– जहाज के चालक दल ने चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों में 30 घंटे संघर्ष किया नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसेना जहाज का ‘खंजर’ तमिलनाडु तट से 130 समुद्री मील दूर दो दिन से फंसे 36 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित वापस ले आया है। मछुआरे मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं पर सवार थे, जिन्हें जहाज के चालक दल ने चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों में 30 घंटे से अधिक समय तक संघर्ष करके बचाया। बंगाल की खाड़ी में परिचालन तैनाती पर आईएनएस खंजर ने तमिलनाडु तट से लगभग 130 नॉटिकल मील दूर मछली पकड़ने वाली तीन बड़ी नौकाओं सबरैनाथन, कलैवानी…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रामेश्वरम मंदिर में राष्ट्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि रामेश्वरम मंदिर सनातन संस्कृति की प्राचीनता और वैभव का अक्षुण्ण प्रतीक है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक रामेश्वरम में प्रभु राम ने भगवान शिव की पूजा की थी। शाह ने कहा कि आज ”आदि थिरुविजहा” के शुभ अवसर पर यहां दर्शन कर अत्यंत सुखद व परम सौभाग्य की अनुभूति हो रही है। भोलेनाथ से देशवासियों की खुशहाली और राष्ट्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि अमित शाह शुक्रवार…
बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तीन वर्ष पूरे होने पर शनिवार को बधाई देते हुए इसे अपार संभावना वाला कदम बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि आज स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर, शौचालय, पानी, वर्ग कक्ष और गैस है। शिक्षा पद्धति में आमूलचूल बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि एनईपी इनोवेशन, कल्पना और आइडिया से जुड़ा है। यह सबको जिंदगी में केवल नौकरी तक सीमित नहीं कर, रोजगार और देश के लिए कुछ देने की दिशा में आगे बढ़ाएगा। अब किसी मजबूरी में पढ़ाई छूट जाती…
पूर्वी चंपारण। प्रथम विशेष उत्पाद अधिनियम सह एडीजे श्वेता कुमारी सिंह ने शुक्रवार को शराब तस्करी के एक मामले की सुनवाई करते हुए तीन आरोपितों को दोषी करार दिया है। साथ ही तीनों को पांच-पांच वर्षों की सश्रम कारावास सहित एक एक लाख रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया है। जुर्माना नहीं भरने पर छह-छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। उल्लेखनीय है,कि 18 जुलाई, 2019 को तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बेलवा राय के पास एक ट्रक से 6000 लीटर स्प्रिट जो 200 लीटर के तीस ड्राम में रखा हुआ था तुरकौलिया थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने तलाशी के…
तीन अगस्त तक कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना पटना। बिहार में मौसम के मिजाज में बदलाव आने लगा है। राज्य में बादलों की आवाजाही बढ़ने और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने तीन अगस्त तक कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने शनिवार को बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, बिहार के कुछ जिलों में आज सुबह मानसून फिर से सक्रिय हुआ। बगहा और रक्सौल में बारिश हुई। जहानाबाद, जमुई, सीवान समेत कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। विभाग की…
बेगूसराय। देश के कई राज्यों में इस समय आई फ्लू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। बेगूसराय में भी इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते कई सालों में ऐसा पहली बार है जब आई फ्लू के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में आई इंफेक्शन, आंखों के लाल होने की समस्या वाले मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि आई फ्लू भी एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। मानसून के दौरान यह बीमारी तेजी से बढ़ती है। लेकिन इस बार काफी ज्यादा मामले सामने आ रहे…
रांची। विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की झामुमो कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार जनता को बार-बार ठग रही है। मरांडी ने कहा कि स्थानीय और नियोजन नीति के मुद्दे पर राज्य सरकार केवल राजनीति कर रही है। राज्य के लाखों बेरोजगार ,प्रशिक्षित युवाओं के दुख दर्द से सरकार को कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष पांच लाख लोगों को रोजगार की बात करने वाली सरकार आज न नियोजन नीति स्पष्ट कर रही न स्थानीय नीति जबकि यह विषय पूरी तरह से राज्य…
अडाणी कंपनी ग्रामीणों पर कर रही है फर्जी मुकदमे जबरन खनन करना चाहती है कंपनी रांची। झारखंड में अडाणी कंपनी को कोल ब्लॉक आवंटित करने के बाद से ही हजारीबाग के गोंदलपुरा में ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। बड़कागांव (हजारीबाग) से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद अडाणी वापस जाओ के नारे के साथ पोस्टर लेकर विधानसभा के बाहर बैठी थी। लोगों पर झूठे मुकदमे कर रही है कंपनी कांग्रेस विधायक ने कहा, बड़कागांव प्रखंड में गोंदलपुरा एक पंचायत है, जिसमें अडाणी कंपनी कैसे भी प्रवेश करना चाहती है। ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण नहीं चाहते कि अडाणी…
अजमेर। हमारे पास तो बहुत चॉइस हैं। आपको महिला प्रधानमंत्री चाहिए तो वो मिलेंगी, बुजुर्ग प्रधानमंत्री चाहिए तो वो मिलेंगे, आपको नए प्रधानमंत्री चाहिए तो वो मिलेंगे। बीजेपी के पास तो कोई चॉइस नहीं है। यह बातें विपक्षी दलों के गठबंधन (इंडिया) को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कही। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राजस्थान के अजमेर दौरे पर शुक्रवार पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग ‘इंडिया’ से घबरा रहे हैं वो देश को क्या आगे बढ़ाएंगे। बीजेपी को तो इतना देख लिया अब और कितना…
वाराणसी। जिले के राजातालाब डीह गंजारी गांव में शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके लिए तैयारी के साथ किसानों से जमीन अधिग्रहित कर ली गई है। लगभग 31 एकड़ के स्टेडियम परिसर के निर्माण में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्टेडियम में लगभग 30 हजार दर्शक मैच का आनंद ले सकेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला दूसरी बार अफसरों की टीम के साथ शुक्रवार को डीह गंजारी गांव में पहुंचे। जय शाह और राजीव शुक्ला ने वहां अधिग्रहित जमीन का निरीक्षण किया। तहसील के अफसरों के साथ…
-मुख्यमंत्री ने रखा लक्ष्य, चालू वित्तीय वर्ष में डेढ़ लाख करोड़ जीएसटी संग्रह का हो प्रयास -करापवंचन के विरुद्ध हो प्रभावी कार्यवाही, कर चोरी रोकने को करें तकनीक का प्रयोग: योगी -मुख्यमंत्री ने की राज्य कर विभाग की समीक्षा, राजस्व संग्रह वृद्धि के लिए दिए दिशा-निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जीएसटी-वैट संग्रह में सतत बढोतरी हो रही है। वर्ष 2021-22 में 98,107 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह हुआ, जो 2022-23 में बढ़कर 1,07,406 करोड़ रुपये हो गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 37 हजार करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी संग्रह हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना…