रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से चार अगस्त तक चलेगा। इसे देखते हुए विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव आदि नहीं किया जा सकेगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से विधानसभा सत्र के लिए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने धारा-144 के के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए झारखंड विधानसभा (नया विधानसभा) परिसर के 750 मीटर के दायरे में कई प्रकार की निषेधाज्ञा लागू की है।इस क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक जगह जमा नहीं हो सकते हैं।वहीं, किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदूक, राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि…
Author: azad sipahi
– गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली के लिए रवाना, मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी विदाई भोपाल। मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुरुवार को सुबह भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां राजकीय विमानतल पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा सांसद वीडी शर्मा भी उपस्थित थे। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह बुधवार को रात आठ बजे विशेष विमान से भोपाल आए थे। उन्होंने यहां रात 8.30 बजे से 12.30 तक तक पार्टी पदाधिकारियों…
नई दिल्ली, 27 जुलाई (हि.स.)। लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कह कि मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद में बोलने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में हमारे पास अविश्वास प्रस्ताव लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। चौधरी ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि अविश्वास प्रस्ताव लाने से उनकी सरकार नहीं गिरेगी लेकिन इसके अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हम यही चाहते हैं कि मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री संसद के अंदर बोलें। समाजवादी पार्टी प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव ने कहा…
रांची। राज्य सरकार ने झारखंड के सात आईपीएस का तबादला किया है। रांची के ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित नौशाद आलम को साहिबगंज जिले का एसपी बनाया गया है। जबकि जैप 3 कमांडेंट के पद पर पदस्थापित प्रियदर्शी आलोक को बोकारो जिला का एसपी बनाया गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसचूना के अनुसार एसटीएफ एसपी के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी बनाया गया है। इसी प्रकार धनबाद ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित रीष्मा रमेशन को पलामू जिले का एसपी,…
– भारत ने फिलहाल रूस से पांच एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदे – मिसाइल प्रणाली विकसित करने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय के पाले में नई दिल्ली। भारत अपनी 400 किलोमीटर श्रेणी की सतह से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली विकसित कर रहा है। तीन स्तरीय लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली विकसित करने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय के पास है और जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। भारत ने फिलहाल रूस से पांच एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदे हैं, जिनमें से तीन की आपूर्ति हो…
रांची। विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा है कि लिट्टी चौक, जमशेदपुर से एनएच-33 तक पुल एवं पथ निर्माण के बारे में अबतक ढंग से सूचना नहीं मिली है। यह स्थिति तब है जब उन्होंने वर्ष 2022 में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भी इसके बारे में पथ निर्माण विभाग से जानकारी मांगी थी। अब विधायक ने इसे लेकर विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिकायत की है। पत्र में निर्दलीय विधायक ने कहा है कि सदन में जानकारी मांगे जाने पर भी प्रश्नों का गलत या भ्रामक उत्तर दिया जाना सदन को…
रांची। 29वीं राष्ट्रीय सब जूनियर तथा सीनियर थांग-टा चैम्पियनशिप की मेजबानी झारखंड को मिली है। झारखंड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी ने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 26 नवंबर तक रांची में खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में होगा। स्वदेशी खेल थांग टा के इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर के 500 चुनिंदा पुरुष तथा महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। इस बाबत शीघ्र ही झारखंड थांग-टा संघ की एक बैठक आयोजित होगी, जिसमें चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु एक आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। भारत में आरंभ से ही कई संस्कृतियों का समावेश है।…
– मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और ईद पर दिल्ली में शराब की बिक्री पर रहेगी रोक नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर जुलाई से सितंबर की अवधि के लिए चार ड्राई डे (शुष्क दिवस) घोषित किये हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी विभाग से ड्राई डे को लेकर आए प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। जुलाई से सितंबर महीने के दौरान मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और मिलाद-उन-नबी/ईद-ए-मिलाद का पर्व पड़ रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा शुष्क दिवस के रूप में चिह्नित इन दिनों पर शराब की बिक्री और उपभोग की अनुमति नहीं…
पटना। बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों में शुमार प्रकाश झा के पिता तेजनाथ झा का निधन हो गया है। पटना के जय प्रकाश नगर स्थित आवास (विपश्यना) पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 95 वर्षीय तेजनाथ झा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। पटना के एक बड़े अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें सोमवार शाम अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था लेकिन रात होते उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। तेजनाथ झा के निधन से पूरे झा परिवार में शोक है। प्रकाश झा पटना पहुंचे, बांसघाट में…
नई दिल्ली। मणिपुर में हिंसा पर विपक्षी दलों के सांसदों के हंगामे के बीच, मंगलवार को जैविक विविधता (संशोधन) विधेयक, 2022 लोकसभा से पारित हो गया। इस विधेयक से जैविक घटकों के सतत उपयोग और कमजोर समुदायों के साथ लाभों के उचित एवं न्यायसंगत बंटवारा सुनिश्चित किया जा सकेगा। सदन द्वारा विधेयक पारित होने से पहले लोकसभा में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि इस समय दुनिया तीन तरफ से जलवायु संकट का सामना कर रही है। इसमें जलवायु परिवर्तन, मरुस्थलीकरण और जैविक संसाधनों का नुकसान शामिल है। जैविक विविधता अधिनियम से जैविक घटकों के सतत उपयोग और…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 एवं 28 जुलाई को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री 27 जुलाई को सुबह करीब 11:15 बजे राजस्थान के सीकर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री किसानों को लाभ पहुंचाने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री यूरिया गोल्ड लॉन्च करेंगे। यह यूरिया की एक नई किस्म है जो सल्फर से लेपित होगी।…