Author: azad sipahi

संवाददाता रांची। केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सरहुल पूजा को लेकर फुलचंद तिर्की के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की यह मुलाकात प्रोजेक्ट भवन धुर्वा में हुई। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को सरहुल शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष तिर्की ने बताया कि इस वर्ष भी मुख्यमंत्री सरहुल शोभायात्रा में 30 मार्च को शामिल होंगे। इस साल भी सरहुल शोभा यात्रा में हेलीकॉप्टर द्वारा रांची, लोहरदग्गा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग एवं जमशेदपुर में पुष्प वर्षा करायी जायेगी। कार्यकारी अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि सरहुल में घर-…

Read More

प्रत्याशियों की घोषणा पर पेंच, मुर्मू की दो पत्नियां, झामुमो के माथे पर बल स्वर्गीय अनिल मुर्मू की दो पत्नियां होने के कारण झामुमो के माथे पर बल पड़ गया है। झामुमो नेता स्वर्गीय अनिल की पहली पत्नी यूनिक यूडेरा हांसदा के संपर्क में पहले से ही हैं। इससे क्षेत्र में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि उन्हें झामुमो अपना प्रत्याशी बना सकता है। यूनिक यूडेरा हांसदा भी चुनाव लड़ने के लिए लगभग तैयार हैं। उधर मुर्मू की दूसरी पत्नी निशा शबनम मुर्मू भी चुनाव की घोषणा के बाद सक्रिय हो गयी हैं। वह भी उम्मीद जता रही हैं…

Read More

संवाददाता रांची। मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने आगामी गर्मी को ध्यान में रखकर समस्याग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया है, ताकि लोगों को गर्मी के दिनों में परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों को चिन्ह्ति कर वैकल्पिक तौर पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा चापानलों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था करें। कहा कि प्रखंड एवं जिला स्तर पर पेयजल की समस्या की शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम को एक्टिवेट करें तथा यह सुनिश्चित करें कि शिकायत प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर उसका निष्पादन हो। मुख्य सचिव गुरुवार को…

Read More

मेयर ने बहुबाजार में क्षतिग्रस्त पाइप का किया निरीक्षण रांची। मेयर आशा लकड़ा ने पेयजल और स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता  मनोज चौधरी को पाइप लाइन का लीकेज तुरंत ठीक करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को पानी के लिए समस्या नहीं हो] इसका ध्यान रखें। लकड़ा ने यह बातें कांटाटोली स्थित बहु बाजार के समीप सप्लाई वाटर पाइप लाइन लीक होने की शिकायत मिलने पर गुरुवार को कहीं। उन्होंने कहा कि पानी नहीं मिलने की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में इस बात का ख्याल रखें कि लोगों को पानी की समस्या नहीं…

Read More

गोवा विधानसभा में गुरुवार को मनोहर पर्रिकर के बहुमत साबित करने के साथ ही स्थानीय कांग्रेस में कलह शुरू हो गई है। शुक्रवार को एक और कांंग्रेस विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक सैवियो रोड्रिग्ज ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। रोड्रिग्ज ने इस्तीफा देते हुए कहा कि वे राहुल गांधी को कांग्रेस के नेता के तौर पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को गोवा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हाल ही में ही विधायक चुने गए विश्वजीत राणे ने विधायक पद की शपथ लेने के…

Read More

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच रांची में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट गंवाकर 401 रन बना लिए हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ के 153 और स्टीव ओ’कीफ 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली की गैर मौजूदगी में अंजिक्य रहाणे के टीम की कमान संभाली। कंधे की चोट के चलते कोहली दूसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे। दूसरे दिन ग्लेन मैक्सवेल ने शानादर शतक जड़ा, मगर फिर वो जडेजा का शिकार बने। शतकवीर ग्लेन मैक्सवेल के बाद मैथ्यू वेड और पैट कमिंस भी चलते बने। दोनों को भी…

Read More

नई दिल्ली.कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस सीएस कर्णन ने अब चीफ जस्टिस जेएस खेहर और कुछ दूसरे जजों को लेटर लिखकर 14 करोड़ रुपए मुआवजा मांगा है। लेटर में लिखा है कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया और सरेआम उनकी बेइज्जती की गई, जिसके बदले में उन्हें यह रकम दी जाए। बता दें कि जस्टिस कर्णन ने पीएम को लेटर लिखकर कुछ रिटायर्ड और मौजूदा जजों पर करप्शन के आरोप लगाए थे। इसकी वजह से उन पर अवमानना का केस चल रहा है। कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी वो कोर्ट में हाजिर नहीं हुए हैं। पिछली…

Read More

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके के एक होटल में आग लग गई। इस होटल में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और झारखण्ड की राज्य क्रिकेट टीम ठहरी थी। टीम के खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन इस दौरान खिलाड़ियों की किट जल गई। झारखंड टीम विजय हजारे ट्रोफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेलने के लिए दिल्ली आई हुई है। यह मुकाबला बंगाल के खिलाफ शुक्रवार को पालम मैदान में खेला जाना था। आग लगने के कारण अब मुकाबला शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है।

Read More

झारखंड बीजेपी के इंचार्ज त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के सीएम होंगे। वे 18 मार्च को शपथ लेंगे। शुक्रवार को विधायकों की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। देहरादून की डोईवाला विधानसभा सीट से इस बार उन्होंने कांग्रेस के सीनियर लीडर हीरा सिंह बिष्ट को 24,869 वोटों से हराया है। वह उत्तराखंड में कृषि मंत्री रह चुके हैं।

Read More