Author: azad sipahi

डर्ना। पूर्वी लीबिया के डर्ना शहर में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 5,300 से अधिक हो गई है, जबकि 10 हजार से अधिक लोग लापता हैं। जानकारी के मुताबिक बाढ़ से भीषण तबाही के बीच 30 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, डर्ना का एक चौथाई हिस्सा बर्बाद हो चुका है। ज्ञात रहे कि भूमध्यसागर से उठे तूफान ‘डेनियल’ के कारण रविवार रात हुई बारिश से अचानक आई बाढ़ ने पूर्वी लीबिया के कई शहरों में भारी तबाही मचाई है। लेकिन डर्ना शहर में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अबू-लामोशा…

Read More

नौ जिलों में ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ की आधारशिला एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्ड का वितरण होगा रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (गुरुवार) मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब सवा तीन बजे वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां वह रेल क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ की आधारशिला रखेंगे और एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्ड का वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री के देशभर में सम्पर्क में सुधार से रायगढ़ में सार्वजनिक कार्यक्रम में लगभग 6350 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र परियोजनाओं को…

Read More

इंदौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में ऐसे कई लोग हैं, जो भारत और भारत की विरासत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें राम और कृष्ण की परंपरा अच्छी नहीं लगती। ऐसे लोग विदेशी हुकूमत को आज भी अपना आका मानते हैं। ऐसे विचार के लिए भारत में जगह नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को इंदौर में शिवाजी वाटिका में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता के मिशन को ऊंचाइयों…

Read More

हनोई। वियतनाम की राजधानी हनोई की एक नौ मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। इमारत से निकाले गए 70 लोगों में से 54 को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीती रात 11 बजकर 50 मिनट पर हनोई के थान जुआन क्षेत्र की एक बहुमंजिली इमारत तेज आग की चपेट में आई। बताया गया कि आग इमारत के पार्किंग फ्लोर में लगी और बाद में आग बहुत तेजी से पूरी इमारत में फैल गयी। आधी रात के समय जब आग लगी, उस समय अधिकांश…

Read More

रांची। रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) में एक कैदी ने धारदार वस्तु (टीन) से बुधवार को खुद का गला काट लिया। मिली जानकारी के अनुसार रहमतुल्लाह अंसारी नाम के कैदी ने जेल परिसर में अपना गला काट लिया। आनन-फानन में उसे जेल प्रशासन ने रिम्स भेजा, जहां उसकी मौत हो गयी। कैदी कांके का रहने वाला था।

Read More

रांची। अवैध खनन मामले में बुधवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। ईडी का गवाह विजय हांसदा बुधवार को भी अपने बयान से मुकर गया। हांसदा ने कोर्ट के समक्ष कहा कि मुझे कोई धमकी नहीं मिली। पंकज मिश्रा ने कभी मेरे साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया है और न ही मुझे डराया है। साथ ही कहा कि उसने ईडी के समक्ष दिये बयान में ऐसा नहीं कहा है कि उसे धमकी मिली है। मामले में 14 सितम्बर को फिर विजय हांसदा का बयान दर्ज किया जायेगा। सुनवाई के दौरान इस केस के आरोपित…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अभी जेल में ही रहेंगे। पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने बुधवार को गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में इमरान खान की न्यायिक हिरासत 26 सितंबर तक बढ़ा दी है। इमरान खान पर देश के खुफिया कानून का उल्लंघन करने का आरोप है। पिछले वर्ष मार्च में इमरान खान ने एक रैली में अपनी जेब से एक कागज निकालकर लहराया था। आरोप है कि वह कागज सरकारी गोपनीय दस्तावेज था। इमरान खान ने दावा किया था कि उनकी सरकार गिराने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय साजिश’ रची जा रही है। हालांकि पूछताछ के दौरान…

Read More

व्लादिवोस्तोक। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच हुई बैठक में साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ रहने का संकल्प लिया गया। चार घंटे तक चली बैठक के बाद दोनों नेताओं ने एक दूसरे को पूरे समर्थन की बात दोहराई। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन इस समय रूस के दौरे पर गए हैं। रूस के सबसे बड़े घरेलू अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र में दोनों नेताओं की मुलाकात बेहद गर्मजोशी से हाथ मिलाकर हुई। पुतिन ने किम का रूस में औपचारिक स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच चार घंटे तक हुई बातचीत में…

Read More

पटना। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से हिमाचल सरकार को वर्तमान मानसून के दौरान हुए जानमाल के नुकसान के मद्देनजर पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी है। यह पैसा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए भेजा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश में वर्तमान मानसून सीजन के दौरान लगातार बारिश के कारण जानमाल की दुखद हानि और बड़े पैमाने पर संपत्तियों को हुए नुकसान से बहुत व्यथित और दुखी हूं। मैं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मुझे विश्वास है…

Read More

अररिया। फारबिसगंज स्टेशन चौक पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल की अध्यक्षता में पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने बिहार सरकार की ओर से किए गए जातीय जनगणना को सार्वजनिक रिपोर्ट करने की मांग की।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा पर जातीय जनगणना में भाजपा पर विघ्न डालने का आरोप लगाते हैं।अब जब जातीय जनगणना पूरी हो चुकी है तो बिहार…

Read More

किशनगंज। डेंगू, मच्छर से होने वाली बीमारियों में से एक घातक बीमारी है। डेंगू संक्रमण मादा एडीज़ नामक मच्छर के काटने से फैलता है। सिविल सर्जन डा० कौशल किशोर ने बुधवार को बताया कि डेंगू के प्रति शिशुओं, वयस्कों बुज़ुर्गों खासकर गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि डेंगू में अचानक बुखार शुरू होने के साथ-साथ आमतौर पर सिरदर्द, थकावट, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, लिम्फ नोड्स में सूजन और दाने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। सदर अस्पताल की महिला चिकित्सा पदाधिकारी डा० शबनम यास्मिन ने बताया कि गर्भावस्था में वैसे भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर…

Read More