Author: azad sipahi

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने छठी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी)-2016 का संशोधित रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया है. 326 पदों पर नियुक्ति के लिए तीसरी बार जारी संशोधित रिजल्ट में 34, 634 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं. सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं. मुख्य परीक्षा के लिए अॉनलाइन फॉर्म 13 अगस्त 2018 से 14 सितंबर 2018 तक भरे जायेंगे. आयोग ने छठी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट पहली बार 23 फरवरी 2017 को जारी किया था. इसमें 5138 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये थे. बाद में असफल अभ्यर्थियों…

Read More

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने देश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर मंगलवार को गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि जिधर देखो, उधर ही, महिलाओं का बलात्कार हो रहा है. न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की पीठ ने मुजफ्फरपुर के बालिका आश्रय गृह का संचालन करनेवाले गैर सरकारी संगठन को वित्तीय सहायता देने पर बिहार सरकार को आड़े हाथ लिया. इस आश्रय गृह की लड़कियों से कथित रूप से बलात्कार और उनके यौन शोषण की घटनाएं हुई हैं. पीठ ने राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि…

Read More

तमिलनाडु के पूर्व प्रधानमंत्री एम. करुणानिधि के निधन की खबर आने के बाद मंगलवार के लिए तय सभी शाम और रात के शो रद्द कर दिए गए हैं. चेन्नई के कावेरी अस्पताल में करुणानिधि ने अंतिम सांस ली. वह 94 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर से सिनेजगत भी शोक में है, जिसके चलते प्रदेश भर में सिनेमाघर मालिकों ने शाम और रात के सभी शो रद्द कर दिए हैं.

Read More

अमिताभ बच्‍चन के समधी और बेटी श्‍वेता नंदा के ससुर राजन नंदा ने रविवार रात को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. सोमवार को उनका अंतिम संस्‍कार दिल्‍ली में हुआ. अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए कपूर खानदान के अलावा अभिषेक बच्‍चन और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन भी पहुंचे. बुल्गारिया में फिल्‍म ब्राह्मास्‍त्र की शूटिंग के कारण अमिताभ बच्‍चन यहां नहीं पहुंच पाये. बता दें कि राजन नंदा के बेटे निखिल नंदा अमिताभ की बेटी श्‍वेता के पति हैं. खबरों के मुताबिक, राजन नंदा के निधन की खबर मिलते ही अमिताभ बच्‍चन फौरान इंडिया के रवाना हो गये…

Read More

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के देवरिया में भी शेल्टर होम में बिहार के मुजफ्फरपुर जैसी घटना सामने आई है। जिले के एसपी ने बताया कि बालिका संरक्षण गृह में जिस्मफरोशी की शिकायत पर संचालिका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां यौन शोषण के आरोपों के बाद 24 लड़कियां मुक्त कराई गईं है। 18 लड़कियां अभी भी लापता है और शेल्टर होम को सील कर दिया गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिला अधिकारियों को बाल गृह और महिला संरक्षण गृह का व्यापक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। घटना के बाद देवरिया के जिलाधिकारी…

Read More

घाघरा। प्रखंड मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित सुदूरवर्ती गांव घोड़ापत्थर निवासी जलेश्वर असुर की हत्या उसके ही चचेरे भाई सुनील असुर ने कर दी। कहा जा रहा है कि पत्नी संग चचेरे भाई को देख, उसने डंडा एवं टार्च से उसकी पिटाई कर दी, जिससे जलेश्वर असुर की मौत हो गयी। इस संबंध में मृतक कि पत्नी रमणी असुर और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जलेश्वर ने अपने चचेरे भाई सुनील असुर को पत्नी रमणी असुर के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देखा। इसके बाद जलेश्वर और सुनील के बीच कहा सुनी हो गयी। इस पर सुनील…

Read More

गढ़वा। उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की। इसमें विस्तृत रूप से मतदान केंद्रों के पुनर्गठन पर चर्चा हुई तथा सर्वसम्मति से गढ़वा रंका विधान सभा क्षेत्र एवं भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र में कुल 27 नये मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसके अनुसार गढ़वा रंका विधान सभा क्षेत्र में एक नया बूथ बनेगा जबकि भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र में 26 नये बूथ बनेंगे। जिला प्रशासन ने नये बूथ बनाने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दिया है। नये बूथों का निर्माण…

Read More

गढ़वा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में पिछले 30 दिनों से चल रहे ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मुख्यालय डीएसपी संदीप गुप्ता ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। जिस घर की महिलाएं आत्मनिर्भर हैंए उस घर की स्थिति अन्य घरों की अपेक्षा बेहतर है। । आत्मनिर्भर महिलाएं अपने घर परिवार तथा बच्चों की जरूरतों को पूरा करती है। साथ ही समाज और परिवार में भी अलग से सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि…

Read More

रांची. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव और घर -घर में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की पोल खोंले, उनकी विफलताओं को उजागर करें। इसके लिए विशेष अभियान चलाएं। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का नियमित रूप से दौरा करें और लोगों की समस्याओं के साथ जुड़कर उनका समाधान करें। प्रदेश प्रभारी सोमवार को कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे। विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को व्यापक रूप से सफल बनाया जाए बैठक में प्रदेश प्रभारी ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत…

Read More

हजारीबाग. कर्जदार ने जब पैसा वापस नहीं किया तो महाजन ने उसके नवजात को ही कब्जे में ले लिया और बच्चे को रांची भिजवा दिया। बच्चा किसके पास रांची भिजवाया या उसे बेच दिया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। पर पुलिस प्रशासन की पहल पर बच्चा पिता को वापस करने के लिए रांची से वापस लाया जा रहा है। यह मामला बड़कागांव का है। कर्जदार और कर्ज देने वाला दोनों पड़ोसी हैं। दोनों फिलहाल हजारीबाग बड़ी बाजार टीओपी में हैं, जहां इस घटनाक्रम के बाबत पूछताछ की जा रही है और बच्चे के आने का इंतजार किया जा…

Read More