भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मंगलवार को 72 साल के हो गये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। नवीन जी भारत के उन वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं, जो बरसों से ओडिशा के लोगों की सेवा कर रहे हैं। मैं उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। पटनायक ने सोमवार को घोषणा की थी कि तितली चक्रवात और फिर बाढ़ आने से राज्य में हुए जान-माल के नुकसान के कारण वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।…
Author: azad sipahi
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को दक्षिण अफ्रीका के नये एमजांसी सुपर लीग टी20 टूर्नामेंट में 12 शीर्ष खिलाडिय़ों में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के छह और छह विदेशी खिलाडिय़ों को मारकी खिलाड़ी चुना गया। इंग्लैंड के वनडे कप्तान इयोन मोर्गन, जासन राय और डेविड मालान, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो और अफगानिस्तान के रशीद खान प्रमुख विदेशी खिलाडिय़ों में शामिल हैं । जोहानिसबर्ग में बुधवार को होने वाले ड्राफ्ट में छह टीमों में इन खिलाडिय़ों को खरीदने की होड़ रहेगी। इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले डिविलियर्स…
रांची। नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली। नक्सली संगठन टीपीसी के दो इनामी सदस्यों ने सोमवार को गढ़वा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इनमें महेंद्र सिंह खरवार और अशोक कुमार मेहता उर्फ अक्षय जी शामिल हैं। महेंद्र पर पांच लाख और अक्षय जी पर दो लाख का इनाम घोषित है। ये दोनों जोनल कमांडर स्तर के नक्सली हैं और पहले माओवादी संगठन में थे। गढ़वा पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में डीआइजी विपुल शुक्ला मौजूद थे। उनके सामने ही दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इस अवसर पर डीआइजी ने कहा कि दोनों प्रमंडल…
रांची। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही झारखंड में राजनीति के नये-नये रंग सामने आ रहे हैं। झारखंड में महागठबंधन की कवायद परवान पर है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस चाहती है कि भाजपा को रोकने के लिए मजबूत महागठबंधन हो। यह भी सत्य है कि अगर महागठबंधन होता है, तो विपक्ष की शक्ति बढ़ेगी, वहीं दलों के अस्तित्व पर संकट भी गहरायेगा। मुख्यत: कांग्रेस, झाविमो और राजद पिछले चार साल से मुख्यधारा में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। झाविमो और राजद की ओर से महागठबंधन की मजबूती के लिए की जा रही वकालत इसी का हिस्सा है।…
गुड़गांव। जज की पत्नी और बेटे को गनर ने कार ड्राइविंग के विवाद में गोली मारी थी। जज कृष्णकांत की पत्नी ने अस्पताल में मौत से पहले यह जानकारी दी थी। उन्होंने कृष्णकांत को बताया था कि गनर महिपाल और बेटे ध्रुव के बीच कार की चाबी के लिए झगड़ा हुआ था। आक्रोशित होकर गनर महिपाल ने गोली चला दी। जज की पत्नी रितु की अस्पताल में रविवार को मौत हो गयी, जबकि बेटे ध्रुव को मेदांता के डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। आर्केडिया मार्केट के बाहर शनिवार दोपहर जज के गनर वारदात को अंजाम दिया था। जज…
धनबाद। राजगंज थाना क्षेत्र के दल्लूडीह में मंगलवार की सुबह यात्रियों से भरी मिनी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में बस सवार दो यात्रियों की मौत हो गयी। जबकि 6 लोग जख्मी हो गये। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बस ड्राइवर को आई झपकी मिनी बस कोलकाता से राजगीर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे बस जैसे ही दल्लूडीह पहुंची सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकरायी। माना जा रहा है कि बस के ड्राइवर को झपकी आ गयी और इसके बाद यह हादसा हुआ। स्थानीय…
नयी दिल्ली। ‘मी टू’अभियान के तहत विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों के मामले में पत्रकार प्रिया रमाणी ने सोमवार को कहा कि अकबर द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार हैं। प्रिया रमाणी ने‘मी टू’ अभियान में अकबर पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाये थे जिसके बाद अकबर ने आज रमाणी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। अकबर पर रबानी समेत 10 से अधिक महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाये हैं। अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली पत्रकार रबानी ने बयान जारी कर…
नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 11 पैसे बढ़कर 82.83 रुपये हो गयी है। वहीं, डीजल में 23 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है और दिल्ली में डीजल 75.69 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। पेट्रोल के दाम देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल कीमत 82.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी है। मुंबई में यह 88.29 रुपये प्रति…
कोडरमा। सोमवार कोडरमा के लिए काला दिवस साबित हुआ। झुमरीतिलैया में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रदीप छावड़ा का निधन हो गया। वहीं डोमचांच में झाविमो के युवा नेता सतीश मिर्धा की कुएं में डूबने से मौत हो गयी। इधर लखीबागी स्थित एसपी आवास के पास सड़क हादसे में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी। इन तीन घटनाओं से जिलावासियों में शोक की लहर है। हादसों पर जताया शोक सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत, क्रिकेट एसोसियशन के सचिव प्रदीप छावडा और डोमचांच में झाविमो नेता सतीश मिर्धा की मौत पर स्थानीय विधायक सह प्रदेश की शिक्षा मंत्री…
मेरठ। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने हमला कर हथियार लूटने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों से लूटे गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार का कहना है कि बदमाशों ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या करने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया था। शामली पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र…