Author: azad sipahi

नई दिल्ली। पुरुष टी20 विश्व कप 2024 अगले साल 4 से 30 जून तक कैरेबियाई और संयुक्त राज्य अमेरिका में 10 स्थानों पर खेला जाना है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह आईसीसी की एक टीम ने संयुक्त राज्य अमेरिका में कुछ शॉर्टलिस्ट किए गए स्थानों का निरीक्षण किया, जो पहली बार एक अंतरराष्ट्रीय वैश्विक क्रिकेट कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। इनमें फ्लोरिडा में लॉडरहिल शामिल है, जो पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी कर चुका है और आने वाले पखवाड़े में वेस्टइंडीज बनाम भारत मैच की मेजबानी करने के लिए तैयार है। टूर्नामेंट मैचों और वार्म-अप के लिए मॉरिसविले,…

Read More

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। आईटीआर दाखिल करने के लिए मात्र 3 दिन बचे हैं। आयकर विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि यदि उन्होंने अभी तक आईटीआर नहीं फाइल किया है, तो जल्द कर दें। आयकर विभाग ने शनिवार को एक ट्वीट कर कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 है। आईटीआर दाखिल करने के लिए केवल तीन दिन बचे हैं। कृपया http:ncometax.gov.in पर जाएं, जल्द से जल्द अपना आईटीआर दाखिल करें…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी का रुख है। ब्रेंट क्रूड का भाव 85 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये…

Read More

कोलंबो। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों श्रीलंका यात्रा पर पहुंचे हैं। यह किसी फ्रांसीसी राष्ट्रपति की पहली श्रीलंका यात्रा है। मैक्रों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ चर्चा में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की समृद्धि पर जोर दिया। श्रीलंका और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधओं की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्रीलंका आए पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ सवा घंटे द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान फ्रांस ने ऋण पुनर्गठन प्रक्रिया में अपनी सहायता का वादा किया, जिसका उद्देश्य देश के लिए सकारात्मक परिणाम लाना है। वार्ता में फ्रांस-श्रीलंका सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा हुई और दोनों…

Read More

चालक दल के 4 सदस्य लापता ब्रिसबेन। अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान क्वींसलैंड राज्य तट के पास ऑस्ट्रेलियाई सेना के एक हेलिकॉप्टर के समुद्र में गिर जाने के बाद चालक दल के चार सदस्य लापता हैं। रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एमआरएच-90 ताइपन हेलिकॉप्टर शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे हैमिल्टन द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के सदस्यों की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के बारे में उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। एक बचाव हेलिकॉप्टर ने व्हिटसंडे द्वीप समूह…

Read More

– प्रत्येक मृतक के आश्रित को पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी राज्य सरकार मुंबई। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर में मुंबई-नागपुर हाई-वे पर शनिवार की भोर में दो निजी बसों की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर है। सभी घायलों को बुलढाणा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में बढ़ते पारे के कारण गर्मी की मार पड़ रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए कई शहरों में हीट इमरजेंसी घोषित कर दी गयी है। अमेरिका के मिडवेस्ट और ईस्ट कोस्ट इलाकों में भीषण गर्मी का असर देखा गया है। अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि अमेरिका में 17 करोड़ से अधिक लोगों के लिए कम से कम शनिवार दोपहर तक अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। कई स्थानों पर दोपहर में हीट इंडेक्स रीडिंग 100 डिग्री फ़ारेनहाइट (38 डिग्री सेल्सियस)…

Read More

बंदी संजय कुमार व राधामोहन अग्रवाल महासचिव बने नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस सूची में पुराने चेहरों के साथ कुछ नए नेताओं को शामिल किया है, जिसमें तेलंगाना प्रदेश के अध्यक्ष रहे संजय बंदी और राधामोहन अग्रवाल शामिल हैं। इन दोनों को महासचिव बनाया गया है। केन्द्रीय पदाधिकारियों की नई सूची में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में रमण सिंह, वसुंधरा राजे, रघुवर दास, सौदान सिंह, सरोज पांडेय, रेखा वर्मा, डीके अरुण, एम चौबा, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, लता उसेंडी और तारीक मंसूर शामिल हैं। राष्ट्रीय महामंत्री की सूची में अरुण सिंह,…

Read More

– ‘पीएम श्री’ योजना की पहली किश्त जारी की – 12 भारतीय भाषाओं में अनुवादित शिक्षा और कौशल पाठ्यक्रम की पुस्तकों का विमोचन किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को ‘भारत मंडपम’ में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि एनईपी का लक्ष्य भारत को अनुसंधान और नवाचार का केंद्र बनाना है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान रिमोट का बटन दबाकर ‘पीएम श्री’ योजना के तहत राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केन्द्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय समिति के चयनित 6207…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी नयी टीम का ऐलान कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में बदलाव करते हुए 13 उपाध्यक्ष और नौ महासचिव शामिल किए हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Read More

बोकारो। बोकारो थर्मल के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थानांतर्गत खेतको में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया जिसमें चार लोगों की जान चली गई। दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ताजिया उठाने के क्रम में ऊपर से गुजर रहे 11 हजार के हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। जिससे जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट कर गयी। इस दौरान 13 लोग संपर्क में आ गए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरने वालों…

Read More