Author: azad sipahi

रांची।रांची के नए ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि नक्सलियों और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। एसपी रविवार को पदभार ग्रहण करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच में बेहतर संबंध स्थापित करना भी प्राथमिकता में शामिल है। क्योंकि पुलिस और पब्लिक के बीच में जितना बेहतर संबंध होगा। उतना ही बेहतर काम हो सकेगा। इसके अलावा विधि व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रखने, जुआ, अवैध नशा कारोबारी, और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष नजर होगी।

Read More

नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर श्रीधरन श्रीराम को अपना सहायक कोच नियुक्त किया है। आईपीएल के पहले दो सीज़न में प्लेऑफ़ में जगह बनाने के बावजूद, लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुख्य कोच एंडी फ्लावर से नाता तोड़ लिया, जिन्हें बाद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने साथ जोड़ लिया। फ्लावर को बर्खास्त करने के बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया। इसके बाद अब आईपीएल फ्रेंचाइजी ने श्रीधरन श्रीराम को अनुबंधित…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे। उन्हें जमीन घोटाला मामले में अपना पक्ष रखना था। हालांकि, मुख्यमंत्री ने ईडी को पत्र भेजकर जवाब देने के लिए समय मांगा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक कर्मचारी के माध्यम से ईडी को पत्र भेजा गया है। नौ सितंबर को हेमंत सोरेन को ईडी ऑफिस में जाकर अपना पक्ष रखना था लेकिन जी-20 में राष्ट्र अध्यक्षों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रि भोज में सम्मिलित होने के निमंत्रण पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने इसी कार्यक्रम…

Read More

हजारीबाग। संकल्प यात्रा के तीसरे चरण के तहत बड़कागांव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माण के 23 वर्षों के इतिहास में जब जब भाजपा की सरकार बनी प्रदेश में विकास के कार्य हुए और कांग्रेस जेएमएम की सरकार में लूट खसोट, भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार में बालू पर पकड़ नहीं रहा है लेकिन हेमंत सोरेन ने बालू घाटों को दिल्ली और मुंबई के पैसे वालों के हवाले कर दिया। हेमंत सरकार में कोयला, बालू, पत्थर, जमीन की लूट मची है।…

Read More

रांची। विधायक सरयू राय ने शनिवार को राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले के डीसी और एसएसपी का हवाला देते हुए बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले में अनदेखी की गयी है। पत्र के माध्यम से विधायक सरयू राय ने यह जानना चाहा है कि अपने पद पर न्यूनतम निर्धारित अवधि पूरा करने के काफी पहले इन दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण करने के बारे में बोर्ड की मीटिंग में क्या कारण बताए गए हैं। पत्र में इस बात का जिक्र…

Read More

रांची। राज्य भर में शनिवार को डेंगू के 169 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 167 मरीज के ब्लड सैंपल की जांच की गयी, जिनमें 29 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम में सर्वाधिक 99 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जांच के बाद 10 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा साहिबगंज जिले में 42 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 13 मरीजों में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। धनबाद में सात संदिग्ध की जांच में पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हजारीबाग में डेंगू के चार संदिग्ध…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अपने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक और जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए कहा कि भारत और यूके एक समृद्ध और टिकाऊ ग्रह के लिए काम करते रहेंगे। मोदी ने कहा कि दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि हमने व्यापार संबंधों को गहरा करने और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। भारत और यूके एक समृद्ध और टिकाऊ…

Read More

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए संघ प्रमुख जहां अर्थ वहां ग्राहक है, इस दृष्टि से ग्राहक पंचायत का कार्य महत्वपूर्ण: अश्वनी चौबे पानीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि ग्राहकों की समस्याओं पर कार्य करने वाले पहले भी थे, परंतु ग्राहक को लेकर संपूर्ण अर्थ जगत का चिंतन करने वाला ग्राहक पंचायत पहला संगठन है। ग्राहकों की समस्याओं को लेकर ग्राहक पंचायत ने कई कार्य किए हैं, उन्हें देखते हुए हम इसे स्वर्ण जयंती वर्ष के स्थान पर स्वर्णिम वर्ष भी कह सकते हैं। संघ के सरसंघचालक डॉ. भागवत…

Read More

पटना/पूर्वी चंपारण।बिहार की पूर्वी चंपारण पुलिस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा पीएफआई के आतंकी मॉड्यूल मामले में चिन्हित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मोतिहारी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पीएफआई के राज्य सचिव रेयाज मारूफ को चकिया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक से गिरफ्तार किया है। रियाज की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है,क्योंकि बिहार एटीएस और एनआईए इसे लंबे समय से तलाश रही थी।चकिया नगर परिषद के वार्ड-13 के कुअंवा गांव निवासी रियाज मारूफ शनिवार की सुबह मछली खरीदने चकिया बाजार पहुंचा था।इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को जी20 बैठक में नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को अपनाया गया। जी20 शिखर वार्ता के एक परिवार विषय के दूसरे सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी टीम की कड़ी मेहनत के कारण नई दिल्ली जी20 लीडर्स समिट घोषणा पर आम सहमति बन पाई है। मेरा प्रस्ताव इस नेतृत्व घोषणा को अपनाने का है। मैं इसे अपनाने की घोषणा करता हूं। उल्लेखनीय है कि कल जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने इसकी आशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि जी20 लीडर्स घोषणापत्र वैश्विक दक्षिण…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे जी 20 शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। हेमंत सोरेन के साथ उनके पिता और झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन भी गए हैं। शिबू सोरेन रात्रिभोज के लिए नहीं, बल्कि रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली गये हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने हेमंत सोरेन को तीसरा समन भेजकर शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन जी-20 रात्रिभोज की वजह से आज भी वो ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हो पाये।…

Read More