Author: sonu kumar

कालाअंब में स्थित फार्मा कंपनी ओरियन के आठ कर्मचारियों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। प्रशासन ने पहले ही इस कंपनी को सील करने के आदेश दे दिए थे। डीसी सिरमौर आर के पुरथी ने बताया कि सोमवार को भेजे गए 41 सैंपल्स में से 33 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि आठ लोग पाॅजीटिव पाए गए है। संक्रमित पाए गए यह आठ लोग उसी फार्मा कंपनी से जुड़े हैं, जिसमें बागपशोग का रहने वाला युवक माकिर्टिंग में कार्यरत था। यह युवक नारायगढ़ से आया था, जोकि बाद में पाॅजीटिव पाया गया था। डीसी ने यह भी बताया कि फार्मा कंपनी के…

Read More

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता इकाई ने 2.8 किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मोहम्मद ताहिर और असगर अली के तौर पर हुई है। ताहिर नारकेलडांहा थाना क्षेत्र के 7/13 नारकेलडांगा मेन रोड स्थित पते का रहने वाला है। उसका साथी असगर अली भी इसी थाना क्षेत्र में 7/1/एच/ 7 नारकेलडांगा मेन रोड का निवासी है। एनसीबी अधिकारी सुधांशु सिंह ने इस बारे में बताया कि सोमवार शाम फूलबगान थाना क्षेत्र के गुरूदास कॉलेज के सामने से सबसे पहले मोहम्मद ताहिर को गिरफ्तार किया गया था।…

Read More

एक तरफ राज्य के विधायक रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर कोरोना महामारी और अम्फन त्रासदी के बाद बने हालातों में भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। लगातार तृणमूल विधायकों को यह कहते सुना जा सकता है कि भाजपा राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी बार-बार विरोधी दलों से राजनीति ना करने का आह्वान कर रही हैं और यह कह रही हैं कि विपत्ति की इस घड़ी में वे सरकार के साथ खड़े हों। इसी बीच हुगली जिले के श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा सोमवार देर…

Read More

 कोरोना वायरस महामारी के चलते लगभग 3 महीने मैं महाकाल मंदिर के पट सोमवार को श्रद्धालुओं लिए खोले गए। पहले दिन लगभग 3000 दर्शनार्थियों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाकाल प्रबंध समिति द्वारा जो निर्णय लिया गया और नियम बनाए गए उनका पूर्ण रूप से महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों के द्वारा पालन किया गया। मंदिर में सोशल डिस्टेंस के लिए गोले बनाए गए थे। महाकाल प्रबंध समिति के द्वारा विशेष डॉक्टरों की टीम थर्मल स्कैनिंग और सैनीटाइजिंग की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा दर्शन के लिए जो बुकिंग का जो नियम बनाया गया उसके अंतर्गत…

Read More

 कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर सवाल किया है। उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के शायराना ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा कि अगर हाथ के निशान पर टिप्पणी कर ली हो तो क्या वो जवाब दे सकते हैं कि लद्दाख में चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है कि नहीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि ”एक बार रक्षा मंत्री का हाथ के निशान पर टिप्पणी करना हो जाए, तो क्या वह जवाब दे सकते हैं कि क्या लद्दाख में चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा…

Read More

 उत्तराखंड में अब मंगलवार से दूसरे राज्यों से आवागमन शुरू हो जाएगा। शासन ने इसके लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक अब दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वालों को पास की जरूरत नहीं होगी। उन्हें राज्य सरकार के वेब पोर्टल पर सिर्फ अपना पंजीकरण कराने की अनिवार्यता होगी। साथ ही अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। इस नई व्यवस्था में वीवीआईपी को छूट दी गई है और सेना को अपनी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सोमवार देर रात इस बारे में नए दिशा-निर्देश जारी…

Read More

 देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब दो लाख 66 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9987 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा बढ़ोतरी का आंकड़ा है। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,66,598 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 331 मौतें दर्ज हुई हैं। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 7466 तक पहुंच गई है। मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,29,917 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी…

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट प्रवासी और निर्माण मजदूरों के लिए दिल्ली में 3200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। जस्टिस वी. कामेश्वर राव की बेंच ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई के बाद इस याचिका को डिवीजन बेंच के समक्ष 16 जून को सुनवाई करने का आदेश दिया। यह याचिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान नामक एनजीओ ने दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से वकील आर बालाजी और योगेश पचौरी ने कहा कि दिल्ली सरकार को निर्देश दिया जाए कि वो निर्माण मजदूरों को इस फंड से पैसे जारी करें।…

Read More

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो जहा एक तरफ अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में समय बिता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल एकाउंट के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़े हुए हैं. इसके साथ ही वो उनके मनोरंजन का खास ख्याल रखते हुए भी आए कुछ न कुछ दिलचस्प करते नजर आ जाते हैं. फैंस के लिए सलमान खान ने घर पर रहते हुए ही अब तक तीन गाने रिलीज कर दिए और दोनों सोशल मीडिया  पर काफी चर्चा में भी रहे. वहीं अब सलमान फैंस के लिए ही एक और…

Read More

इन दिनों बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं. सभी अपने फैंस से लगातार जुड़े हुए हैं और चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन कुछ न कुछ दिलचस्प शेयर करते नजर आ जाते हैं. हाल ही में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस  भी कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में छा गई हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी कुछ ऐसी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं कि उनके फैंस देखकर चौंक गए. यही कारण है कि उनकी बोल्ड फोटो सोशल मीडिया  पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं. जैकलिन ने ये तस्वीरें अपने बेडरूम…

Read More

औरैया। राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी प्रतिबंधित इलाके में मछलियों का जमकर शिकार हो रहा है। मछली पकड़ने को डाले जाने वाला जाल में फंसकर घड़ियाल के बच्चे दम तोड़ देते हैं। इससे संरक्षित क्षेत्र में घड़ियालों का जीवन संकट में है। डाल्फिन शिकारियों के निशाने पर रहती हैं। उसकी बाजार में उन्हें मोटी रकम मिलती है लेकिन चंबल सेंचुरी के कर्मचारी इससे बेखबर बने रहते हैं। सन 1979 तत्कालीन केंद्र सरकार ने एक विशेष अधिसूचना जारी कर आगरा से पंचनद तक राष्ट्रीय चंबल को सेंचुरी इलाका घोषित किया था, जिसके चलते यहां किसी जल जीव, वन्य जीवों को किसी प्रकार का…

Read More