रांची। झारखंड पार्टी (झापा) के नेता और पूर्व मंत्री एनोस एक्का की 64 संपत्तियां प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को सील कर दी हैं। इनकी कीमत एक सौ करोड़ रुपये बतायी गयी है। ये सभी संपत्तियां पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के राजगंज प्रखंड में हैं। एनोस की पत्नी मेनोन और नीरज कुमार के नाम से अर्जित इन संपत्तियों में एक आलीशान रिजॉर्ट और चाय बागान शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ये संपत्तियां मेसर्स मोटरिस्ट इन (प्राइवेट) लिमिटेड के नाम से खरीदी गयी हैं। मेनोन एक्का इस कंपनी की निदेशक हैं। कंपनी का पता जलपाईगुड़ी जिला के करजीपाड़ा क्षेत्र के पानगाबट्टाला गांव…
Author: azad sipahi
सरायकेला। 2011 में जब मैं सरायकेला स्थित दुगनी गया था, तब सड़क किनारे खड़े किसानों ने सिंचाई के लिए बराज परियोजना की मांग की थी। मैंने उस वक्त कहा था- आपकी इस मांग की मैं आवाज बनूंगा। तभी से इसके लिए प्रयासरत था। गम्हरिया प्रखंड के डोडा, सिमबेड़ा, चामरा, रंगरशाही, उज्जैनपुर व अन्य गांव के किसानों के समक्ष दुगनी बराज परियोजना का शिलान्यास कर रहा हूं। मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को सरायकेला में दुगनी बराज परियोजना के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। 2021 तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण होगा उन्होंने कहा- बस एक बार इस क्षेत्र में भिंडी की…
हैदराबाद। तेज गेंदबाज उमेश यादव के छह विकेटों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद के क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज को 311 रनों पर सिमेट दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने भी दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 81 ओवरों में चार विकेट खोकर 308 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 75 तो ऋषभ पंत 85 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दी थी। पिछले टैस्ट में शानदार शतक लगाने वाले पृथ्वी ने वैस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में धुनते…
रांची। चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद से उनकी बेटी रोहिणी यादव और वरिष्ठ नेता शिवानन्द तिवारी ने रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने लालू यादव का हाल चाल जाना। शिवानंद तिवारी ने कहा- लालू की स्थिति ठीक नहीं लालू प्रसाद पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे हैं और मुंबई-दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर इलाज कराने के बाद अभी रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्त्ती हैं। इस दौरान उनसे मिलने परिवार के कई सदस्य और पार्टी के नेता-कार्यकर्त्ता भी रिम्स पहुंच रहे हैं। शिवानंद तिवारी ने कहा…
भुवनेश्वर। तितली तूफान की वजह से ओडिशा के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। तूफान ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में काफी तबाही मचाई है। अकेले ओडिशा में करीब 3 लाख लोग तूफान से प्रभावित हुए हैं। ओडिशा के गजपति जिले में मूसलाधार बारिश के बाद लैंडस्लाइड से 12 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश में तूफान से 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य में नौसेना के हेलिकॉप्टर भी लगे हुए हैं। तूफान ओडिशा से बाहर निकलकर पश्चिम बंगाल पहुंच…
रांची। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका संघ ने शनिवार को रांची के कई प्रमुख चौक-चौराहों को जाम कर दिया। रातू रोड चौराहे पर लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारी महिलों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यहां से प्रदर्शनकारियों को हटाया। कार ने कुचला, दो महिला जख्मी: इधर, नामकुम, कचहरी रोड, रेडियम रोड, हरमू बाइपास, बरियातू रोड और एमजी रोड इस प्रदर्शन से प्रभावित हुए हैं। वहीं,बिरसा चौक पर रसोइया संघ की प्रदर्शनकारी महिलाओं को कार ने कुचल दिया। इससे दो महिला जख्मी हो गईं। 25 सितंबर से राजभवन के पास धरना दे रहे…
मुंबई। टीवी एक्टर प्रिंस नरुला और युविका चौधरी हमेशा के लिए एक दूसरे को हो गए है। शादी के जोड़े में दोनों बेहद फब रहे थे। शादी के लाल जोड़े में युविका बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। शादी के दौरान सबसे खूबसूररत लम्हा वो था जब जयमाला पर प्रिंस और युविका दोनों ने एक दूसरे को किस किया।इसके साथ ही युविका और प्रिंस ने अपनी शादी में काफी मस्ती की। दूल्हे को देखते ही युविका ने जयमाला डालने से पहले प्रिंस का सेहरा हटाकर उनका चेहरा देखती हैं। शादी की रस्मों के साथ-साथ बारात और डांस करते प्रिंस अपनी…
नयी दिल्ली। 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मोदी लहर को रोकने के लिए एक तरफ जहां विपक्ष ने महागठबंधन की पूरी तैयारी कर ली है, तो वहीं पीएम की जान को भी खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को एक ईमेल मिला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गयी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह ईमेल असम के किसी जिले से आया है, अभी शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं खुफिया एजेंसियों में इस ईमेल के बाद हडकंप मच गया है। पुलिस मामले की…
रांची। झारखंड कांग्रेस ने नेताओं ने जगरनाथपुर विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा का स्वागत किया। गीता कोड़ा के रांची आगमन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक शिष्टमंडल, जिसमें मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, शमशेर आलम, राजेश गुप्ता, राकेश सिन्हा एवं राजेश चंद्र राजू ने उनके आवास पर जाकर उनका स्वागत किया। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी उपस्थित थे। कांग्रेस में शामिल हुई विधायक गीता कोड़ा ने कहा कि देश के युवा बदलाव चाहते हैं, लोगों की निगाह एक सक्षम नेतृत्व की तलाश कर रही…
रांची। जयप्रकाश जनता दल ने जेपी आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न दलों के नेताओं ने एक साथ मंच साझा किया। मंत्री सरयू राय ने कहा कि जेपी के विचार समाज में आज भी जीवंत हैं। उन्होंने कहा कि जय प्रकाश नारायण ने त्याग की राजनीति की थी। अब राजनीतिज्ञों में इस तरह का त्याग देखने को नहीं मिलता है। वे सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता और महानायक थे। उन्होंने कहा कि पहले राजनीतिक कटाक्ष के बावजूद मनभेद नहीं होता था, लेकिन वर्त्तमान में राजनीतिज्ञों में त्याग की भावना खत्म हो गयी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा…
रांची। उषा मार्टिन में टोकन स्ट्राइक कर रहे कर्मचारी शुक्रवार की शाम से काम पर लौट आये हैं। कर्मचारियों ने यह निर्णय श्रमाधीक्षक से हुई वार्ता के बाद लिया है। हालांकि कंपनी की ओर से प्रबंधन का कोई भी अधिकारी वार्ता में नहीं पहुंचा था। हड़ताल कर रही यूनियन इंजीनियरिंग मजदूर सभा के अंजनी पांडेय ने बताया कि श्रमाधीक्षक के आग्रह पर उन्होंने टेकन स्ट्राइक फिलवक्त वापस ले लिया है। श्रमाधीक्षक ने एक सप्ताह में उनकी मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया है। यदि 22 अक्तूबर तक उनकी बोनस की मांग पूरी नहीं हुई, तो वे हड़ताल का नोटिस दे…