने की कोशिश कर रहा है​​।​ ​चीन की वायुसेना (पीएलए एफ) ने पाकिस्तान के 3 ​​हवाई अड्डों कंडवारी, रहीम यार खान और सुक्कुर पर ​अपने लड़ाकू जेट तैनात कर दिए हैं​। इस समय ​​पाकिस्तान के वायु क्षेत्र में ​​20 से अधिक चीनी वायुसेना के लड़ा​​कू जेट ​​उड़ते दिखाई दिए हैं। पीएलए एफ के सैकड़ों वायु सैनिक भी पाकिस्तान के इन तीनों हवाई अड्डों के पास नजर आ रहे हैं​​।​​​​ इसके अलावा चीन राजस्थान और गुजरात से लगती सीमा पर भी ​एयरपोर्ट का जाल बिछा रहा है​​​​​​।​​​​​    ​पाकिस्तान की सीमा में ​एयरपोर्ट बनाने के पीछे चीन…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब भारत के लोगों ने अपने जरूरतमंद साथी नागरिकों की मदद के लिए पीएमएनआरएफ में दान किया तो इसके पैसे को एक परिवार के संगठन में हस्तांतरण किया गया। यह देशवासियों के साथ धोखा नहीं तो और क्या है? और आज कांग्रेस पीएम केयर्स फंड के ऑडिट को लेकर मोदी सरकार की मंशा पर सवाल उठा रही है। जेपी नड्डा ने कहा कि पीएमएनआरएफ संकट में लोगों की मदद करने के लिए बनाया…

Read More

असम व पड़ोसी राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से राज्य के नौ जिलों के जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। यह राज्य में बाढ़ की दूसरी लहर है। पहली बाढ़ में 20 से अधिक जिले प्रभावित हुए थे। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से गुरुवार देर शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार असम के धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया के साथ ही अन्य कई जिले बाढ़ से प्रभावति हुए हैं। 23 राजस्व सर्किल के 492 गांवों के एक लाख 89 हजार 314 लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, पोबतिरा अभयारण्य…

Read More