नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के पूर्व यह विश्वास व्यक्त किया है कि शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास में एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि वे आशा करते हैं कि अगले दो दिनों में विश्व नेताओं के साथ उनकी सार्थक चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि भारत प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए मानव-केंद्रित तरीके पर भी बहुत जोर देता है। वंचितों, पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने के गांधीजी के मिशन का अनुकरण करना महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने जी20 से जुड़ी अपनी गतिविधियों की जानकारी एक्स पर आज दी। उन्होंने बताया कि…
Author: azad sipahi
हजारीबाग। हजारीबाग की चरही घाटी में शुक्रवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में चार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सुबह करीब चार बजे की है। सभी चार मृतक बिहार के रहने वाले थे।a
कोलंबो। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप में सुपर फोर चरण में पाकिस्तान के साथ अपने दूसरे मैच की तैयारी शुरू कर दी है, जो रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा। भारत ने गुरुवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले से पहले गहन अभ्यास सत्र किया। केएल राहुल, जो एशिया कप में चोट लगने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाए थे, भी नेट्स में शामिल हुए। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से गुणवत्तापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण को ध्यान में रखते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों और दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों दोनों के लिए…
– निवेशकों को 1 दिन में हुआ 1.77 लाख करोड़ का मुनाफा नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार पांचवें कारोबारी दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज की मजबूती के कारण शेयर बाजार के निवेशकों को 1.77 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया। हालांकि आज के कारोबार की शुरुआत मामूली कमजोरी के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में लड़खड़ाहट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार ने दिन के दूसरे कारोबारी सत्र में खरीदारी के सपोर्ट से तेजी पकड़ ली। आज की खरीदारी के कारण सेंसेक्स 9 अगस्त के बाद पहली बार 66 हजार…
शहीद मंगल पाण्डेय’ की प्रतिमा स्थापित नहीं करने देने पर प्रदर्शन पलामू। जिले के तरहसी प्रखण्ड मुख्यालय में गुरुवार को ‘शहीद मंगल पाण्डेय’ की प्रतिमा स्थापित नहीं करने देने को लेकर भाजपा के पांकी विधायक शशिभूषण मेहता के नेतृत्व में मेदिनीनगर सदर अनुमंडल दण्डाधिकारी (एसडीएम) का पुतला दहन किया गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि शुक्रवार को तरहसी क्षेत्र की दुकानें बंद रखी जाएगी। शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा स्थापित करने में हो रहे गतिरोध को हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए पांकी विधायक डा. शशिभूषण मेहता…
मुंबई। महाराष्ट्र के 18 जिलों में इस वर्ष बहुत ही कम बारिश हुई है। इन जिलों में अपर्याप्त वर्षा की वजह से किसानों की फसल खेतों में ही सूखने लगी है। जलाशयों में पानी भंडारण नहीं हो सका है। इससे यहां के लोगों के लिए जहां पेयजल वहीं जानवरों को चारे का संकट बढ़ने लगा है। हालांकि मौसम विभाग ने सितंबर और अक्टूबर में बारिश की संभावना जताई है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सांगली, सातारा, सोलापुर, उस्मानाबाद, बीड, अहमदनगर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, हिंगोली, बुलदाणा, वाशिम, आकोला, अमरावती, गोंदिया, जलगांव, धुले, नंदुरबार जिलों में अपर्याप्त वर्षा हुई है। जब किसी…
रामगढ़। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल के बरकाकाना-कोडरमा रेल लाइन पर गुरुवार को ट्रेन संख्या (22349) पटना-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन भैंस से टकरा गई। ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से बरकाकाना जंक्शन पहुंची। घटना में यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जानकारी के अनुसार, कुजू स्टेशन के पार करते ही 11:16 बजे पोल संख्या 123/ए के समीप रेलवे ट्रैक को पार कर रही एक भैंस वंदे भारत एक्सप्रेस से टकरा गई, जिसके बाद ट्रेन दुर्घटना स्थल पर खड़ी हो गई। घटना के बाद ट्रेन 98 मिनट की देरी से 01:08 बजे बरकाकाना…
नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत के लिए जी-20 का आयोजन गौरव की बात है। इस आयोजन से देश में खुशी की लहर है। हम सभी भारतवासी जी-20 के नेताओं का स्वागत करते हैं। तोमर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जी-20 की अध्यक्षता हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है। हमारे देश की साख दुनिया में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह जी-20 समारोह में आने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 8 से 10 सितंबर के बीच…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टिकट बिक्री के अगले चरण में 400,000 टिकट जारी करेगा। बीसीसीआई ने बुधवार को मेजबानी करने वाले राज्य संघों के साथ चर्चा के बाद, इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के लिए लगभग 400,000 टिकट जारी करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक उत्साही क्रिकेट प्रशंसकों को शामिल करना और इस ऐतिहासिक आयोजन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी अब साल के क्रिकेट महाकुंभ को देखने के लिए अपनी सीटें सुरक्षित कर सकते…
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक सप्ताह की यूरोप यात्रा पर हैं। वह गुरुवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पहुंचे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के सांसदों के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान वह सिविल सोसाइटी के साथ बैठक करेंगे और वहां रह रहे भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राहुल गांधी की यह तीसरी विदेश यात्रा है। इससे पहले राहुल मार्च में ब्रिटेन और जून में अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं।
आंध्र प्रदेश। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता उदयनिधि स्टालिन ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि जातिगत भेदभाव जैसी सनातन प्रथाओं के खिलाफ हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद के उद्घाटन में आमंत्रित नहीं किया जाना इसका सबसे ज्वलंत और तात्कालिक उदाहरण बताया। उदयनिधि ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया। यह दिल को दुखाने वाला मामला है। उनसे माफी मांगने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे बिल्कुल अपने बयान के लिए माफी नहीं…