छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। कई विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच बहुत नजदीकी मुकाबला दिखाई दे रहा है। पहले बैलेट पेपर की गिनती हुई उसके बाद ईवीएम खोले गए। राज्य के कई सीनियर नेता काउंटिंग में पीछे चल रहे हैं। वहीं, कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रूझान में बीजेपी के सीनिय नेता रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं, बड़ी बात ये है कि पाटन विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
Author: azad sipahi
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त नजर आ रही है। सुबह साढ़े नौ बजे तक के रुझानों में भाजपा 96 और कांग्रेस 67 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 17 सीटों पर निर्दलीय व अन्य दलों के उम्मीदवार आगे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पहले राउंड में पीछे चल रहे हैं। आमेर सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी पीछे चल रहे हैं। सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। विद्याधर…
लखनऊ। सभी राज्यों की जनता ने हमें जिताया है। यह ईवीएम का कमाल है कि हम हार की ओर बढ़ रहे हैं। हम पहले से कहते आ रहे हैं कि इवीएम पर चिंतन करने की जरूरत है। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि जनता कुछ कहे और इवीएम से कुछ निकले। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कही। वह तीन राज्यों की मतगणना के समय आये रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता भाजपा के खिलाफ है। भाजपा के चालों को जनता समझ चुकी है। वह भाजपा को वोट…
नई दिल्ली। कांग्रेस मुख्यालय में रविवार सुबह से ही उत्साह का माहौल था। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का दावा था कि उनकी पार्टी पांचों राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल प्रियंका गांधी सेना की ओर से पहली बार भगवान राम और हनुमान जी के फोटो के साथ बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इन बैनर-पोस्टर में सबसे ऊपर भगवान राम और हनुमान जी की फोटो अंकित है। उसके ठीक नीचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीर लगाई गई है। इन बैनर-पोस्टरों में लिखा है कि ”राहुल सब पर…
पलामू। डालटनगंज के पुलिस स्टेडियम में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा छतरपुर की भाजपा विधायक पुष्पा देवी को लेकर दिया गया ‘चुपके-चुपके बंद कमरे में मिलने’ के बयान पर मामला गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे महिला अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर हमला बोला। भाजपा के जिला कार्यालय में शनिवार को संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक एवं छतरपुर की विधायक पुष्पा देवी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। विधायक पुष्पा ने कहा कि सीएम का बयान अमर्यादित के साथ…
-वृद्ध माता-पिता की आंखों से टपके खुशी के आंसू पटना। उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल में 17 दिनों तक फंसे रहे बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड के चंदनपुरा निवासी सुनील कुमार के गांव पहुंचने पर शुक्रवार को ग्रामीणों और स्वजनों ने दिल खोलकर गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। उसकी पत्नी गुड़िया देवी ने आरती उतारी। उसके दोनों छोटे बच्चे शुभम एवं हिमांशु पिता को देखते ही लिपट गए। उसके वृद्ध माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू बह रहे थे। सुनील के घर आने की सूचना सुबह से ही गांव व आसपास के इलाके में फैल गई थी। ग्रामीण…
गाजा पट्टी। गाजा पट्टी पर सात दिन के संघर्ष विराम के बाद आज (शुक्रवार) सुबह फिर लड़ाई शुरू हो गई। इजराइल ने फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक्स पर कहा है कि हमास ने उल्लंघन करते हुए इजराइली क्षेत्र की ओर गोलीबारी की। इसके बाद आईडीएफ ने गाजा में आतंकवादी संगठन हमास के खिलाफ लड़ाई फिर शुरू कर दी।
-संयुक्त अरब अमीरात के अखबार अल-इत्तिहाद से साक्षात्कार में भारत का रुख साफ किया दुबई। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख अखबार अल-इत्तिहाद के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘भारत और यूएई हरित और अधिक समृद्ध भविष्य को आकार देने में भागीदार के रूप में खड़े हैं…। दोनों इसके लिए अड़िग हैं। मेरा मानना है कि जलवायु कार्रवाई समानता, जलवायु न्याय, साझा दायित्वों और साझा क्षमताओं पर आधारित होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘भारत आशावादी है। भारत को भरोसा है कि संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में आयोजित सीओपी-28 प्रभावी जलवायु कार्रवाई में नई गति लाएगा।’ उन्होंने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों की भागीदारी के माध्यम से कार्बन सिंक बनाने पर केंद्रित ग्रीन क्रेडिट पहल पर वैश्विक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। यह पोर्टल वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विचारों, अनुभवों और नवाचार को एक स्थान पर एकत्रित करने का काम करेगा। दुबई में कॉप-28 विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन के दौरान ग्रीन क्रेडिट पहल पर एक विशेष सत्र में कहा, “मैं विशेष कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत करता हूं। मैं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं संयुक्त अरब…
पलामू। विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता के लिए पलामू जिले में शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में फर्ज लक्षित हस्तक्षेप परियोजना, आईसीटीसी, एआरटी सदर हॉस्पिटल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता को रेड रिबन लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार एवं उपस्थित सभी स्वास्थ्यकर्मी को रेड रिबन लगाया गया। इसके पश्चात टेंपो स्टैंड में चालकों के बीच में एक जागरुकता अभियान चलाया गया। नामधारी महिला डिग्री कॉलेज के प्रांगण में एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान से एचआईवी एड्स जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…
पलामू/रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बीच भी राज्य की जनता को राहत देने का काम किया गया और अब विकास की रफ्तार को गति दी जा रही है। हमने झारखंड को वर्ष 2025 तक आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। हम इस राज्य को अपने दम पर खड़ा करेंगे, जहां उसे किसी से सहयोग की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने बलबूते इस राज्य को अव्वल राज्यों की श्रेणी में लाएंगे। सोरेन शुक्रवार को पलामू में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान के तीसरे चरण के तहत आयोजित कार्यक्रम…