बीकानेर। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल के काशीपुर में चल रही 19वीं पुरुष एवं 13 वीं महिला अखिल भारतीय अंतर रेलवे पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मंडल के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की यांत्रिक विभाग की रेखा आचार्य, वरिष्ठ तकनीशियन ( कैरेज एवम वैगन) ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में स्क्वेट में 202.5 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 122.5 व डेड लिफ्ट में 172.5 कुल 497.5 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी भार वर्ग में बीकानेर मंडल की ही वाणिज्य विभाग की प्रियदर्शिनी, टीसी/ बीकानेर ने स्क्वेट में…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2022-23 में 16 मैचों में 30 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। यह दूसरी बार है, जब भारतीय टीम एफआईएच प्रो लीग में चौथे स्थान पर रही, इससे पहले 2020-21 में अपने पहले सीज़न में भी भारत ने यही स्थान हासिल किया था। भारतीय हॉकी टीम 2021-22 सीज़न में तीसरे स्थान पर रही थी। एफआईएच प्रो लीग 2022-23 अभियान क्रेग फुल्टन द्वारा प्रशिक्षित भारतीय हॉकी टीम की यात्रा दो हिस्सों में रही। घरेलू मैदान पर खेले गए सीज़न के पहले चरण में, भारत ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पहले चरण में…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ बैठक की। सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई इस बैठक में बैंकों के विभिन्न वित्तीय दक्षता और पीएसबी के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि वित्त मंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ बैठक की। इस बैठक में बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा की गई। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में बैंकों की प्रगति का जायजा लिया। इन योजनाओं में पीएम स्वनिधि (रेहड़ी-पटरी वालों के…
नई दिल्ली। एक दिन की गिरावट के बाद आज एक बार फिर बिटकॉइन समेत प्रमुख क्रिप्टो करेंसीज में तेजी का रुख नजर आ रहा है। मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 में शामिल 6 क्रिप्टो करेंसीज ग्रीन जोन में कारोबार कर रही हैं, जबकि 4 क्रिप्टो करेंसीज में गिरावट का रुख बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के कारोबार में बिटकॉइन ने एक बार 31,460 डॉलर तक का स्तर हासिल कर लिया, जो पिछले 13 महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। हालांकि बाद में ये आभासी मुद्रा गिरकर 31,130.70 डॉलर के स्तर पर आ गई। अगर ओवरऑल क्रिप्टो करेंसी…
पटना। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के विवाद का राज्य की सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। भाजपा और मीडिया के लोगों ने इसे खबर बना डाला है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर सरकार के खिलाफ नहीं जा सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक किया है। सब ठीक है कोई गड़बड़ नहीं है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर राजद से मंत्री बनाये गये हैं। केके पाठक को सीएम एक जिम्मेदार अधिकारी मानते हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार…
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की कार्यकारी समिति ने भाजपा-नीत राजग के साथ जाने वाले बागी नेताओं- प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और अन्य नौ विधायकों को पार्टी से निकालने के शरद पवार के फैसले को गुरुवार को मंजूरी प्रदान कर दी। पार्टी नेता पीसी चाको ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बागी गुट के अजित पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के दावे को भी खारिज कर दिया। चाको ने कहा कि कार्यकारी समिति ने आठ प्रस्ताव पारित किए हैं। समिति ने पार्टी अध्यक्ष शरद पवार पर पूर्ण भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि 27 राज्य समितियों में…
नई दिल्ली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के खिलाफ जांच में तेजी लाने का आग्रह किया है। कैट ने सीसीआई अध्यक्ष को भेजे एक पत्र में अमेजन पर बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ अनैतिक और प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं का उपयोग करने का आरोप लगाया है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका का संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) अमेजन के खिलाफ अपनी बाजार शक्ति का दुरुपयोग करके उसी की तरह कुछ विक्रेताओं को दूसरों के ऊपर लाभ पहुंचाने के विरोध में…
नई दिल्ली, 6 जुलाई (हि. स.)। हॉकी इंडिया, जिसने मार्च में देश भर में राज्य सदस्य इकाइयों और हॉकी अकादमियों को खेल उपकरण वितरित करने की घोषणा की थी, अब तक 11,000 से अधिक हॉकी स्टिक, 3,300 से अधिक हॉकी गेंदों और विभिन्न खेल सुरक्षा उपकरण, जिनकी लागत 8.00 करोड़ रुपये से अधिक है,को सफलतापूर्वक वितरित कर चुका है। हॉकी इंडिया की पहल उनके ”हॉकी इंडिया का अभियान हर घर हो हॉकी की पहचान” कार्यक्रम के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य न केवल जमीनी स्तर पर हॉकी का विकास करना है, बल्कि वंचित बच्चों को हॉकी को एक खेल के रूप…
पटना। परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से इस्तीफा मांगने से पहले भाजपा वालों को अपने अंदर भी झांक लेना चाहिए। ऐसा नहीं है कि उनकी पार्टी में तमाम नेता दूध से धुले हुए हैं। भाजपा को अपने हालातों पर आत्म चिंतन करने की अधिक आवश्यकता है। वह गुरुवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहीं थी। शिक्षा विभाग में जारी खींचतान के विषय में मीडिया के पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार के तमाम अधिकारी कानून के दायरे में रहकर ही काम…
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ट्विटर को टक्कर देने के लिए मार्क जुकरबर्ग ने थ्रेड्स ऐप लॉन्च कर दिया है। इंस्टाग्राम टीम द्वारा निर्मित थ्रेड्स एक टेक्स्ट-आधारित ऐप है, जहां यूजर्स को 500 शब्दों तक की पोस्ट साझा करने की अनुमति होगी। मेटा ने इसे 100 देशों में लॉन्च किया है, जिसमें भारत भी शामिल है। मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को बताया कि सिर्फ दो घंटों में थ्रेड्स ऐप से 20 लाख लोग जुड़ गए, जिसकी संख्या चार घंटे बाद बढ़कर 50 लाख के पार पहुंच गई। इसे अभी 100 देशों में लॉन्च किया…
लंदन। दुनिया के तीसरे नम्बर के टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव ने बुधवार को यहां आर्थर फेरी को 7-5, 6-4, 6-3 से हराकर विंबलडन के दूसरे दौर में प्रवेश किया। यह मुकाबला 2 घण्टे 11 मिनट तक चला। मेदवेदेव ने ग्रैंड स्लैम डेब्यूटेंट फेरी के खिलाफ बेहद पेशेवर प्रदर्शन किया और शानदार जीत दर्ज की। मेदवेदेव ने अपने ऑन-कोर्ट साक्षात्कार में कहा,”मैं काफी घबराया हुआ था। मैं यहां दो साल तक नहीं खेला और मंगलवार को हमें बारिश के कारण खेलने का मौका नहीं मिला, इसलिए यह सभी के लिए, समर्थकों और खिलाड़ियों के लिए थोड़ा व्यस्त था। कोर्ट 1 पर…