रांची। झारखंड हाई कोर्ट से लैंड स्कैम के आरोपित निलंबित आईएएस छवि रंजन के अधिवक्ता ने बुधवार को उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया है। अधिवक्ता अभिषेक चौधरी ने मेंशन याचिका के जरिये हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत से यह गुहार लगाई है। आईएएस छवि रंजन ने रांची प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट ( पीएमएलए) कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने हाई कोर्ट से डिफॉल्ट बेल देने यह गुहार लगाई है। इससे पहले छवि रंजन ने निचली अदालत में 167 की याचिका दाखिल की थी, जिसे निचली अदालत ने…
Author: azad sipahi
– 02 गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया – 02 राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग और 03 सीमान्त मार्ग सहित 281अन्य सड़कें अवरूद्ध – राज्य में 20 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते प्राकृतिक आपदा का कहर जारी है। पहाड़ों पर बारिश के चलते जोशीमठ ब्लाक के हेलंग कस्बे में एक मकान ध्वस्त हो गया, जिसमें 02 लोगों को जान गंवानी पड़ी जबकि 5 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले के मदमहेश्वर राशि गौंडार का पुल टूटने से दूसरे पार फंसे तीर्थयात्रियों को आज तेजी…
पटना/नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेई की मृत्यु के 5 साल बाद नीतीश कुमार को अचानक बाजपेई जी याद आ गए। बुधवार को नई दिल्ली स्थित समाधिस्थल “सदेव अटल” पर पहली बार हुआ जब नीतीश कुमार अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने दिल्ली पहुंचे। आज से पांच साल पहले यानि 16 अगस्त 2018 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया था। दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार दोपहर करीब दो बजे अटल बिहारी वाजपेयी के समाधिस्थल पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।उसके बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि…
एनडीए के घटक दलों के नेता भी पहुंचे पुष्पांजलि अर्पित करने नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज (बुधवार) सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति स्थल “सदैव अटल” पर प्रातःकाल प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राज्यसभा के उप…
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम जन्मभूमि परिसर भी देशभक्ति से रंगों में डूबी रही। सम्पूर्ण परिसर में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। राम मंदिर निर्माण कार्य में लगे एलएंडटी व टाटा के इंजीनियरों व मजदूरों ने मंदिर निर्माण कार्य स्थल पर तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में ध्वजारोहण कर एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी गई। इस अवसर पर निर्माणाधीन भगवान रामलला के मंदिर में कार्यदाई संस्था के इंजीनियर और राम जन्म भूमि के कर्मचारियों ने तिरंगा लहराया।…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को डॉ. बिन्देश्वर पाठक के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके जाने से देश ने एक महान हस्ती को खो दिया है। वे दूरदर्शी एवं समाज उत्थान के नायक थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिन्देश्वर जी ने देश को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया था। स्वच्छ भारत अभियान को उन्होंने जबरदस्त समर्थन प्रदान किया। वार्तालाप के दौरान हमने उनके स्वच्छता के प्रति उत्साह को देखा है। उनका कार्य लोगों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। शुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिन्देश्वर पाठक का मंगलवार को ह्रदय गति…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम में चाईबासा जिले के टोटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार ने बलिदान दिया। दोनों जवानों के पार्थिव शरीर को मंगलवार को रांची लाया गया है। रिम्स अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। चाईबासा में सोमवार देर रात कोल्हान जंगल में अभियान से लौटते समय नक्सलियों ने हमला कर दिया था, जिसमें सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम बलिदान हो गए थे।
नई दिल्ली। स्क्वाड्रन लीडर जीएल विनीत को भारतीय सैन्य बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसलिए वायु सेना पदक से सम्मानित किया है, क्योंकि उन्होंने परिवहन विमान को एक इंजन के सहारे सफलतापूर्वक नीचे उतारकर बड़ी दुर्घटना होने से बचाया था। फ्लाइंग (पायलट) जीएल विनीत इस समय परिवहन विमान स्थल में तैनात हैं। स्क्वाड्रन लीडर जीएल विनीत को 19 अक्टूबर, 2022 को एक परिवहन विमान के कप्तान के तौर पर निर्देशित उड़ान पर भेजा गया था। विमान के स्थानीय उड़ान क्षेत्र में 11 हजार फुट की उंचाई तक पहुंचने तक यह उड़ान सामान्य रही। इसके बाद जैसे ही…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) जिले में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुए सोमवार रात मुठभेड़ में बलिदान हुए झारखंड जगुआर के इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार का पार्थिव शरीर को झारखंड जगुआर के मुख्यालय लाया जाएगा । मुख्यमंत्री सहित तमाम पुलिस अधिकारी दोनों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में देश के बढ़ते कद और अपनी सरकार की उपलब्धियां की जानकारी देते हुए 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को पूरा करने के लिए देश को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की तीन बुराइयों को छोड़ना होगा। लालकिले की प्राचीन से देश के नाम अपने 10वें संबोधन में प्रधानमंत्री ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की बात करते हुए देशवासियों से विकसित राष्ट्र बनाने के लिए और अधिक परिश्रम करने का आह्वान किया।…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लाल किले की प्राचीर से अपने देश के नाम संबोधन में मणिपुर में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए वहां के लोगों से शांति की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में विभिन्न स्थानों पर और विशेषकर मणिपुर में पिछले दिनों हिंसा का एक दौर देखा गया है। पूर्वोत्तर में विशेषकर मणिपुर में, जो हिंसा का दौर चला, कई लोगों को अपना जीवन खोना पड़ा, मां-बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ। लेकिन कुछ दिनों से लगातार शांति की खबरें आ रही हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में देशवासियों को परिवारजन…