प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को संगम सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में स्मार्ट सिटी व महाकुम्भ 2025 के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पूर्व में हुई दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए रेलवे व प्रशासन के अधिकारियों को बेहतर समन्वय बनाकर कार्य कराये जाने के लिए कहा। उन्होंने जनपद में ओवरब्रिजों व पुलों के निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने तथा गुणवत्ता की जांच के…
Author: azad sipahi
लखनऊ। वन्य प्राणि सप्ताह पहली से सात अक्टूबर तक चल रहा है। वन्य प्राणि हमारे जीवन व वनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इनके परिवेश को सुरक्षित रखने व इनके संरक्षण के लिए जनता को जानकारी देने के लिए इस सप्ताह का अधिक महत्व है। वन्यजीव सुरक्षा व संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसरों को योगी सरकार सम्मानित भी करेगी। वहीं प्रदेश सरकार वन्य जीवों से जानमाल की हानि की दशा में मुआवजे की राशि को बढ़ा सकती है। उत्तर प्रदेश में ईको पर्यटन की असीम संभावनाओं के मद्देनजर पर्यटन शुल्क में भी काफी कमी की जा…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि धर्मगुरु कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार मिला। कार्डिनल तेलेस्फोर जी लोगों की सेवा करते हुए उनके हक-अधिकारों के लिए हमेशा सजग रहते थे। प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल लोगों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
दुमका। जमीन विवाद मामले में बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. हफीजुल हसन सहित आठ आरोपित एमपी एमएलए की विशेष अदालत में पेश हुए। अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी जितेन्द्र राम की अदालत में देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दाखिल परिवाद केस में मंत्री समेत आठ आरोपियों की ओर से वरीय अधिवक्ता एखलाक अहमद उर्फ पप्पू ने पैरवी की। अदालत में आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन किया गया। अगली तिथि 13 अक्टूबर मुकर्रर की गयी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता के अनुसार देवघर जिले के मधुपुर की रहनेवाली शांति देवी नामक महिला ने मधुपुर के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी…
रांची। रांची के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का बुधवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। राजधानी रांची में स्थित बिशप हाउस ने यह जानकारी दी है। बिशप हाउस ने बताया कि मंगलवार को कार्डिनल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मांडर के लिंक्स हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। दोपहर बाद चार बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। कार्डिनल के निधन की सूचना से पूरे झारखंड और मसीही समाज में शोक व्याप्त है।
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्डिनल तेलस्फोर पी टोप्पो के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मरांडी ने कहा कि टोप्पो एशिया के पहले आदिवासी कार्डिनल बने थे। मरांडी ने स्व टोप्पो की आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि कार्डिनल ने मांडर के लिंक्स हॉस्पिटल के आईसीयू में बुधवार को अंतिम सांस ली।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पांचवें समन पर भी बुधवार को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय नहीं पहुंचे। इसके बदले उनके अधिवक्ता ने ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा को बुधवार को पत्र लिखा है। इसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति के लिए 25 सितंबर को जारी ईडी के समन का हवाला दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने समन के खिलाफ हाई कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है। इस याचिका की त्रुटि हटा ली गई है। हाई कोर्ट की अनुमति से अब मामले की सुनवाई होगी। क्योंकि, यह मामला अभी कोर्ट में विचारणीय है।…
– ईडी ने 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने का आदेश दिया मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के मामले में ईडी ने समन भेजा है। ईडी ने रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने का आदेश दिया है।महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में कई बॉलीवुड अभिनेता और गायक ईडी के राडार पर हैं। ईडी इस बात की भी जांच कर रहा है कि महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी और सक्सेस पार्टी में कौन-कौन मौजूद था। रणबीर कपूर के अलावा कम से कम 15 से 20 सेलिब्रिटीज…
बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक किया। जिसमें मुख्य रूप से मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रखंड के सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों द्वारा गिरिराज सिंह को एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना सूची में शामिल व्यक्तियों के अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। जिसके कारण स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आम जनता का कोप भाजन…
पटना।पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि न्यायालय में शपथपत्र देकर जब राज्य सरकार ने जातीय सर्वे के व्यक्तिगत आंकड़े सार्वजनिक नहीं करने की बात कही थी, तब उपेंद्र कुशवाहा के परिवार के आंकड़े जारी होना कई सवाल खड़े करता है। सुशील मोदी ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि जदयू प्रवक्ता के पास ये आंकड़े कैसे आये ? कितने लोगों के ऐसे आंकड़े कितने लोगों को लीक किये गए ? ऐसे सवालों का उत्तर सरकार को देना होगा।उन्होंने कहा कि कुशवाहा या किसी भी व्यक्ति के आंकड़े जारी करना निजता के अधिकार का उल्लघन…
सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया हांगझोऊ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 19वें एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया। इसी के साथ भारत ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। अब भारतीय टीम की कोशिश स्वर्ण पदक हासिल करने की होगी। भारत की ओर से हार्दिक सिंह ने 5वें मिनट, मंदीप सिंह ने 11वें मिनट, ललित कुमार उपाध्याय ने 15वें मिनट, अमित रोहिदास 24वें मिनट और अभिषेक 54वें मिनट में गोल किया। वहीं कोरिया के लिए मंजे…