Author: azad sipahi

रांची। भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय गुरुवार को रांची पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत में अविनाश पांडेय ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी मुख्य मुद्दा हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभी अघोषित आपातकाल है। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां देश को इसी अघोषित आपातकाल से बचाने के लिए साथ आई हैं। देश में बेरोजगारी है। महंगाई चरम पर है। आर्थिक तौर पर देश की दुर्दशा है। हमें इससे देश को बचाना है। उन्होंने कहा…

Read More

गिरिडीह। संकल्प यात्रा के तीसरे चरण के तहत जमुवा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला। झमाझम वर्षा के दौरान बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को किया संबोधित। उन्होंने कहा कि संथाल परगना के भोगनाडीह से शुरू हुआ संकल्प यात्रा अब जनता के भारी समर्थन से जन संकल्प यात्रा बन चुका है। उन्होंने कहा कि पौने चार साल के हेमंत सरकार में झारखंड का विकास तो नहीं हुआ, बल्कि कानून व्यवस्था चौपट हो गया। प्रत्येक दिन पांच से अधिक हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटना से झारखंड भयभीत है। पुलिस कानून व्यवस्था ठीक…

Read More

गिरिडीह । डुमरी विधानसभा उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के बाद अब जिला प्रशासन आठ सितंबर को होने वाले मतगणना की तैयारी में जुट गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बुधवार को मतगणना को लेकर बताया कि आठ सितंबर को केंद्रीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप पचंबा कृषि बाजार समिति के हाल में 16 टेबल पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती होगी और 24 राउंड में मतगणना का काम पूरा होगा। मतगणना को लेकर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का काम कार्मिक कोषांग द्वारा पूरा किया जा चुका है,उन्हें इस संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने बाबूलाल के एक ऑडियो जारी करते हुए कहा कि बाबूलाल बड़े धनी व्यक्ति हैं और धन का हिसाब उनके पास बहुत सारा है। झामुमो की ओर से जारी ऑडियो में कहा गया कि महेश पोद्दार के द्वारा दीपक प्रकाश की निगरानी में नवीन जायसवाल नकदी दो करोड़ रुपये, चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह के द्वारा दीपक कुमार वर्मा की निगरानी में दो करोड़, अमर कुमार बाउरी एक करोड़ रुपये बिरंची नारायण के द्वारा संजय सेठ की निगरानी में, आलोक कुमार…

Read More

– देश में हर सेकेंड एक घर को मिल रहा जल का कनेक्शन – 1,86,818 गांवों में 100 प्रतिशत नल से हो रही है जलापूर्ति नई दिल्ली, 05 सितंबर (हि.स.)। जल जीवन मिशन ने 13 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्शन देकर एक और मील का पत्थर हासिल किया है। ग्रामीण नल कनेक्शन देने के मिशन के तहत अगस्त 2019 में 3.23 करोड़ घरों से बढ़ाकर केवल चार वर्ष में 13 करोड़ घरों में नल से जल का कनेक्शन दिया जा चुका है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब देश के 145 जिलों और 1,86,818…

Read More

मंडला। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मप्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान मंडला में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद के साथ ये जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं। ऐसी पांच यात्रा प्रदेश की 210 विधानसभा में घूमकर भोपाल जाएंगी। आज दावे से कहने आया हूं कि यात्रा खत्म होने के बाद 150 सीटों के साथ मप्र में फिर भाजपा सरकार बनाएगी। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत आदिवासी जननायकों और नर्मदा को नमन…

Read More

– वायुसेना मनायेगी 91वां वर्षगांठ समारोह भोपाल। भोपाल के भोजताल पर वायुसेना के 91वें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर भारतीय वायुसेना द्वारा 30 सितम्बर को मल्टी एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट का आयोजन किया जायेगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। साथ ही वायुसेना प्रमुख वी.एस. चौधरी, चीफ ऑफ द एयर स्टाफ एयर मार्शल विभाष पांडे एवं वायुसेना के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहेंगे। जनसंपर्क अधिकारी अलूने ने मंगलवार को बताया कि फ्लाई पास्ट में लड़ाकू विमान (सुखोई -30, मिराज-2000, जगुआर, एलसीए तेजस, हॉक), हेलीकॉप्टर…

Read More

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि आरक्षण की सीमा बढ़ाने सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। राज्य सरकार को केंद्र से मिलकर इसका प्रयास करना चाहिए। शरद पवार ने मराठवाड़ा में बारिश न होने से विकट स्थिति को देखते हुए सरकार को मराठवाड़ा इलाके में राजस्व वसूली पर रोक लगाने का सुझाव दिया। शरद पवार ने मंगलवार को जलगांव में पत्रकारों को बताया कि मराठा आरक्षण के लिए कई सालों से मराठा समाज की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इतना ही नहीं, यह मामला कोर्ट में लंबित…

Read More

नई दिल्ली। डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के खिलाफ दिए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निशाना साधा है। भाजपा ने उदयनिधि स्टालिन की तुलना जर्मनी के पूर्व तानाशाह हिटलर से कर दी है। मंगलवार को भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि हिटलर ने जिस तरह से यहूदियों के बारे में बताया था, उसमें और उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के खिलाफ दिए बयान में कई समानताएं हैं। हिटलर की तरह स्टालिन जूनियर ने भी सनातन धर्म को खत्म करने की मांग की है। भाजपा ने एक्स पर लिखा कि…

Read More

– राज्य सरकार और जेएसएससी को 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने मंगलवार को सहायक आचार्य नियुक्ति के विज्ञापन पर रोक लगा दी। साथ ही कोर्ट ने झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल एवं झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) को प्रतिवादी बनाते हुए नोटिस जारी किया। कोर्ट ने राज्य सरकार और जेएसएससी को 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। विज्ञापन को चुनौती देते हुए बीआरपी एवं सीआरपी बहादुर महतो व अन्य की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली में पारा शिक्षकों को 50…

Read More

गिरिडीह। डुमरी विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने चैनपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुईयो के बूथ संख्या 73 में मत डाला। साथ ही कहा कि लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। डुमरी उप चुनाव एनडीए और इंडिया गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। इस चुनाव में एनडीए की तरफ से आजसू की यशोदा देवी तो इंडिया की तरफ से सूबे की मंत्री बेबी देवी मैदान में हैं। इन दोनों के बीच सीधी टक्कर भी दिख रही है। एआइएमआइएम की तरफ से अब्दुल मोबिन रिजवी मैदान में…

Read More